IND vs SL 3rd ODI Highlights: टीम इंडिया ने श्रीलंका को किया क्लीन स्वीप, तीसरा मैच जीत अपने नाम की सीरीज

IND vs SL 3rd ODI Highlights: भारत ने श्रीलंका के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में खेले गये आखिरी वनडे में 317 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की. इसी के साथ टीम इंडिया ने यह सीरीज 3-0 से अपने कर लिया है. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 390 रन बनाए थे. जवाब में श्रीलंकाई टीम 73 रन ही बना सकी. भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने सर्वाधिक चार विकेट चटकाये. जबकि मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट हासिल किए. इससे पहले विराट कोहली ने 166 रनों की नाबाद तूफानी पारी खेली. उनके अलावा शुभमन गिल ने भी 116 रनों की शतकी पारी खेली. जबकि श्रेयस अय्यर 38 रन बनाकर नाबाद रहे.

Live Updates
1:55 AM. 16 Jan 23 8:25 PM. 15 Jan

भारत ने जीता मैच, 3-0 से अपने नाम किया सीरीज

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में खेले गये आखिरी वनडे में 317 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की. इसी के साथ टीम इंडिया ने यह सीरीज 3-0 से अपने कर लिया है. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 390 रन बनाए थे. जवाब में श्रीलंकाई टीम 73 रन ही बना सकी. भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने सर्वाधिक चार विकेट चटकाये. जबकि मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट हासिल किए. इससे पहले विराट कोहली ने 166 रनों की नाबाद तूफानी पारी खेली.

1:55 AM. 16 Jan 23 8:25 PM. 15 Jan

दासुन शनाका आउट, श्रीलंका का सातवां विकेट गिरा

कुलदीप यादव ने 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर भारत को एक और सफलता दिलायी. कुलदीप ने दासुन शनाका को बोल्ड किया. शनाका 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे. दाएं हाथ के बल्लेबाज कसुन राजिथा क्रीज पर आए,

1:55 AM. 16 Jan 23 8:25 PM. 15 Jan

श्रीलंका का छठा विकेट गिरा, करुणारत्ने रन आउट

11.4 ओवर पर भारत को एक और सफलता मिली. सिराज ने करुणारत्ने (1) रन आउट किया. इसी के साथ श्रीलंका ने छठा विकेट गंवाया. बाएं हाथ का बल्लेबाज डुनिथ वेललेज क्रीज पर आए.

1:55 AM. 16 Jan 23 8:25 PM. 15 Jan

सिराज की घातक गेंदबाजी, श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौटी

मोहम्मद सिराज ने घातक गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका को पांचवां झटका दिया. 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने हसरंगा को अपना चौथा शिकार बनाया. हसरंगा ने 7 गेंदों का सामना किया, जिसमें केवल एक रन बनाकर सिराज की गेंद पर बोल्ड हो गये. श्रीलंका का स्कोर 10वें ओवर में 5 विकेट पर 37 रन है.

12:14 AM. 16 Jan 23 6:44 PM. 15 Jan

मोहम्मद सिराज ने श्रीलंका को दिया चौथा झटका, फर्नांडो 19 रन बनाकर आउट

मोहम्मद सिराज ने घातक गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका को चौथा झटका दिया है. उन्होंने फर्नांडो को 19 के स्कोर पर अपना तीसरा शिकार बनाया. फर्नांडो को सिराज ने बोल्ड किया. आउट होने से पहले फर्नांडो ने 27 गेंदों का सामना किया, जिसमें चार चौके जमाये.

12:14 AM. 16 Jan 23 6:44 PM. 15 Jan

श्रीलंका को तीसरा झटका, असलंका 1 रन बनाकर आउट

श्रीलंका को 7वें ओवर की तीसरी गेंद पर तीसरा झटका लगा है. मोहम्मद शमी ने असलंका को केवल एक रन पर अपना शिकार बनाया. असलंका का कैच अक्षर पटेल ने लपका.

मुख्य बातें

IND vs SL 3rd ODI Highlights: भारत ने श्रीलंका के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में खेले गये आखिरी वनडे में 317 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की. इसी के साथ टीम इंडिया ने यह सीरीज 3-0 से अपने कर लिया है. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 390 रन बनाए थे. जवाब में श्रीलंकाई टीम 73 रन ही बना सकी. भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने सर्वाधिक चार विकेट चटकाये. जबकि मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट हासिल किए. इससे पहले विराट कोहली ने 166 रनों की नाबाद तूफानी पारी खेली. उनके अलावा शुभमन गिल ने भी 116 रनों की शतकी पारी खेली. जबकि श्रेयस अय्यर 38 रन बनाकर नाबाद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amleshnandan sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >