शरीर पर चोट, लाल निशान और दर्द, शुभमन गिल दूसरा टेस्ट इसी तरह खेले, खुद बताया; कैसे मिला ये जख्म?

Shubman Gill: शुभमन गिल ने एजबेस्टन टेस्ट में कप्तान के रूप में पहली जीत दर्ज की, जहां भारत ने इंग्लैंड को 336 रन से हराया. गिल ने मैच में 269 और 161 रन की दो शानदार पारियां खेलीं और प्लेयर ऑफ द मैच बने. मैच के बाद उन्होंने बताया कि चोटों के निशान अब भी उनके शरीर पर हैं.

Shubman Gill: शुभमन गिल ने एजबेस्टन टेस्ट में कप्तान के रूप में अपनी पहली जीत दर्ज की. भारत ने इंग्लैंड को 336 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली. यह जीत खास इसलिए भी रही क्योंकि एजबेस्टन के मैदान पर भारत को इससे पहले कभी टेस्ट जीत नसीब नहीं हुई थी. गिल ने बल्ले से भी कमाल दिखाया और इस टेस्ट में 269 और 161 रनों की दो ऐतिहासिक पारियां खेलीं. इन पारियों की बदौलत उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया और उनका नाम क्रिकेट इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया. हालांकि मैच के बाद उन्होंने खुलासा किया कि उनके शरीर में चोट की वजह से लाल निशान पड़े हैं, जिसका असर मैच के बाद तक है. 

मैच के बाद गिल ने एक दिलचस्प राज खोला, जिसमें उन्होंने बताया कि मैच शुरू होने से पहले एक गेम खेला था, जिसकी वजह से उनके शरीर पर चोट लगी. दरअसल दूसरे टेस्ट मुकाबले से पहले उन्होंने ‘पेंट बॉल’ नाम का गेम खेला था, जिससे उनके शरीर पर अब भी 2-3 चोट के निशान हैं. उन्होंने बताया कि ये उनका पहला अनुभव था और उन्हें नहीं पता था कि बॉल इतनी तेज लगती है. ब्रॉडकास्टर सोनी स्पोर्ट्स पर इंटरव्यू ले रहे चेतेश्वर पुजारा ने पूछा कि वे खाली समय में क्या कर रहे हैं, इस पर गिल ने कहा, “इस मैच से पहले हम टीम बॉन्डिंग सेशन में पेंट बॉल खेलने गए थे. मैं पहली बार इस गेम को खेल रहा था. मुझे मालूम नहीं था कि ये बॉल इतनी तेज लगती है. मेरे शरीर पर अभी भी 2-3 निशान हैं, इसकी वजह से चोट लगती है, मुझे अभी भी दर्द हो रहा है.”

क्या होता है पेंट बॉल

पेंट बॉल एक टीम बेस्ड आउटडोर गेम है, जिसमें खिलाड़ी एयर गन से रंग भरी गोलियां (पेंट बॉल्स) एक-दूसरे पर फायर करते हैं. इस खेल में खिलाड़ियों को सुरक्षा गियर पहनकर एक-दूसरे को हिट करना होता है और जिस खिलाड़ी को गोली लग जाती है, वह आउट माना जाता है. यह गेम आमतौर पर मनोरंजन, टीम बॉन्डिंग और एडवेंचर स्पोर्ट्स के तौर पर खेला जाता है. पेंट बॉल की गोलियां तेजी से लगती हैं, जिससे कभी-कभी हल्की चोट या निशान भी पड़ जाते हैं.

गिल ने रचा इतिहास, अब लॉर्ड्स पर नजर

गिल की इस बात पर दोनों ठहाके मार के हंसने लगे. हालांकि इस हंसी की पीछे वह इतिहास भी था, जो शुभमन गिल ने एजबेस्टन में रचा है. उनकी कप्तानी में भारत पहली एशियाई टीम है, जिसने जीत हासिल की है. भारत की इस जीत में कैप्टन गिल के अलावा मोहम्मद सिराज और आकाशदीप की शानदार बॉलिंग ने असर डाला. सिराज ने पहली पारी में 6 विकेट झटके तो आकाश दीप ने दूसरी पारी में विकेट का सिक्सर लगाया. इस जीत के बाद अभ भारत  की नजरें अब 10 जुलाई से शुरू होने वाले लॉर्ड्स टेस्ट पर हैं, जहां वह अपने शानदार फॉर्म को दोहराने की कोशिश करेंगे.

जीत के बाद भी खुश नहीं हैं कैप्टन गिल, इस बात पर भड़के, कहा- ऐसी परिस्थितियों में…

प्राइवेट जेट, लक्जरी कार के मालिक एमएस धोनी की कितनी है संपत्ति, रिटायरमेंट के बाद कहां से करते हैं करोड़ों की कमाई

10 विकेट लेने वाले आकाश दीप ने जीत ‘कैंसर पीड़ित’ बहन को की समर्पित, भावुक हुआ गेंदबाज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >