एडेन मारक्रम की तूफानी पारी, दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

New Zealand vs South Africa: दक्षिण अफ्रीका ने आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप डी मैच में शनिवार को न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की. मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया.

New Zealand vs South Africa: न्यूजीलैंड की पारी को 7 विकेट पर 175 रन पर रोकने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने महज 17.1 ओवर में केवल तीन विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. दक्षिण अफ्रीका के लिए कप्तान एडेन मारक्रम ने सबसे ज्यादा नाबाद 86 रन बनाये.

दक्षिण अफ्रीका की लगातार तीसरी जीत

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका की यह लगातार तीसरी जीत है. अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो सही साबित हुआ. न्यूजीलैंड को 33 के स्कोर पर टिम सीफर्ट के रूप में पहला झटका लगा. सीफर्ट केवल 13 रन बनाकर आउट हो गया. न्यूजीलैंड को लगातार अंतराल में पर झटका लगता रहा. मार्क चैपमैन 48, डैरिल मिशेल 32, फिन एलन 31 और जेम्स नीशम के 23 रन का छोड़कर कोई भी बल्लेबाज 20 के आंकड़े को नहीं छू पाया. अफ्रीका की ओर से मार्को जानसेन ने 4 विकेट चटकाए. जबकि लुंगी न्गिडी, केशव महाराज और कॉर्बिन बॉश ने एक-एक विकेट चटकाए.

अफ्रीका की ओर से एडन मार्कराम ने जमाया नाबाद अर्धशत

दक्षिण अफ्रीका की ओर से एडन मार्कराम ने नाबाद 86 रनों की पारी खेली. उन्होंने 44 गेंदों का सामना किया, जिसमें 8 चौके और 4 छक्के जमाए. क्विंटन डी कॉक 20, रयान रिकेल्टन 21, डेवाल्ड ब्रेविस 21 और डेविड मिलर ने नाबाद 24 रन बनाया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >