जीत से गदगद शुभमन गिल ने दो खिलाड़ियों को दिया क्रेडिट, कहा- उन्होंने ही सारा काम आसान कर दिया

Shubman Gill Statement after IND vs ENG 2nd Test: भारत ने दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 336 रन से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी की. एजबेस्टन में पहली बार भारत को टेस्ट जीत मिली, जहां इंग्लैंड 608 रन के लक्ष्य के जवाब में 271 पर ढेर हुआ. आकाशदीप ने 10 और मोहम्मद सिराज ने 7 विकेट लेकर मैच में भारतीय जीत में अहम भूमिका निभाई. मैच के बाद गिल ने दोनों खिलाड़ियों की काफी तारीफ की.

Shubman Gill Statement after IND vs ENG 2nd Test: भारत ने दूसरे टेस्ट में 336 रन से ऐतिहासिक जीत दर्ज कर पांच मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबर कर ली. 1963 में पहला मैच खेलने के बाद भारत ने इस मैदान पर पहली जीत दर्ज की. भारत के 608 रन के लक्ष्य के सामने इंग्लैंड 271 रन पर सिमट गया. भारतीय गेंदबाजों ने इस मैच में इंग्लैंड के सभी 20 विकेट लिए. आकाशदीप ने 10 विकेट झटके, तो मोहम्मद सिराज ने दोनों पारियों में सात विकेट लिए. आकाशदीप ने 10 विकेट लिए जिसमें दूसरी पारी में पहली बार 6 विकेट लेना भी शामिल है. भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने आकाशदीप और मोहम्मद सिराज की तारीफ की जिन्होंने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में शानदार प्रदर्शन करते हुए मिलकर 17 विकेट लिए. गिल ने कहा कि इनके शानदार प्रदर्शन से कप्तान के तौर पर उनका काम काफी आसान हो गया.

गिल ने टीम की जीत के बाद ‘जियोहॉटस्टार’ पर पूर्व भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा से कहा, ‘‘जब आपके दो तेज गेंदबाज 17 विकेट लेते हैं तो कप्तान के लिए यह आसान हो जाता है. बुमराह भाई इस मैच में नहीं थे लेकिन टीम में हमारे पास जो गेंदबाज हैं वे एक मैच में 20 विकेट लेने में सक्षम हैं.’’ गिल ने कहा, ‘‘ऐसे कई मौके रहे हैं जब हमने शृंखला का पहला मैच गंवा दिया और फिर वापसी की. इसलिए हमें पता था कि वापसी कैसे करनी है. अगर हम लगातार 450 रन बनाते हैं तो हमारे गेंदबाज हमें मैच में बनाए रखेंगे.’’ शुरुआती टेस्ट में मिली हार के बाद गिल ने इस वापसी का श्रेय बेहतर गेंदबाजी और बेहतर क्षेत्ररक्षण को दिया. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि जिस तरह से हमने अपनी गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में वापसी की, वह देखने लायक था. ’’

अपने योगदान को बताया कम

भारत की जीत की नींव गिल ने रखी. उन्होंने पहली पारी में 269 रन बनाए और दूसरी पारी में 161 रन बनाकर 608 रन के विशाल लक्ष्य की नींव रखी. गिल ने कहा, ‘‘मैं निश्चित रूप से अपने खेल के साथ सहज महसूस कर रहा हूं और अगर मेरे योगदान से हम श्रृंखला जीतने में सफल रहे तो यह बहुत अच्छा होगा. जैसा कि मैंने पहले कहा कि मैं एक बल्लेबाज के रूप में खेलना चाहता हूं, और एक बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतरना चाहता हूं और एक बल्लेबाज के रूप में निर्णय लेना चाहता हूं. ’’

उन्होंने आगे कहा, “इस तरह के विकेट पर हमें पता था कि अगर हम 400-500 रन बना लेते हैं, तो यह काफी होगा. हर मैच हेडिंग्ले जैसा नहीं होगा. गेंदबाज शानदार थे. जिस तरह से हम उनके शीर्ष क्रम को ध्वस्त करने में सफल रहे, उन्होंने शानदार गेंदबाजी की.’’ गिल ने प्रसिद्ध कृष्णा की भी प्रशंसा की जिन्होंने अपने प्रयास के बावजूद दबाव बनाए रखा जबकि उन्हें बहुत अधिक विकेट नहीं मिले. कप्तान ने कहा, ‘‘उन्होंने (आकाश दीप) सही लेंथ पर गेंद डाली जो इस तरह की पिच पर मुश्किल था. उन्होंने हमारे लिए शानदार प्रदर्शन किया. 

लॉर्ड्स में होगी बुमराह की वापसी

गिल ने आगे कहा कभी-कभी आप कप्तान के रूप में सोचते समय कुछ जोखिम नहीं उठाते हैं जो आपको एक बल्लेबाज के रूप में करना होता है. कैप्टन गिल ने यह भी कहा कि जसप्रीत बुमराह तीसरा टेस्ट खेलेंगे. भारत और इंग्लैंड के बीच अब सीरीज में 1-1 की बराबरी है. ऐसे में तीसरा टेस्ट काफी अहम होगा. दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स में खेला जाएगा. 10 जुलाई से होने वाला यह टेस्ट मैच टीम इंडिया के रिकॉर्ड्स के लिहाज से काफी अच्छा माना जा रहा है, क्योंकि पिछले तीन मैचों में भारत ने हर बार यहां जीत दर्ज की है. 

शरीर पर चोट, लाल निशान और दर्द, शुभमन गिल दूसरा टेस्ट इसी तरह खेले, खुद बताया; कैसे मिला ये जख्म?

जीत के बाद भी खुश नहीं हैं कैप्टन गिल, इस बात पर भड़के, कहा- ऐसी परिस्थितियों में…

प्राइवेट जेट, लक्जरी कार के मालिक एमएस धोनी की कितनी है संपत्ति, रिटायरमेंट के बाद कहां से करते हैं करोड़ों की कमाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >