World Cup 2023: भारत-पाकिस्तान मैच में बने ये खास रिकॉर्ड, रोहित सेना ने रचा इतिहास

India vs Pakistan World Cup match भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच में कई रिकॉर्ड्स भी बने हैं. जिसमें सबसे खास रिकॉर्ड है कि भारत ने वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को लगातार 8वें मैच में हराया. किसी एक टीम के खिलाफ वर्ल्ड कप में सबसे अधिक मैच जीतने का रिकॉर्ड भारत के नाम हो गया है.

भारत ने वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023 ) के महामुकाबले में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी टीम पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंद डाला और लगातार तीसरी जीत दर्ज की. भारत ने इसके साथ ही वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ बादशाहत भी कायम रखा. भारत की यह लगातार 8वीं जीत है. वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान अबतक भारत को एक भी मैच में हरा नहीं पाया है. शनिवार को खेले गए हाई वोल्टेज मैच को भारत ने 19.3 ओवर पहले ही जीत लिया.

भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदा

भारत ने शनिवार को खेले गए मैच में पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया. इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारतीय गेंदबाजों ने विस्फोटक प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तानी बल्लेबाजों को एक-एक कर पवेलियन का रास्त दिखा दिया. पाकिस्तान की टीम 42.5 ओवर में केवल 191 रन पर ढेर हो गई. उसके बाद भारत ने 30.3 में 3 विकेट खोकर 192 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया. भारत की ओर से गेंदबाजी में बुमराह, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा ने दो-दो विकेट चटकाए. जबकि बल्लेबाजी में रोहित शर्मा ने 63 गेंदों में 6 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 86 रनों की पारी खेली. श्रेयस अय्यर ने नाबाद 53 और केएल राहुल ने नाबाद 19 रनों की पारी खेली. कोहली और गिल 16-16 रन बनाकर आउट हुए.

Also Read: World Cup 2023: भारत-पाकिस्तान मैच में दर्शकों के साथ हुआ धोखा? टीवी पर नहीं देख पाए सेरेमनी

भारत-पाकिस्तान मैच में बने ये खास रिकॉर्ड

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच में कई रिकॉर्ड्स भी बने हैं. जिसमें सबसे खास रिकॉर्ड है कि भारत ने वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को लगातार 8वें मैच में हराया. किसी एक टीम के खिलाफ वर्ल्ड कप में सबसे अधिक मैच जीतने का रिकॉर्ड भारत के नाम हो गया है. हालांकि इस सूची में पाकिस्तान भी टॉप पर है. पाकिस्तान ने भी श्रीलंका को लगातार 8 मैच में हराया है.

वर्ल्ड कप में किसी एक टीम के खिलाफ एकतरफा जीत का रिकॉर्ड

8-0 पाकिस्तान बनाम श्रीलंका

8-0 भारत बनाम पाकिस्तान*

6-0 वेस्ट इंडीज बनाम जिम्बाब्वे

6-0 न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश

पाकिस्तान के खिलाफ पिछले 8 मैचों में भारत की जीत

76 रन

124 रन

180 रन

8 विकेट (126 गेंद शेष)

9 विकेट (63 गेंद शेष)

89 रन

228 रन

7 विकेट (117 गेंद शेष)

भारत-पाक विश्व कप मैच के प्लेयर ऑफ दी मैच

सचिन तेंदुलकर एक्स 3 (1992, 2003, 2011)

नवजोत सिद्धू (1996)

वेंकटेश प्रसाद (1999)

विराट कोहली (2015)

रोहित शर्मा (2019)

जसप्रित बुमरा (2023)

Also Read: World Cup 2023: रोहित शर्मा के ‘मेगा-सिक्सर’ रिकॉर्ड के पीछे नंबर 45 का राज, ‘यूनिवर्स बॉस’ के लिए खास मैसेज

रोहित शर्मा वनडे में 300 छक्का जड़ने वाले पहले भारतीय बने

पाकिस्तान के खिलाफ 6 छक्का जड़ने के साथ रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में 300 छक्के के आंकड़े को छू लिया. ऐसा करने वाले रोहित शर्मा भारत के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. वनडे में सबसे अधिक छक्का जड़ने का रिकॉर्ड शाहिद अफरीदी के नाम है. उन्होंने 351 छक्के जमाए हैं, जबकि दूसरे स्थान पर क्रिस गेल ने 331 छक्के जमाए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >