सचिन ने गाया गाना, बिंदास थिरके सुनील गावस्कर, दिग्गजों का जबरदस्त अंदाज, Video

Sunil Gavaskar: 19 जनवरी रविवार को मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं सालगिरह मनाई. इसी दौरान सुनील गावस्कर ने अपने शानदार डांस मूव्स से सभी फैंस को शानदार झलक दिखलाई. इसके बाद सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने गीत को गुनगुनाया.

Sunil Gavaskar Dance: 19 जनवरी रविवार को मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं सालगिरह मनाई. पिछले कुछ वर्षों में, इस स्थल ने प्रशंसकों को कई यादगार पल दिए हैं, जिसमें 2011 के वनडे विश्व कप में भारत की जीत भी शामिल है. इसी मैदान पर 2024 के विश्वकप की जीत के बाद भी जश्न मनाया गया था. यह सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर और रोहित शर्मा जैसे कई दिग्गज क्रिकेटरों का घरेलू मैदान भी रहा है. इस समारोह के दौरान सभी खिलाड़ियों ने अपनी कई यादों को ताजा किया. इसी दौरान सुनील गावस्कर ने अपने शानदार डांस मूव्स से सभी फैंस को शानदार झलक दिखलाई, तो स���िन तेंदुलकर ने गीत गुनगुनाकर समां बांध दिया.

वायरल हो रहे एक वीडियो में सुनील गावस्कर लोकप्रिय संगीतकार और गायक शेखर रवजियानी के साथ फेमस बॉलीवुड सांग “ओम शांति ओम” पर थिरकते नजर आ रहे है. जब प्रशंसक गावस्कर के मूव्स का आनंद ले रहे थे, शेखर ने सचिन तेंदुलकर से गाने के लिए कहा. उनके अनुरोध को पूरा करते हुए, ‘मास्टर ब्लास्टर’ ने प्रशंसकों के लिए “ओम शांति ओम” गाया. इसके बाद सुनील गावस्कर ने भी गाने के बोल को दोहराया. इस मौके पर सुनील गावस्कर ने केक काटकर मैदान की 50वीं वर्षगांठ पर खुशी जताते हुए पुराने दिनों को याद भी किया. देखें वीडियो-

अपने संबोधन में क्या बोले गावस्कर

महान सुनील गावस्कर ने कहा कि जब भी वह स्टेडियम जाते हैं तो उन्हें ‘घरेलू मैदान पर आने’ का एहसास होता है. उन्होंने कहा, ‘‘जब 1974 में वानखेड़े स्टेडियम बनाया गया था, तो हमारा ड्रेसिंग रूम नीचे था. जब हमने अभ्यास सत्र के लिए पहली बार मैदान में कदम रखा तभी इससे प्यार हो गया था.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ इससे पहले हम ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेलते थे. वह एक क्लब (क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया) का मैदान था. लेकिन यहां आकर ऐसा लगा जैसे यह मुंबई क्रिकेट का घरेलू मैदान है. जब भी मैं कमेंट्री के लिए आता हूं तो मुझे वही अहसास होता है. मेरा सीना गर्व से चौड़ा हो गया है.’’

मां ने स्टेडियम में कभी मैच नहीं देखा था, लेकिन उस दिन…, सचिन तेंदुलकर ने किया बड़ा खुलासा

भव्य समापन समारोह में मुंबई के दिग्गज और पूर्व तथा वर्तमान भारतीय क्रिकेट कप्तानों ने भाग लिया, जिनमें रोहित शर्मा, दिलीप वेंगसरकर, रवि शास्त्री , अजिंक्य रहाणे और डायना एडुल्जी शामिल थे. इसके साथ ही विनोद कांबली भी अपनी पत्नी के साथ नजर आए. मुंबई के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के दिग्गज पुरुष और महिला खिलाड़ी भी मौजूद थे. सभी ने इस बात पर जोर दिया कि स्टेडियम ने उनके करियर और भारत की समग्र क्रिकेट यात्रा को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. मुंबई की क्रिकेट विरासत का सार जो साल-दर-साल प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को तैयार करता है, स्टार खिलाड़ियों के बीच विचार-विमर्श में भी सबसे आगे रहा.

पाकिस्तान-वेस्टइंडीज मैच में टूट गया 35 साल पुराना रिकॉर्ड, जब खेलते थे अकरम, इमरान खान और वकार जैसे दिग्गज

नीरज चोपड़ा की दुल्हन बनीं हिमानी मोर, जानें कौन है यह टेनिस प्लेयर जिसने चुराया स्टार खिलाड़ी का दिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >