SA vs AUS : दक्षिण अफ्रीका ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया,विजेता टीम फाइनल में भारत के साथ खेलेगी

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टाॅस जीतने के बाद कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करेंगे. उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं जिसका मैंने सपना देखा था, लेकिन हम विश्व कप का सेमीफाइनल खेल रहे हैं और हमारे सामने ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम है, यह हमारे लिए बहुत मायने रखता है.

South Africa vs Australia, 2nd Semi-Final : विश्व कप 2023 के दूसरे सेमीफाइनल में आज दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला होना है. इस मुकाबले की विजेता टीम 19 नवंबर को भारत के साथ विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेलेगी. कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान में यह मैच खेला जाना है. दक्षिण अफ्रीका ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है.

हमने कोई सपना नहीं देखा : टेम्बा बावुमा

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टाॅस जीतने के बाद कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करेंगे. उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं जिसका मैंने सपना देखा था, लेकिन हम विश्व कप का सेमीफाइनल खेल रहे हैं और हमारे सामने ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम है, यह हमारे लिए बहुत मायने रखता है. उन्होंने बताया कि टीम में एक बदलाव हुआ, शम्सी के जगह पर एनगिडी आए हैं.

हमारे पास अनुभव है, हम बेहतर खेलेंगे

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि हम भी पहले बल्लेबाजी करते. कमिंस ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका की टीम काफी हद तक एक जैसी शैली में खेलती है, उन्होंने पिछले कुछ मैचों में जीत हासिल की है, हम उतना बेहतर नहीं खेल सके. हमारे पास काफी अनुभव है, हम बेहतर खेल दिखाएंगे. हमारी टीम में दो बदलाव हुए हैं स्टोइनिस और एबॉट बाहर हुए हैं और मैक्सवेल और स्टार्क को टीम में जगह दी गई है.

प्लेइंग इलेवन

दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसन, केशव महाराज, गेराल्ड कोएत्ज़ी, कैगिसो रबाडा, तबरेज़ शम्सी

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): ट्रैविस हेड, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंगलिस (डब्ल्यू), पैट कमिंस (सी), मिशेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड.

Also Read: दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल मुकाबले से पहले जानें, कोलकाता के मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajneesh anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >