भारतीय महिला क्रिकेटरों का दबदबा, मंधाना, ऋचा, दीप्ति ICC T20 2024 टीम में शामिल, इस खिलाड़ी को बनाया गया कप्तान

ICC T20 Team of Year Women: आईसीसी ने 2024 की महिलाओं की सर्वश्रेष्ठ टीम की घोषणा कर दी है. इसमें भारत से सबसे ज्यादा तीन खिलाड़ियों को मौका दिया गया है.

ICC T20 Team of Year Women: दिग्गज सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना, विकेटकीपर ऋचा घोष और हरफनमौला दीप्ति शर्मा को शनिवार को भारतीय खिलाड़ियों की दबदबे वाली आईसीसी महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय साल 2024 की सर्वश्रेष्ठ टीम में शामिल किया गया. इस टीम में तीन भारतीयों के अलावा दक्षिण अफ्रीकी और श्रीलंका के दो-दो जबकि इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड और पाकिस्तान से एक-एक खिलाड़ी हैं.

मंधाना और दीप्ति को शुक्रवार को आईसीसी महिला वनडे साल की सर्वश्रेष्ठ टीम 2024 में भी शामिल किया गया था. मंधाना के लिए साल 2024 शानदार रहा. उन्होंने साल की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 54 रनों की शानदार पारी के साथ और इसका अंत घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार तीन अर्धशतकों के साथ किया.

इस सलामी बल्लेबाज ने इस दौरान 23 मैचों में 763 रन बनाये और महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गयी. मंधाना ने इस दौरान आठ अर्धशतक, 42.38 के प्रभावशाली औसत और 126.53 के स्ट्राइक रेट से रन बनाये. इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 77 रन था.

ऋचा की विस्फोटक बल्लेबाजी ने उन्हें पिछले साल भारत के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों में से एक बनाया. उन्होंने पिछले साल की शुरुआत में यूएई के खिलाफ 29 गेंदों में नाबाद 64 रनों की तूफानी पारी खेली थी. उन्होंने 21 मैचों में दो अर्धशतक के साथ 33.18 के औसत और 156.65 के स्ट्राइक रेट से 365 रन बनाए.

भारतीय टीम को 2024 में मिली सफलता में दीप्ति का योगदान काफी अहम रहा. उन्होंने अपनी ऑफ स्पिन गेंदबाजी से 17.80 की औसत से 30 विकेट लेकर प्रभावित किया. उन्होंने इस दौरान महज 6.01 की इकॉनमी रेट से रन दिये. दीप्ति ने एशिया कप में नेपाल और पाकिस्तान के खिलाफ तीन-तीन विकेट भी झटके थे.

दक्षिण अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ड्ट बनीं कप्तान

आईसीसी ऑल-स्टार टीम की कप्तानी दक्षिण अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ड्ट कर रही हैं, जिन्होंने पिछले साल अपनी टीम को कई महत्वपूर्ण जीत दिलाई. इसमें कैनबरा में ऑस्ट्रेलिया पर असाधारण जीत भी शामिल है, जहां उन्होंने 53 गेंदों पर नाबाद 58 रन बनाए थे. वोल्वार्ड्ट बल्ले से शानदार योगदान के कारण आईसीसी टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में पांचवें पायदान पर पहुंच गयी.

वोल्वार्ड्ट के साथ दक्षिण अफ्रीका की मारिजन काप भी इस टीम का हिस्सा है. उन्होंने इस दौरान जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार 75 रन और भारत के खिलाफ चेन्नई में 57 रन की तेज पारी खेली. काप ने अपनी तेज गेंदबाजी से 11 विकेट भी लिए.

श्रीलंका की कप्तान चामरी अट्टापट्टू ने भी महिला एशिया कप में दो शतक बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई, जिसमें भारत के खिलाफ फाइनल में नाबाद 119 रन की मैच विजयी पारी भी शामिल थी. टीम में वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी हेली मैथ्यूज, इंग्लैंड की नैट साइवर-ब्रंट, टी20 विश्व कप जीत में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहीं ऑस्ट्रेलिया की अमेलिया केर भी हैं.

केर ने 18 मैचों में 15.55 की औसत से 29 विकेट लिए. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 26 रन पर चार विकेट था. आयरलैंड की तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर ओर्ला प्रेंडरगास्ट और पाकिस्तान की बाएं हाथ के स्पिनर सादिया इकबाल भी एकादश में शामिल हैं.

आईसीसी महिला साल की सर्वश्रेष्ठ टी20 टीम:

लॉरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), मारिजन काप, स्मृति मंधाना, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, चामरी अट्टापट्टू, हेली मैथ्यूज, नेट सिवर-ब्रंट, अमेलिया केर, ओर्ला प्रेंडरगास्ट और सादिया इकबाल.

सरदार मचाएगा धमाल! चेन्नई में इस शतक को पूरा कर अर्शदीप सिंह बनाएंगे नया रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >