मैदान पर असली नागिन डांस! श्रीलंका-बांग्लादेश मैच में फिर आया सांप, खिलाड़ियों में मची सनसनी, Video

SL vs BAN 1st ODI Snake in Ground: श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच लंबे समय से क्रिकेट राइवलरी देखने को मिलती रही है, जिसकी शुरुआत 2018 की निधास ट्रॉफी में नागिन डांस से मानी जाती है. अब लगता है कि सांप खुद ही डांस करने आ जाता है. कोलंबो में पहले वनडे के दौरान मैदान पर एक जहरीला सांप घुस आया, जिससे मैच कुछ समय के लिए रोकना पड़ा.

SL vs BAN 1st ODI Snake in Ground: बांग्लादेश की टीम इन दिनों श्रीलंका के दौरे पर है. दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज के बाद अब वनडे सीरीज शुरू हो गई है. तमाम क्रिकेटिंग देशों के बीच आपसी प्रतिद्वंद्विता है, जैसे इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया, भारत और पाकिस्तान. इसी तरह की राइवलरी देखने को मिलती है श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच. दोनों देश कब आक्रामक रूप से एक दूसरे के खिलाफ हो गए और क्या किन कारणों ने इसके पीछे अपना हाथ निभाया, कहना मुश्किल नहीं. निधास ट्रॉफी 2018 के मैच में बांग्लादेशी खिलाड़ियों के नागिन डांस ने निश्चित रूप से इसकी पटकथा आरंभ की. फिर यह तनातनी काफी दिनों तक चली. अब लगता है कि शौकीनों से मिलने खुद सांप आता है. दुनिया की आम घटनाओं में से एक ये भी है कि श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान सांप का दिखाई देना कोई नई बात नहीं है. कोलंबो के R. प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच चल रहे पहले वनडे मुकाबले में भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब एक जहरीला सांप मैदान पर घुस आया और खेल को रोकना पड़ा.

सांप की एंट्री से रुका खेल

यह घटना बांग्लादेश की पारी के दौरान 2.4 ओवर के बाद हुई, जब मैदान पर एक जहरीला सांप नजर आया. यह पहला मौका नहीं है जब श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान सांप देखा गया हो. देश के कई हिस्सों में सांपों की मौजूदगी आम बात है और अक्सर वे क्रिकेट मैचों के दौरान भी नजर आ जाते हैं. इससे पहले गॉल में श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेले गए टेस्ट मैच के दौरान भी एक सपेरा अपनी कोबरा के साथ मैदान पर दिखा था.

लंका प्रीमियर लीग (LPL) के दौरान भी सांपों की एंट्री कई बार देखी गई है. हर बार प्रशासन को उन्हें सुरक्षित तरीके से मैदान से हटाना पड़ा है और खिलाड़ियों को सतर्क रहना पड़ा है. इस बार भी सौभाग्य से कोई हताहत नहीं हुआ और सांप को बिना किसी परेशानी के मैदान से बाहर ले जाया गया. जिस क्षेत्र में सांप देखा गया, वहां कोई खिलाड़ी तैनात नहीं था, जिससे किसी को नुकसान नहीं हुआ.

श्रीलंका के सामने पस्त हुआ बांग्लादेश

मैच की बात करें, तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 49.2 ओवर में 244 रन बनाए. कप्तान चरिथ असलंका ने 106 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. बांग्लादेश की ओर से तस्कीन अहमद ने 4 और तंजीम हसन शाकिब ने 3 विकेट लिए.

जवाब में बांग्लादेश की शुरुआत ठीक रही और टीम ने 100 रन पर केवल एक विकेट खोया था. लेकिन इसके बाद तो जैसे बांग्लादेश बिखर गया. उसने 5 रन बनाने में ही 7 विकेट गंवा दिए. उसकी पूरी बैटिंग लाइन अब 100/1 से 105/8 हो गई. इसमें वानिंदु हसरंगा और कामिंदु मेंडिस ने कहर ढाया. हालांकि अंत में जाकेर अली ने संघर्षपूर्ण पारी खेली, जिसकी बदौलत बांग्लादेश 35.5 ओवर में 167 रन तक पहुंच सका और श्रीलंका ने 77 रन से मैच अपने नाम कर लिया. 

शुभमन गिल ने शतक लगाकर मचाया तहलका, विराट, सचिन, बाबर आजम की लिस्ट में हुए शामिल

9 छक्के, 6 चौके, वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड में रचा इतिहास; 31 गेंद पर 86 रन

Asia Cup: PCB चीफ ने BCCI को लिखी चिट्ठी, कब जारी होगा टूर्नामेंट का शेड्यूल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >