IND vs AUS 3rd ODI Highlights: भारत की शर्मनाक हार, ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से जीती सीरीज

India vs Australia 3rd ODI Highlights: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज (22 मार्च) तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया. ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले में भारत को 21 रनों से हराकर यह सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली. ऑस्ट्रेलिया की ओर से एडम जैम्पा ने सर्वाधिक 2 विकेट अपने नाम किए.

Live Updates
2:22 PM. 23 Mar 23 8:52 AM. 23 Mar

रोहित ने बताया हार की वजह

मैच के बाद रोहित शर्मा ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि लक्ष्य बड़ा था. विकेट दूसरी पारी में हालांकि थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो गया था. पर मुझे नहीं लगता कि हमने अच्छी बल्लेबाजी की. साझेदारियां महत्वपूर्ण होती हैं और आज हम इन्हें बनाने में असफल रहे.’ रोहित ने आगे कहा, ‘महत्वपूर्ण था कि एक बल्लेबाज अंत तक खेलता रहे, लेकिन हम सभी अपना सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश कर रहे थे.”

2:22 PM. 23 Mar 23 8:52 AM. 23 Mar

वनडे रैंकिंग में गंवाया नंबर 1 का ताज

वहीं, भारतीय टीम इस हार के बाद आईसीसी वनडे रैंकिंग में अपना नंबर-1 का स्थान गंवा दिया है. अब ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज 2-1 से जीतते ही आईसीसी वनडे रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर लिया है और भारतीय टीम दूसरे नंबर पर खिसक गई है.

2:22 PM. 23 Mar 23 8:52 AM. 23 Mar

ऑस्ट्रेलिया ने जीती सीरीज

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज (22 मार्च) तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया. ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले में भारत को 21 रनों से हराकर यह सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली. ऑस्ट्रेलिया की ओर से एडम जैम्पा ने सर्वाधिक 2 विकेट अपने नाम किए.

2:50 AM. 23 Mar 23 9:20 PM. 22 Mar

10 ओवर में चाहिए 66 रन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आखिरी वनडे रोमांचक मोड़ पर आ गया है. टीम इंडिया को अब 10 ओवर में 66 रन चाहिए. भारत की ओर से अभी हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा क्रीज पर हैं.

2:50 AM. 23 Mar 23 9:20 PM. 22 Mar

हार्दिक और जडेजा पर बड़ी जिम्मेदारी

270 रनों का पीछा करते हुए भारत की पारी लड़खड़ा गई है. टीम ने 6 विकेट खो दिए हैं. अभी भारत को 73 रनों की दरकार है. वहीं मैदान पर अभी पांड्या 30 और रवींद्र जडेजा 8 रन बनाकर नाबाद हैं.

2:50 AM. 23 Mar 23 9:20 PM. 22 Mar

सूर्या कुमार की गोल्डन डक की हैट्रिक

भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का बल्ला तीसरे वनडे में भी नहीं चल सका है. वह इस मैच में भी गोल्डन डक पर आउट हो गए हैं. यह इस सीरीज में लगातार तीसरी बार है जब वह गोल्डन डक पर पवेलियन लौटे हैं.

मुख्य बातें

India vs Australia 3rd ODI Highlights: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज (22 मार्च) तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया. ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले में भारत को 21 रनों से हराकर यह सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली. ऑस्ट्रेलिया की ओर से एडम जैम्पा ने सर्वाधिक 2 विकेट अपने नाम किए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjeet kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >