IND vs NZ 1st ODI Highlights: रोमांचक मुकाबले में भारत ने दर्ज की जीत, न्यूजीलैंड को 12 रन से हराया

India vs New Zealand 1st ODI Highlights: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में 12 रन से जीत दर्ज की. हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गये इस रोमांचक मैच में भारत ने पहले खेलते हुए न्यूजीलैंड को 350 रनों का लक्ष्य दिया था. जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 337 रन पर ढेर हो गई. इसी के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. भारत के लिए शुभमन गिल ने 208 रनों की शानदार पारी खेली. जबकि कप्तान रोहित 34 और सूर्यकुमार यादव ने 31 रनों का योगदान दिया. वहीं गेंदबाजों में मोहम्मद सिराज ने सर्वाधिक 4 विकेट झटके. जबकि कुलदीप और शार्दुल ने 2-2 विकेट चटकाये.

Live Updates
10:02 PM. 18 Jan 23 10:02 PM. 18 Jan

IND vs NZ 1st ODI भारत ने 12 रन से जीता मैच

भारत ने पहले वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 12 रन से हरा दिया है. हैदराबाद में खेले गये इस मैच में शुभमन गिल ने दोहरे शतक के बदौलत भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 349 रन बनाये थे. जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 337 रन पर ढेर हो गई. टीम इंडिया ने भारत के लिए शुभमन गिल ने 208 रनों की शानदार पारी खेली. जबकि कप्तान रोहित 34 और सूर्यकुमार यादव ने 31 रनों का योगदान दिया. वहीं गेंदबाजों में मोहम्मद सिराज ने सर्वाधिक 4 विकेट झटके. जबकि कुलदीप और शार्दुल ने 2-2 विकेट चटकाये.

10:02 PM. 18 Jan 23 10:02 PM. 18 Jan

न्यूजीलैंड का नौवां विकेट गिरा, फर्ग्यूसन आउट

48.3 ओवर पर न्यूजीलैंड का नौवां विकेट गिरा. हार्दिक पांड्या ने फर्ग्यूसन 8 रन के निजी स्कोर पर आउट किया. दाएं हाथ के बल्लेबाज ब्लेयर टिकनर क्रीज पर आए.

10:02 PM. 18 Jan 23 10:02 PM. 18 Jan

न्यूजीलैंड का लगा आठवां झटका, शिपले बिना खाता खोले आउट

सिराज ने 45.5 ओवर में न्यूजीलैंड का आठवां विकेट झटका. सिराज ने शिपले को बिना खाता खोले आउट किया.

10:02 PM. 18 Jan 23 10:02 PM. 18 Jan

न्यूजीलैंड का सातवां विकेट गिरा, सैंटनर 57 रन बनाकर आउट

सिराज ने 45.4 ओवर में न्यूजीलैंड का सातवां विकेट झटका. सिराज ने मिचेल सैंटनर को 57 रन के निजी स्कोर पर आउट किया.

10:02 PM. 18 Jan 23 10:02 PM. 18 Jan

ब्रेसवेल की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, 57 गेंदों में पूरा किया शतक

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज माइकल ब्रेसवेल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है. 57 गेंदों में उन्होंने अपना शतक पूरा कर लिया है. इसी के साथ न्यूजीलैंड मजबूत स्थिति में पहुंच गयी है.

8:18 PM. 18 Jan 23 8:18 PM. 18 Jan

न्यूजीलैंड का छठा विकेट गिरा, लैथम आउट

सिराज ने 28.4 ओवर में न्यूजीलैंड का छठा विकेट झटका. सिराज ने टॉम लैथम को 24 रन के निजी स्कोर पर आउट किया. बाएं हाथ के बल्लेबाज मिचेल सैंटनर क्रीज पर आए.

8:18 PM. 18 Jan 23 8:18 PM. 18 Jan

न्यूजीलैंड का पांचवां विकेट गिरा, फिलिप्स आउट

24.3 ओवर पर शमी ने न्यूजीलैंड को पांचवां झटका देते हुए ग्लेन फीलिप्स को आउट किया. फीलिप्स 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे. बाएं हाथ के बल्लेबाज माइकल ब्रेसवेल क्रीज पर आए.

8:18 PM. 18 Jan 23 8:18 PM. 18 Jan

न्यूजीलैंड का चौथा विकेट गिरा, कुलदीप ने मिशेल को किया आउट

17.4 ओवर पर न्यूजीलैंड को कुलदीप यादव ने चौथा झटका दिया. कुलदीप ने डेरिल मिशेल को आउट किया. मिशेल सिर्फ 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे. दाएं हाथ के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स क्रीज पर आए.

7:38 PM. 18 Jan 23 7:38 PM. 18 Jan

न्यूजीलैंड को लगा तीसरा झटका, हेनरी निकोल्स आउट

15.3 ओवर पर कुलदीप यादव ने न्यूजीलैंड को तीसरा झटका दिया. कुलदीप ने हेनरी निकोल्स को आउट किया. निकोल्स 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे. बाएं हाथ के बल्लेबाज़ टॉम लैथम क्रीज़ पर आए

7:38 PM. 18 Jan 23 7:38 PM. 18 Jan

न्यूजीलैंड को लगा दूसरा झटका, फिन एलन आउट

न्यूजीलैंड को 12.5 ओवर पर दूसरा झटका लगा. शार्दुल ठाकुर ने फिन एलन को 40 रन के निजी स्कोर पर आउट किया. दाएं हाथ के बल्लेबाज डेरिल मिशेल क्रीज पर आए हैं.

7:38 PM. 18 Jan 23 7:38 PM. 18 Jan

कॉनवे आउट, भारत को मिली पहली सफलता

मोहम्मद सिराज ने छठे ओवर की पांचवी गेंद पर भारत को पहली सफलता दिलाया. कॉनवे 10 रन बनाकर कैच आउट हुए. बाएं हाथ के बल्लेबाज हेनरी निकोल्स क्रीज पर आए.

7:38 PM. 18 Jan 23 7:38 PM. 18 Jan

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू, कॉनवे और फिन क्रीज पर

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड के लिए फिन एलन और डेवान कॉनवे क्रीज पर आए. वहीं भारत की ओर से मोहम्मद सिराज करेंगे पहला ओवर.

7:38 PM. 18 Jan 23 7:38 PM. 18 Jan

न्यूजीलैंड को 350 रनों का बड़ा लक्ष्य

भारत ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में आठ विकेट पर 349 रन बनाये हैं. भारत के लिए शुभमन गिल ने 208 रनों की शानदार पारी खेली. जबकि कप्तान रोहित 34 और सूर्यकुमार यादव ने 31 रनों का योगदान दिया. वहीं न्यूजीलैंड के लिए हेनरी शिपली और डेरील मिशेल ने 2-2 विकेट झटके.

7:38 PM. 18 Jan 23 7:38 PM. 18 Jan

शुभमन गिल आउट, भारत को आठवां झटका

भारत को आखिरी ओवर में एक और झटका लग गया है. शुभमन गिल 149 गेंदों पर 208 रन बनाकर पवेलियन लौटे. गिल को शिपली ने आउट किया.

7:38 PM. 18 Jan 23 7:38 PM. 18 Jan

शुभमन गिल ने जड़ा दोहरा शतक

शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार दोहरा शतक जड़ दिया है.

7:38 PM. 18 Jan 23 7:38 PM. 18 Jan

भारत का सातवां विकेट गिरा, शार्दुल ठाकुर आउट

भारत ने 46.4 ओवर पर एक और विकेट गंवा दिया है. शार्दुल ठाकुर 3 रन बनाकर रन आउट हुए. बाएं हाथ से बल्लेबाजी करने आए कुलदीप यादव क्रीज पर आए.

7:38 PM. 18 Jan 23 7:38 PM. 18 Jan

भारत का छठा विकेट गिरा, वाशिंगटन सुंदर आउट

भारत को 45वें ओवर की आखिरी गेंद पर एक और झटक लग गया है. वाशिंगटन सुंदर 12 रन बनाकर शिपली की गेंद पर LBW आउट हुए. दाएं हाथ के बल्लेबाज शार्दुल ठाकुर क्रीज पर आए.

7:38 PM. 18 Jan 23 7:38 PM. 18 Jan

शुभमन गिल के 150 रन पूरे, वाशिंगटन सुंदर भी क्रीज पर

धमाकेदार बल्लेबाजी कर शुभमन गिल के 150 रन पूरे हो गए. 128 बॉल पर 160 रन के साथ वो क्रीज पर डटे हुए है.

4:42 PM. 18 Jan 23 4:42 PM. 18 Jan

हार्दिक पांड्या आउट, भारत का पांचवा विकेट गिरा

भारतीय टीम ने 40वें ओवर की चौथी गेंद पर पांचवा विकेट गंवाया. हार्दिक पांड्या 28 रन बनाकर मिशेल की गेंद पर आउट हुए. बाएं हाथ के बल्लेबाज वाशिंगटन सुंदर क्रीज पर आए.

4:42 PM. 18 Jan 23 4:42 PM. 18 Jan

शुभमन गिल की धमाकेदार बल्लेबाजी, मजबूत स्थिति में भारत

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले वनडे मैच में भारत पहले बल्लेबाजी कर रहा है. ऐसे में भारत की ओर से बल्लेबाज शुभमन गिल ने फिर शतक लगाया है. अभी क्रीज पर गिल के साथ हार्दिक पंड्या मौजूद है.

4:03 PM. 18 Jan 23 4:03 PM. 18 Jan

भारत को लगा तीसरा झटका, ईशान किशन आउट

20.4 ओवर पर भारत का तीसरा विकेट गिरा. फर्ग्यूसन ने ईशान किशन को 5 रन के निजी स्कोर पर आउट किया. दाएं हाथ के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव क्रीज पर आए.

4:03 PM. 18 Jan 23 4:03 PM. 18 Jan

कोहली आउट, भारत को लगा दूसरा झटका

भारतीय पारी को 15.2 ओवर पर दूसरा झटका लगा. विराट कोहली 8 रन बनाकर सेंटनर की गेंद पर आउट हुए. बाएं हाथ से बल्लेबाज ईशान किशन क्रीज पर आए.

4:03 PM. 18 Jan 23 4:03 PM. 18 Jan

भारत को लगा पहला झटका, रोहित शर्मा आउट

13वें ओवर की पहली गेंद पर भारत को पहला झटका लगा. कप्तान रोहित शर्मा 34 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. रोहित को ब्लेयर टिकनर ने आउट किया. दाएं हाथ के बल्लेबाज विराट कोहली क्रीज पर आए.

4:03 PM. 18 Jan 23 4:03 PM. 18 Jan

भारत ने 10 ओवर में बनाये 52 रन

टीम इंडिया ने 10 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाये 52 रन बना लिये हैं. कप्तान रोहित 26 रन और शुभमन गिल 21 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

4:03 PM. 18 Jan 23 4:03 PM. 18 Jan

भारत की बल्लेबाजी शुरू, रोहित और गिल क्रीज पर

भारतीय पारी की शुरुआत करने कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर आए. वहीं न्यूजीलैंड के लिए हेनरी शिपली करेंगे पहला ओवर.

4:03 PM. 18 Jan 23 4:03 PM. 18 Jan

न्यूजीलैंड प्लेइंग XI

फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (कप्तान/विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, हेनरी शिपले, मिशेल सेंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर

4:03 PM. 18 Jan 23 4:03 PM. 18 Jan

भारत प्लेइंग XI

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी.

4:03 PM. 18 Jan 23 4:03 PM. 18 Jan

भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी चुनी

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.

4:03 PM. 18 Jan 23 4:03 PM. 18 Jan

ईशान किशन को मिल सकता है मौका

बांग्लादेश के खिलाफ शृंखला में वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने वाले किशन को श्रीलंका के खिलाफ शृंखला में बाहर रखा गया. शुभमन गिल को उन पर तरजीह दी गई जिन्होंने कप्तान रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज किया. गिल ने तीन मैचों में 70, 21 और 116 रन बनाये

4:03 PM. 18 Jan 23 4:03 PM. 18 Jan

Ind Vs Nz Live: मौसम का हाल

भारत-न्यूजीलैंड मुकाबले के दौरान 29 डिग्री के करीब तापमान होने की संभावना है. जबकि आद्रता 29 फीसदी रहने की संभावना है. मैच के दौरान हवा की गति 8 किलोमीटर की रफ्तार से चल सकती है. मौसम विभाग का अनुमान है कि मैच के दौरान आसमान साफ रहेगा. दोपहर की अच्छी धूप रहेगी. जबकि बारिश की कोई भी संभावना नहीं है.

IND vs NZ: हैदराबाद में भारत का रहा है शानदार रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड को हराकर बरकरार रखना चाहेगी टीम इंडिया

12:19 PM. 18 Jan 23 12:19 PM. 18 Jan

Ind Vs Nz Live: पिच रिपोर्ट

राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम बल्लेबाजी के अनुकूल माना जाता है. उम्मीद है कि यहां एक बार फिर बल्लेबाजों को मदद मिलेगी और स्कोर कार्ड पर रन दिखेंगे. तेज गेंदबाजों को मैच के दूसरे सत्र में पिच से कुछ मदद मिल सकती है. जबकि बीच के ओवरों में स्पिनर काम आ सकते हैं.

12:14 PM. 18 Jan 23 12:14 PM. 18 Jan

Ind Vs Nz Live: भारत संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (C), शुभमन गिल, विराट कोहली, इशान किशन (wk), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, उमरान मलिक / शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल / कुलदीप यादव, मोहम्मद. शमी, मो सिराज.

12:14 PM. 18 Jan 23 12:14 PM. 18 Jan

Ind Vs Nz Live Streaming: न्यूजीलैंड संभावित प्लेइंग इलेवन

फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (कप्तान, विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिकनर/डौ ब्रेसवेल, लॉकी फर्ग्यूसन.

12:14 PM. 18 Jan 23 12:14 PM. 18 Jan

Ind Vs Nz Odi Live Match: भारतीय सलामी जोड़ी में बदलाव की संभावना नहीं

न्यूजीलैंड के खिलाफ सलामी जोड़ी में किसी बदलाव की संभावना नहीं है. केएल राहुल निजी कारणों से उपलब्ध नहीं है लिहाजा किशन को विकेटकीपिंग का जिम्मा सौंपा जा सकता है. वह अब तक दस वनडे में से तीन में मध्यक्रम में उतर चुके हैं तो उन्हें इस क्रम पर बल्लेबाजी का अनुभव है. टीम में शामिल दूसरे विकेटकीपर केएस भरत के चुने जाने की संभावना कम है क्योंकि राहुल की गैर मौजूदगी में उन्हें कवर के तौर पर ही रखा गया है.

मुख्य बातें

India vs New Zealand 1st ODI Highlights: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में 12 रन से जीत दर्ज की. हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गये इस रोमांचक मैच में भारत ने पहले खेलते हुए न्यूजीलैंड को 350 रनों का लक्ष्य दिया था. जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 337 रन पर ढेर हो गई. इसी के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. भारत के लिए शुभमन गिल ने 208 रनों की शानदार पारी खेली. जबकि कप्तान रोहित 34 और सूर्यकुमार यादव ने 31 रनों का योगदान दिया. वहीं गेंदबाजों में मोहम्मद सिराज ने सर्वाधिक 4 विकेट झटके. जबकि कुलदीप और शार्दुल ने 2-2 विकेट चटकाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >