इस टीम ने रचा इतिहास, T20I में दर्ज की पहली जीत, इन टीमों का खाता खुलना अब भी बाकी

1st win by team in T20I ever: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी पहली जीत दर्ज कर टीम ने इतिहास रच दिया है। यह पल किसी भी देश के क्रिकेट सफर में बेहद अहम माना जाता है. अब यह टीम उन गिनी-चुनी टीमों की सूची से बाहर हो गई है, जो अभी तक कोई टी20I मुकाबला नहीं जीत सकी थीं.

South Korea registers 1st win in T20I ever in history: किसी टीम की पहली जीत खास मायने रखती है. खास कर वैसी टीम जो किसी खेल में नई शुरुआत कर रही हो. 9 जुलाई 2025 को साउथ कोरिया की पुरुष क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया. इंडोनेशिया में चल रही राइजिंग एशिया टी20I ट्राई सीरीज के तहत उन्होंने फिलीपींस को हराकर अपनी पहली आधिकारिक टी20 इंटरनेशनल जीत दर्ज की . अपने 14वें मैच साउथ कोरिया की पहली जीत न केवल उनके क्रिकेट सफर में मील का पत्थर साबित होगी, बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनकी मौजूदगी को भी मजबूती दी है . खास बात यह रही कि दुनिया में टी20 रैंकिंग में 92वें पायदान पर मौजूद साउथ कोरिया ने 64वीं रैंक वाली फिलीपींस को 39 रन से हराकर सबको चौंका दिया . 

ट्राई सीरीज के इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोरियाई टीम ने 20 ओवरों में 185/5 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. जवाब में फिलीपींस की टीम 19.1 ओवर में 146 रन पर सिमट गई. यह मुकाबला टूर्नामेंट का पांचवां मैच था और साउथ कोरिया के लिए बेहद खास बना. क्रिकेट, जो साउथ कोरिया में अभी भी सीमित लोकप्रियता रखता है, वहां की टीम के लिए यह जीत उत्साहवर्धक संकेत है. साउथ कोरिया की यह कामयाबी ग्लोबल क्रिकेट के लिए भी एक नया संकेत है कि अब एशिया के नए कोने से भी क्रिकेट की आवाज उठ रही है.

साउथ कोरिया ने डोमेस्टिक स्तर पर की मेहनत

बीते कुछ वर्षों में साउथ कोरिया ने क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं, जैसे लोकल टूर्नामेंट्स, स्कूल स्तर की ट्रेनिंग और युवाओं में इस खेल के प्रति रुचि जगाना. अब यह जीत उनके विकास कार्यक्रम की सफलता का सबूत बन गई है. राइजिंग एशिया ट्राई सीरीज में अब भी मुकाबले बाकी हैं, जहां साउथ कोरिया अपनी लय बरकरार रखते हुए मेजबान इंडोनेशिया और फिलीपींस के खिलाफ फिर से मैदान में उतरेगी.

ये तीन टीम नहीं जीत सकीं हैं, एक भी मुकाबला

इस ऐतिहासिक जीत के साथ साउथ कोरिया ने उन टीमों की सूची से अपना नाम हटा दिया है, जो टी20I में अब तक जीत का स्वाद नहीं चख सकी हैं. मौजूदा समय में माली, मंगोलिया और आइवरी कोस्ट ही ऐसी टीमें बची हैं, जिन्हें अपनी पहली जीत की तलाश है.

आमने-सामने आ गए शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर, तिरछी नजरों से ताकते दिखे कैप्टन! वायरल हुआ Video

IND vs ENG तीसरा टेस्ट: लॉर्ड्स में आज से बुमराह vs आर्चर, जानें किसका पलड़ा रहेगा भारी?

लॉर्ड्स टेस्ट से पहले टीम इंडिया से जुड़ा धोनी का चहेता, मौजूदगी ने बढ़ाई इंग्लिश खेमे में हलचल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >