IND vs NZ 2nd ODI Highlights: भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया, मोहम्मद शमी ने झटके 3 विकेट

IND vs NZ 2nd ODI Highlights: आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. भारत ने न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराकर सीरीज में अजेय बढ़त बना ली. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. मोहम्मद शमी के तीन विकेट और बाकी गेंदबाजों के कमाल के प्रदर्शन के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को 108 रन पर समेट दिया. लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा ने शानदार 51 रनों की पारी खेली. भारत ने दो विकेट के नुकसान पर 20.1 ओवर में 111 रन बनाकर जीत दर्ज की.

Live Updates
11:59 PM. 21 Jan 23 6:29 PM. 21 Jan

भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से रौंदा 

भारतीय गेंदबाजों के कमाल के प्रदर्शन और बाद में रोहित शर्मा के अर्धशतक के दम पर टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को दूसरे वनडे मुकाबले में आठ विकेट से हरा दिया है. टॉस जीतकर भारत ने न्यूजीलैंड को पहले गेंदबाजी का न्यौता दिया. भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को 34.3 ओवर में 108 के कुल स्कोर पर रोक दिया. न्यूजीलैंड की ओर से सबसे अधिक 36 रन ग्लेन फिलिप्स ने बनाये. उन्होंने मिशेल सैंटनर (27 रन) के साथ 47 रनों की साझेदारी की. भारत की ओर से रोहित शर्मा (51 रन) और शुभमन गिल (40 रन) की सलामी जोड़ी ने 72 रनों की साझेदारी की.

11:59 PM. 21 Jan 23 6:29 PM. 21 Jan

टीम इंडिया को दूसरा झटका, विराट कोहली आउट

विराट कोहली 11 रन बनाकर आउट हो गये हैं. भारत को दूसरा झटका लगा है. जीत के लिए टीम इंडिया को सात रनों की जरूरत है. ईशान किशन नये बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर आये हैं.

11:59 PM. 21 Jan 23 6:29 PM. 21 Jan

रोहित शर्मा आउट, भारत को पहला झटका

कप्तान रोहित शर्मा 51 रन बनाकर आउट हो गये हैं. उन्होंने पहले विकेट के लिए शुभमन गिल के साथ 72 रनों की साझेदारी की. रोहित, हेनरी शिप्ले की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए. उनकी जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर विराट कोहली आये हैं. भारत को जीत के लिए अब भी 37 रनों की जरूरत है.

11:59 PM. 21 Jan 23 6:29 PM. 21 Jan

रोहित शर्मा ने जड़ा अर्धशतक

रोहित शर्मा ने अर्धशतक जड़ दिया है. रोहित ने 48 गेंद पर 51 रन बना लिये हैं. रोहित शर्मा का साथ देने के लिए दूसरी छोर पर शुभमन गिल हैं. गिल ने पहले वनडे मुकाबले में अपने करियर का पहला दोहरा शतक जड़ा था. भारत को जीत के लिए 37 रनों की जरूरत है.

11:59 PM. 21 Jan 23 6:29 PM. 21 Jan

भारत का स्कोर 50 के पार, मैदान में घुसा छोटा बच्चा

10 ओवर की समाप्ति पर भारत ने बिना किसी नुकसान के 52 रन बना लिये. कप्तान रोहित शर्मा 40 गेंद पर 28 रन और शुभमन गिल 20 गेंद पर 14 रन बनाकर खेल रहे हैं. भारत को जीत के लिए अब 56 रनों की जरूरत है. 10वें ओवर की चौथी गेंद पर रोहित शर्मा ने एक छक्का जड़ा. इसके बाद एक छोटा बच्चा मैदान में घुस गया और रोहित शर्मा तक पहुंच गया. वह रोहित से लिपट गया. बाद में सुरक्षाकर्मियों ने बच्चे को मैदान से बाहर निकाला.

11:59 PM. 21 Jan 23 6:29 PM. 21 Jan

टीम इंडिया की पारी शुरू

टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू हो गयी है. कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल सलामी बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर मौजूद हैं. भारत को यह मुकाबला जीतने और सीरीज में अजेय बढ़त बनाने के लिए 50 ओवर में 109 रनाने होंगे.

मुख्य बातें

IND vs NZ 2nd ODI Highlights: आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. भारत ने न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराकर सीरीज में अजेय बढ़त बना ली. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. मोहम्मद शमी के तीन विकेट और बाकी गेंदबाजों के कमाल के प्रदर्शन के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को 108 रन पर समेट दिया. लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा ने शानदार 51 रनों की पारी खेली. भारत ने दो विकेट के नुकसान पर 20.1 ओवर में 111 रन बनाकर जीत दर्ज की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjeet kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >