कौन लेगा विराट कोहली की नंबर 4 वाली जगह? सुनील गावस्कर का बयान बढ़ा देगा BCCI की टेंशन

Sunil Gavaskar on who will take Virat Kohli Batting Position: विराट कोहली ने 14 वर्षों तक भारतीय टेस्ट टीम में नंबर 4 पर जिम्मेदारी निभाई और 123 मैचों में 9230 रन बनाए. 10 हजार रन का सपना अधूरा रह गया, लेकिन उनका योगदान ऐतिहासिक रहा. उनके रिटायरमेंट के बाद सुनील गावस्कर ने कहा कि कोहली की जगह भरना आसान नहीं होगा.

Sunil Gavaskar on who will take Virat Kohli Batting Position: विराट कोहली ने भारतीय टेस्ट क्रिकेट में 14 साल तक बल्लेबाजी क्रम में नंबर चार का दारोमदार संभाला. 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू से लेकर 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम मैच तक उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया. 123 मैचों में उन्होंने गजब का प्रदर्शन करते हुए 9230 रन बनाए. हालांकि एक समय टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने का सपना लेकर चले विराट ने केवल 770 रन पहले ही अपने बल्ले को विश्राम दे दिया. विराट के जाने के बाद टीम इंडिया में वह पोजीशन खाली हो गई है. भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने 12 मई 2025 को विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के बाद उनकी जमकर तारीफ की. गावस्कर का मानना है कि कोहली का क्रिकेट पर गहरा प्रभाव रहा है और टेस्ट टीम में नंबर 4 पर उनकी जगह भरना आसान नहीं होगा. 

स्पोर्ट्स तक से विशेष बातचीत में सुनील गावस्कर ने कहा कि भारत को कोहली के बाद नंबर 4 पर खेलने के लिए उपयुक्त बल्लेबाज खोजने में समय लग सकता है, ठीक वैसे ही जैसे सचिन तेंदुलकर के संन्यास के बाद हुआ था. गावस्कर ने कहा “बिल्कुल. विराट एक विशाल उपस्थिति रहे हैं. रन बनाने के लिहाज से वह एक दिग्गज हैं. सिर्फ टेस्ट में नहीं, बल्कि वनडे और टी20 में भी उन्होंने अविश्वसनीय प्रदर्शन किया है. जब से उन्होंने डेब्यू किया है, जो कुछ भी उन्होंने भारतीय क्रिकेट के लिए किया है और विश्व क्रिकेट में जो योगदान दिया है, वह असाधारण है.” 

पूर्व भारतीय कप्तान ने यह भी कहा कि कोहली की जगह नंबर 4 पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं होगा और भारत को उस स्थान पर बल्लेबाजी करने के लिए उपयुक्त खिलाड़ी खोजने में कुछ समय लग सकता है, जिस पर कोहली और उनसे पहले सचिन तेंदुलकर का दबदबा था. उन्होंने आगे कहा, “उनकी जगह भरना आसान नहीं होगा. नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने के लिए किसी भी नए खिलाड़ी के लिए यह आसान नहीं होगा. संभव है कि कुछ खिलाड़ी आएं और इस स्थान पर आजमाए जाएं, जैसे तेंदुलकर के संन्यास के बाद हुआ था, जब कई खिलाड़ी उस स्थान के साथ न्याय नहीं कर सके, जब तक कोहली ने आकर इस पोजिशन को अपना नहीं बना लिया. अब शायद हमें थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा कि कोई खिलाड़ी आए और उनकी जगह भर सके.” 

गावस्कर ने विराट के संन्यास पर कहा कि निश्चित रूप से वह एक बहुत बड़ा नाम रहा है. खेल के सभी प्रारूपों में न केवल टेस्ट, बल्कि एकदिवसीय और टी20 में भी वह असाधारण रहे. जब से उन्होंने पदार्पण किया है, जो कुछ किया है, भारतीय क्रिकेट के लिए जो हासिल किया है और विश्व क्रिकेट में जो योगदान दिया है, वह अविश्वसनीय है.” कोहली ने यह घोषणा इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से ठीक पहले की, जो 20 जून से शुरू हो रही है. 

कोहली के उत्तराधिकारी के बीसीसीआई को काफी मेहनत करनी होगी. भारत के पास इस समय युवा खिलाड़ियों की फौज तैयार हैं, जिसमें शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सरफराज खान और देवदत्त पडिक्कल जैसे खिलाड़ी तैयार हैं. अब देखना होगा कि बीसीसीआई जब 20-23 मई को जब इंग्लैंड दौरे के लिए खिलाड़ियों का चुनाव करेगी, तो किसको मौका मिलता है.  

रिटायरमेंट के बाद प्रेमानंद महाराज से मिले विराट और अनुष्का, सुनें क्या-क्या बात हुई

क्या रोहित और विराट नहीं खेल पाएंगे 2027 वनडे विश्वकप? गावस्कर के बयान ने मचाई खलबली

‘मुझे आश्चर्य नहीं है…’, रोहित और विराट के संन्यास पर बोले गावस्कर, कहा- कोई भी ऐसा नहीं चाहता…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >