MI vs UP Live Score WPL 2023: मुंबई इंडियंस की पहली हार, यूपी ने 5 विकेट से हराया

WPL 2023, MI vs UP: महिला प्रीमियर लीग में शनिवार को डबल हेडर के पहले मुकाबले में यूपी वारियर्स ने मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से हरा दिया है. डीवाई पाटिल स्टेडियम में मुंबई को पहली हार का सामना करना पड़ा है. हालांकि इस हार के बाद भी मुंबई अंक तालिका में पहले नंबर पर है. यूपी वारियर्स की कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. यूपी के गेंदबाजी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई की पूरी टीम को 127 रनों पर समेट दिया. यूपी ने आखिरी ओवर में यह मुकाबला अपने नाम कर लिया. एक्लेस्टन ने छक्का जड़कर अपनी टीम को जीत दिलायी.

Live Updates
12:39 AM. 19 Mar 23 7:09 PM. 18 Mar

यूपी ने मुंबइ को पांच विकेट से हराया

यूपी वारियर्स ने शनिवार को यहां महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) मैच में मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से हराया. यह मुंबई इंडियंस की टूर्नामेंट में पहली हार है. इस हार के बाद भी मुंबई की टीम टॉप पर है. यूपी ने पहले गेंदबाजी का विकल्प चुनने के बाद मुंबई को 127 रनों पर ढेर कर दिया. हालांकि यूपी एक आसान जीत नहीं जीत पाया. मैच आखिरी ओवर में परिणाम तक पहुंचा.

12:39 AM. 19 Mar 23 7:09 PM. 18 Mar

ग्रेस हैरिस आउट, यूपी को पांचवां झटका

ग्रेस हैरिस के रूप में यूपी को पांचवां झटका लगा है. ग्रेस हैरिस ने 39 रनों की बेहतरीन पारी खेली.

12:39 AM. 19 Mar 23 7:09 PM. 18 Mar

तहलिया मैकग्रा आउट, यूपी को चौथा झटका

यूपी को चौथा झटका लगा है. तहलिया मैकग्रा 38 रन बनाकर आउट हो गयी हैं. मैकग्रा जबर्दस्त फॉर्म में दिख रही थीं. उनकी जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर दीप्ति शर्मा आयी हैं.

12:39 AM. 19 Mar 23 7:09 PM. 18 Mar

यूपी ने 10 ओवर में बनाये 52 रन

10 ओवर की समाप्ति पर यूपी ने 3 विकेट के नुकसान पर 52 रन बना लिये हैं. ग्रेस हैरिस और तहलिया मैकग्रा क्रीज पर मौजूद हैं. यूपी को जीतने के लिए अब भी 10 ओवर में 76 रनों की जरूरत है.

12:39 AM. 19 Mar 23 7:09 PM. 18 Mar

यूपी को लगाताद दो झटके

यूपी के दो बल्लेबाज एक के बाद एक आउट हो गये हैं. यूपी को तीसरा झटका लगा है. पहले एलिसा हीली 8 रन बनाकर आउट हुई और उसके अगले ही ओवर में किरण नवगिरे का विकेट गिरा. नवगिरे ने 12 रनों की पारी खेली. मुंबई ने यूपी पर दबाव बना लिया है.

12:39 AM. 19 Mar 23 7:09 PM. 18 Mar

यूपी को पहला झटका, देविका वैद्य आउट

यूपी को दूसरे ही ओवर में पहला झटका लगा है. सलामी बल्लेबाज देविका वैद्य आउट हो गयी हैं. एक रन के स्कोर पर हरमनप्रीत कौर ने स्लिप में देविका का कैच लपका.

मुख्य बातें

WPL 2023, MI vs UP: महिला प्रीमियर लीग में शनिवार को डबल हेडर के पहले मुकाबले में यूपी वारियर्स ने मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से हरा दिया है. डीवाई पाटिल स्टेडियम में मुंबई को पहली हार का सामना करना पड़ा है. हालांकि इस हार के बाद भी मुंबई अंक तालिका में पहले नंबर पर है. यूपी वारियर्स की कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. यूपी के गेंदबाजी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई की पूरी टीम को 127 रनों पर समेट दिया. यूपी ने आखिरी ओवर में यह मुकाबला अपने नाम कर लिया. एक्लेस्टन ने छक्का जड़कर अपनी टीम को जीत दिलायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjeet kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >