टर्निंग पॉइंट! शुभमन गिल ने इस विकेट को बताया भारत की हार का सबसे बड़ा कारण

Shubman Gill reveals Turning Point of IND vs ENG 3rd Test: भारत को लॉर्ड्स टेस्ट में 22 रन से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद भारत सीरीज में 1-2 से पीछे हो गया है. भारतीय टीम की शिकस्त में कई कारण हो सकते हैं, लेकिन शुभमन गिल ने एक विकेट को मैच का टर्निंग पॉइंट बताया.

Shubman Gill reveals Turning Point of IND vs ENG 3rd Test: इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में भारत को 22 रन से नजदीकी हार झेलनी पड़ी. मैच में भारत ने शीर्ष क्रम के विकेट जल्द गंवा दिए, लेकिन जडेजा ने एक छोर से भारतीय पारी को संभाला कर रखा. ऐसा लगा कि वे भारत को जीत दिला कर ही लौटेंगे, लेकिन मोहम्मद सिराज बदकिस्मती से प्लेड ऑन हो गए और भारत मुकाबला हार गया. मैच के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने हार के कारणों पर चर्चा की. उन्होंने भारत की शिकस्त में ऋषभ पंत के रनआउट को टर्निंग पॉइंट बताया. 

लगभग पांच दिनों तक चले रोमांचक और उच्च स्तरीय टेस्ट मुकाबले के बाद इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली. भारत को आखिरी दिन जीत के लिए 135 रन की जरूरत थी और उसके 6 विकेट शेष थे, लेकिन इंग्लैंड ने लंच से पहले ही चार विकेट चटका दिए. हालांकि भारत के निचले क्रम ने रविंद्र जडेजा की अगुवाई में संघर्ष जारी रखा, लेकिन टीम 170 रन पर ऑलआउट हो गई.

जडेजा ने दिखाया अद्भुत संघर्ष, गिल ने बताया ‘सबसे मूल्यवान खिलाड़ी’

रविंद्र जडेजा ने दबाव में शानदार बल्लेबाजी की और नाबाद 61 रन बनाकर भारत की उम्मीदों को जिंदा रखा. मैच के बाद कप्तान शुभमन गिल ने उनकी जमकर तारीफ की और उन्हें टीम का सबसे “मूल्यवान खिलाड़ी” करार दिया. गिल ने कहा, “रविंद्र जडेजा भारत के सबसे बहुमूल्य खिलाड़ी हैं ऐसे खिलाड़ी मिलना बेहद मुश्किल है. हमने निचले क्रम के साथ बल्लेबाजी को लेकर बात की थी और उन्होंने बेहतरीन खेल दिखाया. हमें लग रहा था कि 190 रन का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है. बस एक-दो 50 रनों की साझेदारियां हमें गेम में गहराई तक ले जातीं. जड्डू भाई और लोअर ऑर्डर ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, वो काबिल-ए-गौर है.”

गिल ने मानी गलती, कहा- टॉप ऑर्डर ने किया निराश

मैच के टर्निंग पॉइंट पर बात करते हुए गिल ने माना कि भारत ने अहम मौकों पर नियंत्रण खो दिया.  गिल ने कहा, “कल का आखिरी घंटा और आज का पहला घंटा हमारे लिए खराब रहा. हमें ऊपर से एक ठोस साझेदारी की जरूरत थी, लेकिन दुर्भाग्यवश टॉप ऑर्डर पहली बार सीरीज में असफल रहा.” पहली पार�� में पंत 74 रन पर रन आउट हुए थे जब वे केएल राहुल के साथ स्ट्राइक बदलने की कोशिश कर रहे थे.  गिल ने इसे मैच का टर्निंग पॉइंट बताते हुए कहा कि यह मैच का सबसे बड़ा मोमेंट था, हम जानते थे कि पांचवें दिन बल्लेबाजी करना आसान नहीं होगा. केएल राहुल का बचाव करते हुए गिल ने कहा, “यह किसी व्यक्तिगत माइलस्टोन के लिए नहीं था, बस एक गलत निर्णय था. कॉल पंत की थी और राहुल डेंजर एंड पर थे.”

स्कॉट बौलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ हैट्रिक से बरपाया कहर, ऐसा करने वाले बने पहले बॉलर

मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, 78 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ मचाया तहलका, ढह गया वेस्टइंडीज का किला

आखिरी समय में उम्मीदों पर फिरा पानी, सिराज के आउट होते ही टूटे करोड़ों दिल; हारा भारत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >