Sourav Ganguly Health Updates: सौरभ गांगुली से मिलने अस्पताल पहुंचीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
Copied link
Sourav Ganguly Heart Attack Health Updates, BCCI President Sourav Ganguly admitted to hospital in Kolkata after Heart Attack: बीसीसीआई के अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली की शनिवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गयी. उन्हें कोलकाता के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा. अस्पताल में पता चला कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है. इसके बाद उनकी जांच की गयी. अस्पताल सूत्रों ने कहा है कि उन्हें हल्का दिल का दौरा पड़ा है. वह जल्दी ही ठीक हो जायेंगे. सौरभ गांगुली की सेहत से जुड़ी Latest Updates in Hindi के लिए बने रहें प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) के साथ. Sourav Ganguly Ki Sehat Kaisi Hai.
1:55 AM. 3 Jan 211:55 AM. 3 Jan
सौरभ गांगुली से मिलने अस्पताल पहुंचीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरभ गांगुली से मिलने वुडलैंड अस्पताल पहुंचीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी.
1:55 AM. 3 Jan 211:55 AM. 3 Jan
बीसीसीआई के चेयरमैन के बारे में हॉस्पिटल ने जारी किया बुलेटिन
सौरभ गांगुली के परिवार में हार्ट अटैक की हिस्ट्री है. अस्पताल ने एक बुलेटिन जारी करके यह जानकारी दी है. बुलेटिन में कहा गया है कि सौरभ की सेहत में सुधार हो रहा है.
1:55 AM. 3 Jan 211:55 AM. 3 Jan
सौरभ गांगुली की धमनी में तीन ब्लॉकेज
सौरभ गांगुली की धमनी में तीन ब्लॉकेज मिले हैं. डॉक्टरों ने उनके परिजनों को बताया है कि तीन स्टेंट लगाना होगा. एक स्टेंट लगाया जा चुका है. उन्हें आईसीसीयू में बेड नंबर 2ए पर रखा गया है.
1:55 AM. 3 Jan 211:55 AM. 3 Jan
सौरभ की सेहत पर विराट कोहली ने किया ट्वीट
सौरभ गांगुली की सेहत पर विराट कोहली का भी ट्वीट आ गया है. टीम इंडिया के कप्तान ने पूर्व कप्तान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा है, आपकी शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहा हूं.
1:55 AM. 3 Jan 211:55 AM. 3 Jan
कोलकाता नाइटराइडर्स ने कहा : प्रिंस ऑफ कोलकाता जल्द स्वस्थ हों
कोलकाता नाइटराइडर्स ने ट्वीट करके सौरभ गांगुली (प्रिंस ऑफ कोलकाता) के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.
1:55 AM. 3 Jan 211:55 AM. 3 Jan
वीरेंद्र सेहवाग ने लिखा, दादा जल्दी से ठीक होने का
दादा, जल्दी से ठीक होने का. ट्वीट करके पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सेहवाग ने सौरभ गांगुली के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.
1:55 AM. 3 Jan 211:55 AM. 3 Jan
सौरभ गांगुली को लग सकते हैं दो स्टेंट
सौरभ गांगुली को दो स्टेंट लगाना पड़ सकता है. अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी है. दिल का दौरा पड़ने के बाद शनिवार सुबह उन्हें वुडलैंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था.
1:55 AM. 3 Jan 211:55 AM. 3 Jan
वामपंथी नेता सुजन चक्रवर्ती अस्पताल पहुंचे
सौरभ गांगुली की सेहत का हाल जानने के लिए पश्चिम बंगाल के वामपंथी नेता सुजन चक्रवर्ती वुडलैंड अस्पताल पहुंचे.
1:55 AM. 3 Jan 211:55 AM. 3 Jan
सौरभ गांगुली को स्टेंट लगाने की तैयारी में डॉक्टर
वुडलैंड हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने सौरभ गांगुली को स्टेंट लगाने की तैयारी शुरू कर दी है. डॉक्टरों ने सौरभ के परिवार को बताया है कि उनकी एंजियोप्लास्टी करनी पड़ेगी. उन्हें स्टेंट लगाना पड़ेगा. परिवार के सदस्यों को सूचित करने के बाद उन्हें स्टेंट लगाने की तैयारी भी डॉक्टरों ने शुरू कर दी है.
1:55 AM. 3 Jan 211:55 AM. 3 Jan
सौरभ गांगुली को इमरजेंसी से अब इस वार्ड में किया गया शिफ्ट
सुबह दिल का दौरा पड़ने के बाद कोलकाता के अलीपुर स्थित वुडलैंड्स अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती कराये गये पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली को अब जेनरल वार्ड में शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है.
1:55 AM. 3 Jan 211:55 AM. 3 Jan
सौरभ के बीमार पड़ने की खबर सुनकर नगमा ने किया यह ट्वीट
सौरभ गांगुली के बीमार पड़ने की खबर सुनकर अभिनेत्री नगमा ने ने ट्वीट कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.
1:55 AM. 3 Jan 211:55 AM. 3 Jan
राज्यपाल धनखड़ ने वुडलैंड के सीईओ से की बात
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने वुडलैंड हॉस्पिटल के सीईओ से फोन पर बात की और सौरभ गांगुली के सेहत की जानकारी ली. श्री धनखड़ ने सौरभ गांगुली के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. राज्यपाल ने ट्वीट करके यह जानकारी दी.
1:55 AM. 3 Jan 211:55 AM. 3 Jan
बंगाल का शेर पूरी तरह से स्वस्थ है, बोले लक्ष्मी रतन शुक्ला
बंगाल के क्रिकेटर और मंत्री लक्ष्मीरतन शुक्ला ने वुडलैंड अस्पताल जाकर सौरभ गांगुली की सेहत के बारे में जानकारी ली. इसके बाद शुक्ला ने कहा कि बंगाल का शेर पूरी तरह से स्वस्थ है.
1:55 AM. 3 Jan 211:55 AM. 3 Jan
सौरभ गांगुली को मायो कार्डियल इन्फेक्शन
सौरभ गांगलुी को मायो कार्डियल इन्फेक्शन हुआ है. ऐसा अस्पताल के सूत्रों का कहना है.
1:55 AM. 3 Jan 211:55 AM. 3 Jan
कुछ ही देर में सौरभ गांगुली का एंजियोग्राम, डॉक्टरों ने शुरू की तैयारी
कुछ ही देर में सौरभ गांगुली का एंजियोग्राम टेस्ट किया जायेगा. डॉक्टरों ने सौरभ गांगुली का एंजियोग्राम करने की तैयारी शुरू कर दी है.
1:55 AM. 3 Jan 211:55 AM. 3 Jan
सौरभ का इलाज कर रहे डॉक्टरों को है ये आशंका
सौरभ का इलाज कर रहे डॉक्टरों को ऐसा लग रहा है कि उनके आर्टरी में ब्लॉकेज है. इसका पता लगाने के लिए एंजियोग्राम किया जायेगा. इसके बाद जरूरी हुआ, तो उनकी एंजियोप्लास्टी की जायेगी.
1:55 AM. 3 Jan 211:55 AM. 3 Jan
सीसीयू में शिफ्ट किये जा रहे हैं सौरभ गांगुली, अमित शाह ने जाना हाल
दिल का दौरा पड़ने के बाद कोलकाता के वुडलैंड अस्पताल में भर्ती कराये गये सौरभ गांगुली को सीसीयू में शिफ्ट किया जा रहा है. केंद्रीय गृह मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली.
9:17 PM. 2 Jan 219:17 PM. 2 Jan
Sourav Ganguly Health LIVE Updates: बीसीसीआई के अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली की शनिवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गयी. उन्हें कोलकाता के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा. अस्पताल में पता चला कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है. इसके बाद उनकी जांच की गयी. अस्पताल सूत्रों ने कहा है कि उन्हें हल्का दिल का दौरा पड़ा है. वह जल्दी ही ठीक हो जायेंगे. सौरभ गांगुली की सेहत से जुड़ी Latest Updates in Hindi के लिए बने रहें प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) के साथ. Sourav Ganguly Ki Sehat Kaisi Hai.
मुख्य बातें
Sourav Ganguly Heart Attack Health Updates, BCCI President Sourav Ganguly admitted to hospital in Kolkata after Heart Attack: बीसीसीआई के अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली की शनिवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गयी. उन्हें कोलकाता के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा. अस्पताल में पता चला कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है. इसके बाद उनकी जांच की गयी. अस्पताल सूत्रों ने कहा है कि उन्हें हल्का दिल का दौरा पड़ा है. वह जल्दी ही ठीक हो जायेंगे. सौरभ गांगुली की सेहत से जुड़ी Latest Updates in Hindi के लिए बने रहें प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) के साथ. Sourav Ganguly Ki Sehat Kaisi Hai.