World Cup: 'सोया हुआ रोहित जाग गया', पाकिस्तान की हार पर बोले शोएब अख्तर

भारत-पाकिस्तान मैच समाप्त होने के बाद भारतीय टीवी चैनल के एंकर ने पूर्व पाक क्रिकेटर शोएब अख्तर से प्रतिक्रिया मांगी, तो उन्होंने कहा, भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा की विस्फोटक पारी की तारीफ करते हुए कहा, सोया हुआ रोहित जाग गया है.

वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) के सबसे रोमांचक मुकाबले में शनिवार को भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया. जिसके बाद भारत में जश्न का माहौल है, तो दूसरी ओर पड़ोसी देश पाकिस्तान में दुख और गुस्सा नजर आ रहा है. पाकिस्तान की हार पर पूर्व खिलाड़ी और रावलपिंडी एक्सप्रेस शोएब अख्तर की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. जिसमें उन्होंने अपनी टीम के खिलाड़ियों की जमकर क्लास लगाई, तो भारतीय टीम की प्रशंसा की. खासकर उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की.

सोया हुआ रोहित जाग गया

भारत-पाकिस्तान मैच समाप्त होने के बाद भारतीय टीवी चैनल के एंकर ने पूर्व पाक क्रिकेटर शोएब अख्तर से प्रतिक्रिया मांगी, तो उन्होंने कहा, भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा की विस्फोटक पारी की तारीफ करते हुए कहा, सोया हुआ रोहित जाग गया है. दो साल के बाद रोहित शर्मा के बल्ले से ऐसे रन दिखाई दिए हैं. उन्होंने कहा, रोहित शर्मा ऐसा बल्लेबाज है, जिसे सिर पर गेंद मारने पर उसे छक्का जड़ देता है.

‘क्राउड को शोएब अख्तर की दे सकता है जवाब’

दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा, जिस तरह से दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में भारत-पाकिस्तान का मैच खेला गया, पाकिस्तान के खिलाड़ी काफी दबाव में थे. उन्होंने कहा, लाखों के क्राउड को शोएब अख्तर जवाब दे सकता है, बच्चों से कुछ नहीं होगा. बातचीत में उन्होंने कहा, बाबर आजम की टीम भारतीय टीम के कमजोर दिख रही थी.

Also Read: World Cup 2023: भारत-पाकिस्तान मैच में बने ये खास रिकॉर्ड, रोहित सेना ने रचा इतिहास

भारतीय टीम में खेल रहे थे 7-7 कप्तान : शोएब अख्तर

शोएब अख्तर ने कहा, भारतीय टीम युवा खिलाड़ियों और अनुभवी खिलाड़ियों से भरा हुआ है. उन्होंने कहा, भारतीय टीम में आईपीएल के 7-7 कप्तान खेल रहे हैं. उन्हें यह बताने की जरूरत नहीं है कि उन्हें कब क्या करना है. सभी अनुभवी खिलाड़ी हैं. मालूम हो भारतीय टीम में इस समय रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस), केएल राहुल (लखनऊ सुपर जायंट्स), हार्दिक पांड्या (गुजरात टाइटंस), विराट कोहली (टीम इंडिया और आरसीबी के पूर्व कप्तान), जसप्रीत बुमराह (टीम इंडिया के लिए कर चुके हैं कप्तानी), श्रेयस अय्यर (दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व कप्तान) और रविंद्र जडेजा (चेन्नई सुपर किंग्स).

Also Read: World Cup 2023: भारत-पाकिस्तान मैच देखने पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, देखें तस्वीरें

शोएब अख्तर के ट्वीट पर बवाल

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले एक ट्वीट किया था, जिसको लेकर काफी बवाल हुआ था. उस ट्वीट में शोएब अख्तर जो तस्वीर लगाई थी, उसमें सचिन तेंदुलकर को आउट करने के बाद शोएब अख्तर जश्न मनाते नजर आ रहे हैं. इस ट्वीट को देखकर भारतीय दर्शक भड़क गए और पूर्व पाक खिलाड़ी को ट्रोल कर दिया. शोएब अख्तर ने लिखा, कल अगर ऐसा कुछ करना है तो ठंड रख. शोएब के इस ट्वीट का जवाब मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी दिया और लिखा, मेरे दोस्त, आप की सलाह का पालन किया और सब कुछ बिल्कुल ठंडा रखा. हालांकि सचिन के ट्वीट का अख्तर ने भी तुरंत जवाब भी दिया और लिखा, मेरे दोस्त, आप इस खेल की शोभा बढ़ाने वाले सर्वकालिक महान खिलाड़ी और इसके सबसे बड़े राजदूत हैं. हमारा दोस्ताना मजाक निश्चित रूप से इसे नहीं बदलेगा.

भारत ने पाकिस्तान को 8वीं बार वर्ल्ड कप में हराया

भारत ने पाकिस्तान को वर्ल्ड कप में 8वीं बार हराया और जीत का सिलसिला जारी रखा. भारत ने पाकिस्तान को पहले 42.5 ओवर में 191 रन पर ढेर कर दिया और फिर 30.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाकर मैच जीत लिया. इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने 63 गेंदों में 6 चौके और 6 छक्कों की मदद से 86 रन बनाया. जबकि श्रेयस अय्यर ने 53 रनों की नाबाद पारी खेली थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >