इंग्लैंड में इंडियन बैट्समैन, डबल सेंचुरी और गजब संयोग, गिल ने पूरा किया द्रविड़ और गावस्कर का चक्र

Sunil Gavaskar Rahul Dravid and Shubman Gill Double Century in England: एजबेस्टन टेस्ट 2025 में शुभमन गिल ने 269 रन की ऐतिहासिक पारी खेली, जो इंग्लैंड में किसी भारतीय का सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर है. उनसे पहले सुनील गावस्कर और राहुल द्रविड़ ने भी इंग्लैंड में दोहरे शतक लगाए हैं. हैरानी की बात यह है कि तीनों पारियों में एक अद्भुत संयोग है.

Sunil Gavaskar Rahul Dravid and Shubman Gill Double Century in England: क्रिकेट इतिहास में कई रिकॉर्ड्स समय के साथ टूटते हैं, लेकिन कुछ आंकड़े ऐसे होते हैं जो दशकों तक बरकरार रहते हैं. वे इतिहास के पन्नों में एक खास जगह बना लेते हैं. एजबेस्टन टेस्ट 2025 में शुभमन गिल की 269 रनों की मैराथन पारी भी ऐसे ही एक यादगार क्षणों में शामिल हो चुकी है. यह न सिर्फ गिल की अब तक की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट पारी थी, बल्कि इंग्लैंड की धरती पर भारत की ओर से किसी बल्लेबाज का सर्वाधिक स्कोर भी बन गया है. इस दोहरे शतक का भारतीय बल्लेबाजों से खास नाता है, लेकिन ताज्जुब की बात है कि इसमें एक खास पैटर्न नजर आ रहा है. (Indian batsman in England double century and amazing coincidence.)

भारतीय बल्लेबाजों के दोहरे शतक और 23 साल का संयोग 

इस पारी ने क्रिकेट के रिकॉर्ड बुक में एक दिलचस्प ट्रेंड भी उजागर किया है. हर 23 साल पर भारत का कोई न कोई बल्लेबाज इंग्लैंड में दोहरा शतक जड़ रहा है. आज तक तीन भारतीयों ने ही इंग्लैंड में दोहरा शतक जड़ा है और ये तीनों ही प्रत्येक 23 साल पर आए हैं. यानी 1979 में सुनील गावस्कर ने द ओवल में 221 रन बनाए थे फिर 2002 में राहुल द्रविड़ ने द ओवल में ही 217 रन की शानदार पारी खेली और अब 2025 में शुभमन गिल ने एजबेस्टन में नाबाद 269 रन बनाए. इन दोनों दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए गिल ने इंग्लैंड में किसी भारतीय बल्लेबाज का टेस्ट मैचों में सबसे बड़ा स्कोर बना दिया है. यह आंकड़ा सिर्फ एक रिकॉर्ड से कहीं बढ़कर है. यह एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक क्रिकेट की विरासत और उत्कृष्टता को आगे बढ़ाने की कहानी है. गावस्कर से द्रविड़ और अब द्रविड़ से गिल तक का यह 23 वर्षों का अंतर एक खास क्रिकेट चक्र जैसा लगता है.

इसके अलावा गिल ने कप्तान के तौर पर भारत के लिए सबसे बड़ा पारी खेली है. उन्होंने विराट कोहली के 2019 में पुणे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 254 रन का रिकॉर्ड तोड़ा. इतना ही नहीं वे भारत के लिए दोहरा शतक जड़ने वाले दूसरे सबसे युवा कप्तान बन गए हैं. इतना ही नहीं, गिल की इस पारी ने विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर और अन्य दिग्गजों के कई रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ते हुए SENA देशों में भारतीय बल्लेबाज का सर्वाधिक स्कोर और इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट में भारत का सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर जैसे रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. गिल ने अपनी बल्लेबाजी से एक दो नहीं बल्कि कुल 12 रिकॉर्ड पर कब्जा जमाया है. लिंक पर क्लिक करके देखें- 

आम नहीं कैप्टन गिल का दोहरा शतक, इन 12 रिकॉर्ड्स को तोड़कर प्रिंस ने साबित की काबिलियत, देखें एक नजर

दूसरे टेस्ट मैच का अब तक का हाल

वहीं मैच की बात करें, तो भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. कप्तान शुभमन गिल की 387 गेंदों में 30 चौकों और 3 छक्कों से सजी 269 रनों की पारी इस स्कोर की रीढ़ साबित हुई. इस दौरान उन्होंने रवींद्र जडेजा (89) के साथ 203 रन और वाशिंगटन सुंदर (42) के साथ 144 रन की अहम साझेदारी की. इसके जवाब में इंग्लैंड ने दूसरे दिन स्टंप्स तक 3 विकेट खोकर 77 रन बनाए. दिन का खेल खत्म होने पर हैरी ब्रूक 30 और जो रूट 18 रन बनाकर खेल रहे हैं. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 52 रन की अटूट साझेदारी की है. इंग्लैंड भारत से अब भी 510 रन पीछे है. तीसरे दिन भारत इंग्लैंड के विकेट निकालकर जल्द से जल्द दबाव बनाने की कोशिश करेगा. 

‘ऐसा लगा जैसे गिल…’, कैप्टन के लिए रवींद्र जडेजा ने कही बड़ी बात, दोहरे शतक से शुभमन ने बनाए धमाकेदार रिकॉर्ड

टीम इंडिया पर भारी पड़ेगा बैडलक! 587 रन बनाने के बावजूद इंग्लैंड का पलड़ा भारी, कैसे जीतेगा भारत?

सर जडेजा ने तोड़ दी BCCI की गाइडलाइन, लेकिन खुश है बोर्ड; सजा तो दूर की बात, जानें ऐसा क्या कर दिया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >