IND vs BAN Test Highlights: भारत ने बांग्लादेश को चटायी धूल, टेस्ट सीरीज पर 2-0 से कब्जा

IND vs BAN 2nd Test Highlights: भारत और बांग्लादेश के बीच ढाका में खेले गए दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को तीन विकेट से हरा दिया है. इसी के साथ ही भारत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश को 2-0 से क्लीन स्वीप किया. बांग्लादेश से मिले 145 रनों के लक्ष्य के जवाब में टीम इंडिया ने सिर्फ 74 रनों पर सात विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद आर अश्विन (42*) और श्रेयस अय्यर (29*) ने अटूट साझेदारी कर अपनी टीम को जीत दिलायी. बांग्लादेश के लिए मेहदी हसन मिराज ने सर्वाधिक पांच विकेट झटके. जबकि शाकिब ने दो विकेट अपने नाम किए.

Live Updates
4:37 PM. 25 Dec 22 11:07 AM. 25 Dec

भारत ने जीता दूसरा टेस्ट मैच

टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 3 विकेट से जीत दर्ज की. इसी के साथ भारत ने बांग्लादेश को सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया. आर अश्विन और श्रेयस अय्यर की शानदार साझेदारी से टीम ने यह मैच जीता. अश्विन ने नाबाद 42 और अय्यर ने नाबाद 29 रन बनाये. बांग्लादेश के लिए मेहदी हसन मिराज ने सर्वाधिक पांच विकेट झटके.

4:37 PM. 25 Dec 22 11:07 AM. 25 Dec

भारत का सातवां विकेट गिरा, अक्षर पटेल आउट

भारतीय टीम ने आधे घंटे के भितर ही तीन विकेट गंवा दिए हैं. भारत को अक्षर पटेल के रूप में सातवां झटका लगा. अक्षर 34 रन बनाकर पवेलियन लौटे. दाएं हाथ के बल्ले से रविचंद्रन अश्विन क्रीज पर आए.

Ind vs Ban 2nd Test: टीम इंडिया पर हार का खतरा, क्या बांग्लादेश तोड़ेगी भारत का ये शानदार रिकॉर्ड?

4:37 PM. 25 Dec 22 11:07 AM. 25 Dec

भारत का छठा विकेट गिरा, पंत आउट

भारतीय टीम को 28वें ओवर की आखिरी गेंद पर एक और झटका लगा. ऋषभ पंत के रूप में भारत का छठा विकेट गिरा. पंत 9 रन बनाकर मेहदी हसन का शिकार बने. दाएं हाथ के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए.

4:37 PM. 25 Dec 22 11:07 AM. 25 Dec

भारत की आधी टीम लौटी पवेलियन, उनादकट आउट

भारत को चौथे दिन की शुरुआत में ही बड़ा झटका लग गया. भारत ने दूसरे ओवर में ही जयदेव उनादकट के रूप में पांचवा विकेट खोया. उनादकट 6 रन बनाकर शाकिब की गेंद पर आउट हुए. बाएं हाथ से बल्लेबाजी करने आए ऋषभ पंत क्रीज पर आए.

4:37 PM. 25 Dec 22 11:07 AM. 25 Dec

चौथे दिन का खेल शुरू, अक्षर-उनादकट क्रीज पर

भारत-बांग्लादेश दूसरे टेस्ट के चौथे दिन का खेल शुरू हो चुका है. भारतीय टीम को जीत के लिए 100 रनों की जरूरत है. अक्षर पटेल (26) और जयदेव उनादकट (3) क्रीज पर मौजूद हैं.

4:37 PM. 25 Dec 22 11:07 AM. 25 Dec

भारत को जीत के लिए 100 रनों की जरूरत

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 45 रन बनाये. वहीं अब इस रोमांचक मुकाबल में भारत को जीत के लिए 100 रनों की जरूरत है तो बांग्लादेश 6 विकेट दूर. जयदेव उनादकर और अक्षर पटेल क्रीज पर मौजूद हैं.

मुख्य बातें

IND vs BAN 2nd Test Highlights: भारत और बांग्लादेश के बीच ढाका में खेले गए दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को तीन विकेट से हरा दिया है. इसी के साथ ही भारत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश को 2-0 से क्लीन स्वीप किया. बांग्लादेश से मिले 145 रनों के लक्ष्य के जवाब में टीम इंडिया ने सिर्फ 74 रनों पर सात विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद आर अश्विन (42*) और श्रेयस अय्यर (29*) ने अटूट साझेदारी कर अपनी टीम को जीत दिलायी. बांग्लादेश के लिए मेहदी हसन मिराज ने सर्वाधिक पांच विकेट झटके. जबकि शाकिब ने दो विकेट अपने नाम किए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjeet kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >