IND vs SL 3rd T20 Highlights: भारत ने श्रीलंका को चटाई धूल, 91 रनों से मैच जीत सीरीज पर किया कब्जा

IND vs SL 3rd T20 Highlights: टीम इंडिया ने राजकोट में खेले गये तीसरे और आखिरी टी20 मैच में श्रीलंका को 91 रन से हराया. इसी के साथ भारत ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 5 विकेट पर 228 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. जवाब में श्रीलंका की टीम 137 रन पर ही ढेर हो गई. भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके. जबकि हार्दिक पांड्या, चहल और उमरान मलिक ने 2-2 विकेट हासिल किए. इससे पहले सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 112 रनों की धमाकेदार पारी खेली.

Live Updates
3:53 AM. 8 Jan 23 10:23 PM. 7 Jan

IND vs SL: भारत ने 91 रन से जीता मैच

भारत ने राजकोट में खेले गये तीसरे और आखिरी टी20 मैच में श्रीलंका को 91 रन से हरा दिया है. इसी के साथ टीम इंडिया ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली. भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए 5 विकेट पर 228 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. जवाब में श्रीलंका की टीम 137 रन पर ही ऑलआउट हो गई. भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके. जबकि हार्दिक पांड्या, चहल और उमरान मलिक ने 2-2 विकेट हासिल किए. इससे पहले सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 112 रनों की धमाकेदार पारी खेली.

3:44 AM. 8 Jan 23 10:14 PM. 7 Jan

IND vs SL: श्रीलंका का आठवां विकेट गिरा, थिक्षणा आउट

उमरान मलिक ने 16वें की तीसरी गेंद पर थिक्षणा को आउट किया. इसी के साथ श्रीलंका ने अपना आठवां विकेट गंवाया. थिक्षणा 2 रन बनाकर आउट हुए. दाएं हाथ के बल्लेबाज कसुन राजिथा क्रीज पर आए.

3:44 AM. 8 Jan 23 10:14 PM. 7 Jan

IND vs SL: श्रीलंका का सातवां विकेट गिरा, करुणारत्ने आउट

14.3 ओवर पर श्रीलंका का सातवां विकेट गिरा. हार्दिक पांड्या ने करुणारत्ने को खाता खोलने का भी मौका नहीं दिया और पवेलियन भेज दिया. दाएं हाथ के बल्लेबाज महेश थिक्षणा क्रीज पर आए.

3:44 AM. 8 Jan 23 10:14 PM. 7 Jan

IND vs SL: श्रीलंका का छठा विकेट गिरा, हसरंगा आउट

श्रीलंका को 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर छठा झटका लगा. उमरान मलिक ने हसरंगा को आउट किया. हसरंगा 9 गेंद पर 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे. दाएं हाथ की बल्लेबाज चमिका करुणारत्ने क्रीज पर आए.

3:44 AM. 8 Jan 23 10:14 PM. 7 Jan

IND vs SL: श्रीलंका का पांचवा विकेट गिरा, धनंजय आउट

श्रीलंका को 11.2 ओवर पर पांचवा झटका लगा. यजुवेंद्र चहल ने धनंजय को 22 रन के निजी स्कोर पर आउट किया. दाएं हाथ के बल्लेबाज वानिंदु हसरंगा क्रीज पर आए.

3:44 AM. 8 Jan 23 10:14 PM. 7 Jan

IND vs SL: श्रीलंका को लगा चौथा झटका, असलंका आउट

10वें ओवर की तीसरी गेंद पर श्रीलंका को चौथा झटका लगा. चहल ने असलंका को 19 रन के निजी स्कोर पर आउट किया. शिवम मावी ने शानदार कैच पकड़ा. दाएं हाथ के बल्लेबाज दासुन शनाका क्रीज पर आए.

मुख्य बातें

IND vs SL 3rd T20 Highlights: टीम इंडिया ने राजकोट में खेले गये तीसरे और आखिरी टी20 मैच में श्रीलंका को 91 रन से हराया. इसी के साथ भारत ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 5 विकेट पर 228 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. जवाब में श्रीलंका की टीम 137 रन पर ही ढेर हो गई. भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके. जबकि हार्दिक पांड्या, चहल और उमरान मलिक ने 2-2 विकेट हासिल किए. इससे पहले सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 112 रनों की धमाकेदार पारी खेली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjeet kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >