WTC Final: किसी को कवर ड्राइव से प्यार, तो कोई एग्रेसन का दिवाना, कंगारू खेमे में कोहली की दिखी अलग दीवानगी

1 / 1
WTC Final: किसी को कवर ड्राइव से प्यार, तो कोई एग्रेसन का दिवाना, कंगारू खेमे में कोहली की दिखी अलग दीवानगी
फुल स्क्रीन में देखें

India’s Virat Kohli reacts after winning the T20 World Cup cricket match against Pakistan in Melbourne, Australia, Sunday, Oct. 23, 2022. AP/PTI(AP10_23_2022_000228B)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल ओवल में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच जोरदार टक्कर से पहले ऑस्ट्रेलियाई खेमे में भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली की अलग दिवानगी देखने को मिली है.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल ओवल में खेला जाएगा. इस मुकाबले के लिए दोनों ही टीमें जमकर अभ्यास कर रही हैं. दोनों टीमों के बीच जोरदार टक्कर से पहले ऑस्ट्रेलियाई खेमे में भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली की अलग दिवानगी देखने को मिली है.

डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले आईसीसी ने अपने ऑफिशियल ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस, कैमरून ग्रीन समेत ऑस्ट्रेलियाई टीम तक सभी विराट कोहली की जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं.  

आईसीसी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस समेत पूरी टीम विराट कोहली के फैन बनी नजर आई. आईसीसी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में सभी खिलाड़ियों ने भारतीय बल्लेबाज़ विराट कोहली को एक शब्द में उन्हें एक्सप्लेन करने के लिए कहा गया.

इस वीडियो में ऑस्ट्रेलिया टीम के युवा ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन दिखाई दिए. ग्रीन ने कोहली को ‘मैन ऑफ इंडिया’ कहा तो वहीं डेविड वॉर्नर ने कोहली की कवर ड्राइव प्रति अपना प्यार दिखाया. उन्होंने कोहली के इस शॉट को अविश्वसनीय कहा.

ऑस्ट्रेलियाई स्टार मार्नस लाबुशेन ने भी कोहली की जमकर तारीफ की लाबुशेन ने उन्हें क्रिकेट जगत का महान खिलाड़ियों में से एक बताया. ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क भी कोहली की तारीफ करते हुए नजर आए. ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज़ ने कोहली को टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर का रीढ़ बताया. 

आईसीसी द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में आगे ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान पैट कमिंस दिखे. कमिंस ने कोहली को ‘अच्छा खिलाड़ी’ बताया. वहीं ऑस्ट्रेलियाई स्टार और दिग्गज बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ ने कोहली को सुपरस्टार बताया और उन्होंने कहा कि कोहली को ऑस्ट्रेलिया को हमारे खिलाफ खेलना हमेशा अच्छा लगता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurav kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >