Steve Smith Wife: बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं हैं स्टीव स्मिथ की पत्नी, ‘Love पिच’ पर क्लीन बोल्ड हो गए थे ‘चाचू’

Steve Smith Wife: चैंपियंस ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारत के हाथों ऑस्ट्रेलिया की हार के बाद कप्तान स्टीव स्मिथ ने वनडे क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी. स्मिथ के अचानक लिए फैसले ने क्रिकेट जगह को चौंका दिया. स्मिथ का क्रिकेट करियर शानदार रहा है. लेकिन निजी जीवन में वो ‘लव की पिच’ पर क्लीन बोल्ड हो गए थे.

Steve Smith Wife: ऑस्ट्रेलिया के स्टार क्रिकेटर स्टीव स्मिथ का इंटरनेशनल करियर शानदार रहा है. उनके नाम कई उपलब्धियां दर्ज हैं. लेकिन स्मिथ के जीवन में ऐसा भी पल आया था, जब ‘लव की पिच’ पर क्लीन बोल्ड हो गए थे. ‘चाचू’ ( स्मिथ का निकनेम, ब्रैड हॉज ने सबसे पहले यह नाम दिया था, आईपीएल के दौरान संजू सैमसन ने किया था खुलासा) डांस बार में डैनी विलिस को देखकर पहली ही नजर में अपना दिल हार बैठे थे. बात 2011 की है, जब बिग बैश लीग चल रहा था, तब डांस बार में डेनी से उनकी मुलाकात हुई थी. 7 साल डेट करने के बाद स्मिथ ने 15 सितंबर 2018 को डैनी के साथ शादी कर ली.

Steve smith wife dani willis

बहुत खूबसूरत हैं स्मिथ की पत्नी, खेल से भी रहा है जुड़ाव

स्टीव स्मिथ की पत्नी डैनी विलिस खूबसूरती के मामले में किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से कम नहीं हैं. डैनी का स्पोर्ट से भी संबंध रहा है. कॉलेज के दिनों में डैनी अच्छी स्विमर थीं और वाटर पोलो भी खेलती थीं. स्टीव स्मिथ की पत्नी ने मैक्वेरी यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई कर चुकी हैं. डैनी ने लॉ को ही अपना करियर बनाया है और फिलहाल जानी मानी सॉलिसिटर के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं.

Steve smith wife dani willis

पत्नी डैनी को अपना सबसे बड़ा सपोर्टर मानते हैं स्मिथ

स्टीव स्मिथ अपनी पत्नी डैनी को अपना सबसे बड़ा सपोर्टर मानते हैं. दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग है. कई मौकों पर स्मिथ अपनी पत्नी की तारीफ भी करते नजर आए हैं. अब भी स्मिथ ने इंस्टाग्राम पेज के प्रोफाइल पर अपनी शादी की तस्वीर लगा रखा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >