IND vs PAK, Women’s T20 WC: भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदा, जीत से किया वर्ल्ड कप का आगाज

India vs Pakistan Women’s T20 World Cup Match Live Updates: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ सात विकेट से जीत लिया है. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 149 रन बनाये और भारत को जीत के लिए 150 रनों का लक्ष्य दिया. बिसमाह मारूफ ने 68 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम के रन रेट को आगे बढ़ाया. भारतीय टीम पाकिस्तान को हराकर अपने इस अभियान की शानदार शुरुआत की. करना चाहेगी. सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ऊंगली में चोट के कारण इस मैच में नहीं खेल रही थीं. भारतीय टीम इस बार ट्रॉफी की प्रबल दावेदार है.

4:48 AM. 13 Feb 23 4:48 AM. 13 Feb

भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदा

भारतीय महिला टीम ने अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है. भारत ने पाकिस्तान को सात रनों से हरा दिया है. जेमिमा रोड्रिग्ज से नाबाद 53 रनों की पारी खेली और जीत का चौका भी उनके ही बल्ले से निकला. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को जीत के लिए 150 रनों का लक्ष्य दिया था. भारत ने तीन विकेट खोकर 19 ओवर में 151 रन बनाकर जीत दर्ज की.

4:48 AM. 13 Feb 23 4:48 AM. 13 Feb

हरमनप्रीत कौर आउट, भारत को तीसरा झटका

कप्तान हरमनप्रीत कौर आउट हो गयी हैं. उन्होंने 12 गेंद पर 16 रनों की पारी खेली. उनकी जगह बल्लेबाजी करने ऋचा घोष क्रीज पर आयी हैं.

4:48 AM. 13 Feb 23 4:48 AM. 13 Feb

भारत को दूसरा झटका, शेफाली वर्मा आउट

भारत को दूसरा झटका लगा है. शेफाली वर्मा 25 गेंद पर 33 रन बनाकर आउट हो गयी हैं. शेफाली की जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर कप्तान हरमनप्रीत कौर आयी हैं. भारत को जीत के लिए अब भी 85 रनों की जरूरत है.

4:48 AM. 13 Feb 23 4:48 AM. 13 Feb

यास्तिका भाटिया आउट, भारत को पहला झटका

यास्तिका भाटिया के रूप में भारत को पहला झटका लगा है. उनकी जगह बल्लेबाजी करने जेमिमा रोड्रिग्ज क्रीज पर आयी हैं. भाटिया ने 20 गेंद पर 17 रनों की पारी खेली.

4:48 AM. 13 Feb 23 4:48 AM. 13 Feb

भारत की बल्लेबाजी शुरू

भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गयी है. सलामी बल्लेबाज के रूप में शेफाली वर्मा और यास्तिका भाटिया क्रीज पर मौजूद हैं. भारत को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 150 रन बनाने होंगे.

4:48 AM. 13 Feb 23 4:48 AM. 13 Feb

पाकिस्तान ने भारत को दिया 150 रनों का लक्ष्य

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाये और भारत को जीत के लिए 150 रनों का लक्ष्य दिया. पाकिस्तान की ओर से बिसमाह मारूफ ने 68 रनों की नाबाद पारी खेली. वहीं, आयशा नसीम ने 43 रन बनाये. भारत की ओर से राधा यादव को दो विकेट मिले.

4:48 AM. 13 Feb 23 4:48 AM. 13 Feb

सिदरा अमीन आउट, पाकिस्तान को चौथा झटका

राधा यादव को दूसरी सफलता सिदरा अमीन के विकेट के रूप में मिली है. पाकिस्तान को चौथा झटका लगा है. रिवर्स स्वीप खेलने की फिराक में अमीन का कैच विकेटकीपर ऋचा घोष ने लपका. अमीन ने 11 रनों की पारी खेली.

4:48 AM. 13 Feb 23 4:48 AM. 13 Feb

पाकिस्तान को तीसरा झटका, निदा डार आउट

निदा डार बिना खाता खोले आउट हो गयी हैं. पाकिस्तान को तीसरा झटका लगा है. पूजा वस्त्राकर की गेंद पर डार का कैच विकेटकीपर ऋचा घोष ने पकड़ा. पाकिस्तान के 50 रन के अंदर तीन विकेट गिर चुके हैं.

4:48 AM. 13 Feb 23 4:48 AM. 13 Feb

पाकिस्तान को दूसरा झटका 

पाकिस्तान को दूसरा झटका लगा है. दूसरी सलामी बल्लेबाज मुनीबा अली 12 रन बनाकर आउट हो गयी हैं. राधा यादव की गेंद पर विकेटकीपर ऋचा घोष ने उन्हें स्टंप आउट कर दिया.

4:48 AM. 13 Feb 23 4:48 AM. 13 Feb

पाकिस्तान को लगा पहला झटका

पाकिस्तान को पहला झटका लगा है. सलामी बल्लेबाज जवेरिया खान आउट हो गयी हैं. उन्होंने 6 गेंद पर 8 रनों की पारी खेली. दीप्ति शर्मा की गेंद पर कप्तान हरमनप्रीत कौर ने उनका कैच पकड़ा.

4:48 AM. 13 Feb 23 4:48 AM. 13 Feb

पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू

पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू हो गयी है. सलामी बल्लेबाज के तौर पर जावेरिया खान और मुनीबा अली क्रीज पर आ गयी हैं. भारत की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत रेणुका सिंह ठाकुर कर रही हैं.

4:48 AM. 13 Feb 23 4:48 AM. 13 Feb

भारत की प्लेइंग इलेवन

शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका ठाकुर सिंह.

4:48 AM. 13 Feb 23 4:48 AM. 13 Feb

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

जावेरिया खान, मुनीबा अली (विकेटकीपर), बिस्माह मारूफ (कप्तान), निदा डार, सिदरा अमीन, आलिया रियाज, आयशा नसीम, फातिमा सना, ऐमन अनवर, नशरा संधू, सादिया इकबाल.

4:48 AM. 13 Feb 23 4:48 AM. 13 Feb

पाकिस्तान ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

पाकिस्तान की महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि अगर वह टॉस जीतती, तो वह भी पहले बल्लेबाजी करना चाहती. दूसरी इनिंग में गेंदबाजों को पिच से मदद मिलने की उम्मीद है.

4:48 AM. 13 Feb 23 4:48 AM. 13 Feb

पाकिस्तान की महिला टीम

मुनीबा अली, सिदरा अमीन, बिस्माह मारूफ (कप्तान), ओमिमा सोहेल, निदा डार, आलिया रियाज, सिदरा नवाज (विकेटकीपर), फातिमा सना, नाशरा संधू, जावेरिया खान, आइमन अनवर, सादिया इकबाल, आयशा नसीम, तूबा हसन, सदफ शमास.

4:48 AM. 13 Feb 23 4:48 AM. 13 Feb

भारत की महिला टीम

स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका ठाकुर सिंह, शिखा पांडे, देविका वैद्य। हरलीन देओल, अंजलि सरवानी.

4:48 AM. 13 Feb 23 4:48 AM. 13 Feb

भारत और पाकिस्तान का मुकाबला आज

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ आज शाम 6-30 बजे से शुरू होगा. भारतीय टीम पाकिस्तान को हराकर अपने इस अभियान की शानदार शुरुआत करना चाहेगी. सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ऊंगली में चोट के कारण इस मैच में नहीं खेल पायेंगी. वहीं, कप्तान हरमनप्रीत कौर चोट के बाद वापसी कर चुकी हैं. दीप्ति शर्मा से ऑलराउंड प्रदर्शन की उम्मीद की जायेगी. अंडर 19 टीम की कप्तान शेफाली वर्मा भी शानदार लय में नजर आ रही हैं. भारतीय टीम इस बार ट्रॉफी की प्रबल दावेदार है.

मुख्य बातें

India vs Pakistan Women’s T20 World Cup Match Live Updates: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ सात विकेट से जीत लिया है. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 149 रन बनाये और भारत को जीत के लिए 150 रनों का लक्ष्य दिया. बिसमाह मारूफ ने 68 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम के रन रेट को आगे बढ़ाया. भारतीय टीम पाकिस्तान को हराकर अपने इस अभियान की शानदार शुरुआत की. करना चाहेगी. सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ऊंगली में चोट के कारण इस मैच में नहीं खेल रही थीं. भारतीय टीम इस बार ट्रॉफी की प्रबल दावेदार है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amleshnandan sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >