आयरलैंड से सीरीज हारते ही सूर्या का पोस्ट वायरल, जीत की तस्वीर शेयर कर कसा तंज!

आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत को 2-0 से हार झेलनी पड़ी. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहली टी20 सीरीज हारने के बाद सूर्यकुमार यादव ने जीत की एक स्टोरी पोस्ट की. यह पोस्ट भारत की टी20 वर्ल्ड कप 2024 के जीत से जुड़ा हुआ है.

Suryakumar Yadav Viral Post: भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 2-0 से हार का सामना करना पड़ा. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया सीरीज बचाने में नाकाम रही और उसे निराशाजनक प्रदर्शन का खामियाजा भुगतना पड़ा. एक ओर जहां भारतीय टीम की हार चर्चा का विषय बनी रही, वहीं दूसरी ओर स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर जीत से जुड़ी स्टोरी शेयर की और साथ ही एक पोस्ट भी शेयर किया. यह पोस्ट एक तरह से तंज के रूप में भी देखा जा रहा है.

दरअसल, 29 जून 2024 को भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी20 विश्व कप का खिताब जीता था. उस मुकाबले के आखिरी ओवर में सूर्यकुमार यादव ने बाउंड्री लाइन पर डेविड मिलर का शानदार कैच पकड़कर मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया था. क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन कैचों में गिने जाने वाले इस कैच ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी.

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के पूरे हुए 2 साल

विश्व कप जीत के दो साल पूरे होने पर सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक खास स्टोरी शेयर की. इस स्टोरी में सूर्या के ऐतिहासिक कैच, विश्व कप ट्रॉफी और मैदान पर जश्न की तस्वीरें शामिल थीं. देविशा की स्टोरी शेयर करते हुए सूर्यकुमार यादव ने लिखा कि इस स्पेशल दिन को दो साल हो गए हैं.

सूर्या का पोस्ट भी हुआ वायरल

टी20 विश्व कप 2024 की जीत की दूसरी सालगिरह पर सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें शेयर करते हुए उस ऐतिहासिक पल को याद किया. सूर्या ने पोस्ट में लिखा, “खेल में कुछ ऐसे पल होते हैं जो हमेशा आपके साथ रहते हैं. हर कुर्बानी, हर मुश्किल, हर प्रैक्टिस सेशन और स्टैंड्स से मिलने वाला हर हौसला, इन सबने मिलकर उस यादगार रात को मुमकिन बनाया.” उन्होंने आगे लिखा, “बेहतरीन लोगों के साथ इसे साझा करने और दुनिया भर के लाखों भारतीयों के साथ इसका अनुभव करने पर गर्व है. उस फाइनल से पहले, उसके दौरान और उसके काफी वक्त बाद भी हमें अपना प्यार महसूस कराने के लिए धन्यवाद. 29 जून 2024 हमेशा जश्न मनाने लायक दिन रहेगा.”

सूर्या की स्टोरी सोशल मीडिया पर हुई वायरल

सूर्या की यह स्टोरी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस एक बार फिर टी20 विश्व कप 2024 की ऐतिहासिक जीत को याद कर रहे हैं. गौरतलब है कि सूर्यकुमार फिलहाल भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन उनके इस पोस्ट ने क्रिकेट प्रेमियों की पुरानी यादें ताजा कर दी हैं.

आयरलैंड से 2-0 से मिली हार

आयरलैंड ने भारतीय टीम के खिलाफ पहली बार टी20 सीरीज अपने नाम कर ली है. आयरलैंड ने पहले टी20 मुकाबले में 34 और दूसरे टी20 मुकाबले में 1 रन से जीत हासिल की. इस जीत के साथ आयरलैंड ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने का इतिहास रच दिया.

यह भी पढ़ें: क्या हरमनप्रीत कौर बनी रहेंगी कप्तान? वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद कोच ने तोड़ी चुप्पी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >