WPL 2023, UP vs RCB Highlights: आरसीबी ने दर्ज की पहली जीत, यूपी वॉरियर्स को 5 विकेट से हराया

WPL 2023, UP Warriors vs Royal Challengers Banglore Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने महिला प्रीमियर लीग में अपनी पहली जीत हासिल कर ली है. आरसीबी की टीम ने यूपी वॉरियर्स को 5 विकेट से हरा दिया है. यूपी की टीम ने पहले खेलते हुए आरसीबी को 136 रनों का लक्ष्य दिया था. जिसके जवाब में आरसीबी ने 18 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर मैच अपने नाम कर ली. आरसीबी के लिए कनिका अहुजा ने सर्वाधिक 46 रनों के पारी खेली. बता दें कि इससे पहले आरसीबी को 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था.

Live Updates
4:29 AM. 16 Mar 23 10:59 PM. 15 Mar

आरसीबी ने 5 विकेट से जीता मैच

आरसीबी की टीम ने यूपी वॉरियर्स को 5 विकेट से हरा दिया है. यूपी की टीम ने पहले खेलते हुए आरसीबी को 136 रनों का लक्ष्य दिया था. जिसके जवाब में आरसीबी ने 18 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. आरसीबी के लिए कनिका अहुजा ने सर्वाधिक 46 रनों के पारी खेली. वहीं, यूपी की ओर से दीप्ति शर्मा ने 2 विकेट हासिल किए. जबकि ग्रीस हैरिस, सोफी और देविका वैध ने 1-1 विकेट चटकाये. बता दें कि यह आरसीबी की इस टूर्नामेंट में पहली जीत है.

3:57 AM. 16 Mar 23 10:27 PM. 15 Mar

हीथर नाइट आउट, आरसीबी को चौथा झटका

आरसीबी की टीम एक के बाद एक विकेट गंवाती जा रही है. आरसीबी ने 8वें ओवर की आखिरी गेंद पर हीथर नाइट के रूप में अपना चौथा विकेट गंवाया. नाइट 24 रन बनाकर पवेलियन लौटी. इससे पहले 6.1 ओवर पर ऐलिस पैरी 10 रन बनाकर देविका वैध की गेंद पर आउट हुई थी.

3:57 AM. 16 Mar 23 10:27 PM. 15 Mar

स्मृति मंधाना आउट, आरसीबी को लगा दूसरा झटका

सोफी डिवाइन आउट के होने के तुरंत बाद कप्तान स्मृति मंधाना ने भी अपना विकेट गंवा दिया है. मंधाना बिना खाता खोले दीप्ति शर्मा की गेंद पर आउट हुईं. दाएं हाथ की बल्लेबाज हीथर नाइट क्रीज पर आई.

3:57 AM. 16 Mar 23 10:27 PM. 15 Mar

आरसीबी को लगा पहला झटका, सोफी डिवाइन आउट

आरसीबी को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लग गया है. टीम की सलामी बल्लेबाज सोफी डिवाइन 14 रन बनाकर आउट हुईं. डिवाइन को ग्रैस हैरिस ने आउट किया. दाएं हाथ की बल्लेबाज एलिसे पेरी क्रीज पर आई हैं.

3:57 AM. 16 Mar 23 10:27 PM. 15 Mar

आरसीबी की बल्लेबाजी शुरू, डिवाइन और मंधाना क्रीज पर

136 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम के लिए स्मृति मंधाना और सोफी डिवाइन क्रीज पर उतरी.

2:43 AM. 16 Mar 23 9:13 PM. 15 Mar

यूपी वॉरियर्स को लगा आठवां झटका, श्वेता आउट

यूपी वॉरियर्स को 112 रनों के स्कोर पर आठवां झटका लग चुका है. श्वेता शेहरावत एलिस पेरी का तीसरा शिकार बनीं हैं.

मुख्य बातें

WPL 2023, UP Warriors vs Royal Challengers Banglore Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने महिला प्रीमियर लीग में अपनी पहली जीत हासिल कर ली है. आरसीबी की टीम ने यूपी वॉरियर्स को 5 विकेट से हरा दिया है. यूपी की टीम ने पहले खेलते हुए आरसीबी को 136 रनों का लक्ष्य दिया था. जिसके जवाब में आरसीबी ने 18 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर मैच अपने नाम कर ली. आरसीबी के लिए कनिका अहुजा ने सर्वाधिक 46 रनों के पारी खेली. बता दें कि इससे पहले आरसीबी को 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurav kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >