ये ‘गाबा का घमंड’ तोड़ने से…, ओवल में भारत की जीत पर गावस्कर का सेलीब्रेशन वायरल, गाया-झूमे और लहराई जैकेट

Sunil Gavaskar Celebration on India’s Win at The Oval : ओवल टेस्ट में ऐतिहासिक जीत के बाद सुनील गावस्कर ने कमेंट्री बॉक्स में लकी जैकेट को पकड़कर खुशी जताई और बाहर आकर मेरे देश की धरती गीत गुनगुनाया. उन्होंने इस जीत को 2021 की गाबा जीत से भी बड़ा बताया. गावस्कर के मुताबिक कठिन हालात में शुभमन गिल की कप्तानी में छह रन की यह जीत और भी खास है.

Sunil Gavaskar Celebration on India’s Win at The Oval : भारत के ओवल टेस्ट में ऐतिहासिक जीत के बाद पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और कप्तान सुनील गावस्कर ने अपना जश्न बेहद खास अंदाज में मनाया. जैसे ही मोहम्मद सिराज ने गस एटकिंसन का स्टंप उखाड़ा सुनील गावस्कर झूम उठे, उन्होंने कमेंट्री बॉक्स में अपने लकी जैकेट को पकड़कर खुशी का इजहार किया, तो कमेंट्री बॉक्स से बाहर उन्होंने देशभक्ति गीत “मेरे देश की धरती सोना उगले, उगले हीरे मोती” गुनगुनाते हुए बिल्कुल ही अलग अंदाज दिखाया. गावस्कर ने इस सफलता को गाबा की जीत से भी बड़ा करार दिया. उन्होंने कहा कि 2021 की ब्रिस्बेन जीत शानदार थी, लेकिन इस बार जो परिस्थितियां थीं, उनमें छह रन की यह जीत और भी विशेष है.

भारत ने मैच के पांचवें दिन 35 रन का बचाव किया. टीम इंडिया ने ओवरकास्ट कंडीशंस में न्यू इंडिया की ताकत का इजहार करते हुए इंग्लैंड के चारों विकेट ढेर कर दिए और 6 रन से मुकबला जीत लिया. टीम इंडिया के खिलाड़ी तो जश्न में डूबे ही थे, कमेंट्री बॉक्स में भी शानदार नजारा देखने को मिला. सुनील गावस्कर के जश्न का एक और खास कारण उनकी ‘लकी जैकेट’ भी रही. गावस्कर ने कमेंट्री करते हुए जोर से कहा, “लकी जैकेट, लकी जैकेट!”. उनके चेहरे की खुशी देखते ही बन रही थी. 

दरअसल, यही जैकेट उन्होंने 2021 में गाबा टेस्ट जीत के समय भी पहनी थी. चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद उन्होंने कप्तान शुभमन गिल से मजाकिया अंदाज में कहा भी था कि अगले दिन ‘लकी जैकेट’ पहनेंगे और टीम की जीत की दुआ करेंगे. और हुआ भी वही भारत ने जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया. इंटरनेट पर उनका यह वीडियो वायरल हो गया. देखें- 

सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हुआ. इसमें सुनील गावस्कर मेरे देश की धरती सोना उगले गाने पर साथी भारतीयों के साथ चहकते हुए दिखे. उनके साथ चेतेश्वर पुजारा और अन्य लोग भी मौजूद थे. बात तो सच ही है, इंग्लैंड में जीत की बात ही कुछ और है.  इंग्लैंड की धरती पर यह गीत सुनकर भारतीय समर्थक झूम उठे और सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो भी तेजी से वायरल हो गया.

यह टेस्ट क्रिकेट में रनों के लिहाज से भारत की अब तक की सबसे करीबी जीत है. इससे पहले 2004 में मुंबई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 13 रन से जीत भारत का सबसे छोटा अंतर था. इस सीरीज में टीम इंडिया ने कुल 3,809 रन बनाए, जो पांच मैचों की किसी भी टेस्ट सीरीज में किसी टीम द्वारा बनाया गया अब तक का सर्वाधिक स्कोर है. भारत के बल्लेबाजों ने भी कमाल का प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा 12 शतक जड़े, जबकि मोहम्मद सिराज इस सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. कुल मिलाकर शुभमन गिल की अगुवाई में भारत ने शानदार शुरुआत की है.  

ये भी पढ़ें:-

डीएसपी सिराज को Google का सैल्यूट, ओवल टेस्ट के बाद Believe पर छाए ‘मियां भाई’

बैजबॉल! छोटी टीमों के सामने शेर, तो इंडिया-ऑस्ट्रेलिया के आगे भीगी बिल्ली, आंकड़े देखकर आप भी यही कहेंगे

‘जब उसने अंंतिम विकेट लिया…’ हार के बाद बिखरे मैकुलम, लेकिन सिराज के लिए कह गए ये बड़ी बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >