World Cup 2023: दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड मैच में लगीं रिकॉर्ड्स की झड़ी, डी कॉक ने संगकारा की बराबरी की

दक्षिण अफ्रीका की ओर से वर्ल्ड कप 2023 में अबतक 8 शतक लग चुके हैं. जो एक वर्ल्ड कप में किसी टीम की ओर से सबसे अधिक शतक लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी है. इससे पहले 2015 वर्ल्ड कप में श्रीलंका की ओर से 8 शतक लगा था.

क्विंटन डी कॉक और रासी वान डेर डुसेन के शतकों की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने आईसीसी वनडे विश्व कप में बुधवार को न्यूजीलैंड को 190 रन से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल की दहलीज पर मजबूत कदम रख दिया है. डी कॉक ने 116 गेंद पर 10 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 114 रन बनाए. डुसेन ने 118 गेंद पर 133 रन बनाए जिसमें 9 चौके और 5 छक्के शामिल हैं.

दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद चार विकेट पर 357 रन का विशाल स्कोर बनाया. इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 35.3 ओवर में 167 रन बनाकर आउट हो गई. न्यूजीलैंड की विश्व कप में यहां दूसरी सबसे बड़ी हार है.

दक्षिण अफ्रीका की यह लगातार चौथी और कुल छठी जीत है जिससे वहां सात मैच में 12 अंक लेकर तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है. अपने पहले चार मैच जीतकर शानदार शुरुआत करने वाले न्यूजीलैंड की यह लगातार तीसरी पराजय है, जिससे उस पर सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अगर मगर की डगर में फंसने का खतरा मंडराने लग गया है. दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड मैच में कई रिकॉर्ड्स बने हैं.

विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के लिए सर्वाधिक विकेट

17 – लांस क्लूजनर (1999)

17 – मोर्ने मोर्कल (2015)

16 – मार्को जानसन (2023)*

16 – एलन डोनाल्ड (1999)

इस साल दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रिकॉर्ड जीत दर्ज की

मैच – 11

जीता – 10

हारे – 1 (बनाम ऑस्ट्रेलिया)

न्यूजीलैंड की सबसे बड़ी वनडे हार (रनों से)

215 बनाम ऑस्ट्रेलिया, सेंट जॉर्ज, 2007 (वर्ल्ड कप)

210 बनाम इंग्लैंड, बर्मिंघम, 2015

203 बनाम वेस्टइंडीज, हैमिल्टन, 2014

190 बनाम भारत, विजाग, 2016

190 बनाम दक्षिण अफ्रीका, पुणे, 2023 (WC)

Also Read: World Cup 2023: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 190 रनों से रौंदा, डी कॉक और डुसेन का तूफानी शतक

दक्षिण अफ्रीका ने वर्ल्ड कप में सबसे अधिक शतक लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी की

दक्षिण अफ्रीका की ओर से वर्ल्ड कप 2023 में अबतक 8 शतक लग चुके हैं. जो एक वर्ल्ड कप में किसी टीम की ओर से सबसे अधिक शतक लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी है. इससे पहले 2015 वर्ल्ड कप में श्रीलंका की ओर से 8 शतक लगा था.

डी कॉक ने कुमार संगकारा के रिकार्ड की बराबरी की

डी कॉक मौजूदा वर्ल्ड कप में धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं. अबतक 4 शतकों की मदद से डी कॉक 545 रन बना चुके हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक लगाने के साथ एक वर्ल्ड कप में सबसे अधिक शतक लगाने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं. डी कॉक ने श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर कुमार संगकारा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. कुमार संगकारा ने 2015 वर्ल्ड कप में 4 शतक लगाया था. जबकि एक वर्ल्ड कप में सबसे अधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम दर्ज है. रोहित ने 2019 वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड 5 शतक लगाया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >