Watch: मैदान पर हुआ बवाल, अर्शदीप सिंह पर भड़क गए डेरिल मिशेल

T20 World Cup 2026: फाइनल मुकाबले में उस समय अजीब नजारा दिखा, जब न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिशेल, अर्शदीप सिंह पर बुरी तरह भड़क गए. मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

T20 World Cup 2026: भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में एक गर्मागर्म नजारा मैदान पर देखने को मिला. जब न्यूजीलैंड के मध्यक्रम के बल्लेबाज डेरिल मिशेल (Daryl Mitchell), अर्शदीप सिंह पर भड़क गए और उन्हें जमकर खरी-खोटी सुना दी. हालांकि अर्शदीप ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और चुपचाप अपने बॉलिंग लाइनअप की ओर चल पड़े. बाद में अंपायर को बीच-बचाव करना पड़ा और डेरिल मिशेल को समझाना पड़ा.

11वें ओवर में हुआ बवाल

यह पूरा मामला न्यूजीलैंड की पारी के 11वें ओवर में हुआ. 11वां ओवर फेंकने के लिए सूर्यकुमार यादव ने अर्शदीप सिंह को बुलाया. अर्शदीप की पहली गेंद पर मिचेल सेंटनर ने एक रन लिया और बल्लेबाजी के लिए डेरिल मिशेल आए. उन्होंने दूसरी और तीसरी गेंद पर बैक टू बैक दो छक्के लगाए. चौथी गेंद पर कोई रन नहीं बना और पांचवें गेंद पर डेरिल मिशेल ने गेंद को सीधा खेला. अब गेंद पकड़ने के बाद अर्शदीप से गेंद स्टंप की ओर दे मारा, जो डेरिल मिशेल के पैर पर सीधा लगा.

गेंद लगते ही डेरिल मिशेल बौखला गए और कुछ बोलते हुए वह तेजी से अर्शदीप की ओर बढ़े. हालांकि अर्शदीप ने आपा नहीं खोया और अपनी बॉलिंग लाइन-अप की ओर चुपचाप बढ़ गए. अंपायर ने मामले को शांत कराया और बाद में सूर्यकुमार को भी डेरिल मिशेल से बात करते हुए देखा गया. ओवर समाप्त करने के बाद अर्शदीप ने भी डेरिल मिशेल से माफी मांगी और मामला यहीं शांत हो गया. अब यह देखना बाकी है कि मैच रेफरी इस घटना को कैसे लेते हैं. अर्शदीप के इस ओवर में 15 रन बनें.

ये भी पढ़ें…

फाइनल में कैमरे पर एक बार भी क्यों नहीं दिखे एमएस धोनी, स्टेडियम में थे मौजूद

‘पनौती’ अंपायर रिचर्ड केटलबोरो कैसे हुए टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से बाहर?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >