चालबाजियों में फंस गए गिल, वरना हो जाती ट्रिपल सेंचुरी, हैरी ब्रूक ने शुभमन गिल के साथ खेल दिया माइंडगेम

Harry Brook Mindgame with Shubman Gill: शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में कप्तान के रूप में 269 रन की ऐतिहासिक पारी खेली और विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया. वो भारत के पहले टेस्ट कप्तान बन सकते थे जिन्होंने तिहरा शतक लगाया हो, लेकिन चूक गए. हैरी ब्रूक के माइंड गेम का असर उनकी पारी पर पड़ा और वो ट्रिपल सेंचुरी से चूक गए.

Harry Brook Mindgame with Shubman Gill: शुभमन गिल को भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल ताउम्र याद रहेगा. भारत की टेस्ट टीम के कप्तान के रूप में सिर्फ दूसरा मैच खेल रहे 25 वर्षीय गिल ने ऐसा मुकाम हासिल किया, जिसे अब तक कोई भारतीय बल्लेबाज नहीं छू सका था. उन्होंने 269 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली. इससे पहले भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में कप्तान के रूप में सर्वोच्च स्कोर विराट कोहली का था. कोहली ने 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 254 रन बनाए थे. अपने दूसरे टेस्ट बतौर कप्तान ही गिल ने इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. हालांकि कैप्टन गिल इस मैच में तिहरा शतक भी जड़ सकते थे, लेकिन हैरी ब्रूक के माइंड गेम ने सारा मामला खराब कर दिया.

गिल अपनी पूरी पारी के दौरान पूरी तरह संयमित नजर आए और ऐसा लग रहा था कि वे तिहरा शतक (ट्रिपल सेंचुरी) भी बना सकते हैं. अगर वो ऐसा कर पाते, तो भारत के पहले टेस्ट कप्तान होते जो तिहरा शतक जड़ते. हालांकि, टी ब्रेक के तुरंत बाद इंग्लैंड के गेंदबाज शोएब बशीर के ओवर के दौरान, जब गिल 265 पर बल्लेबाजी कर रहे थे, स्लिप में खड़े हैरी ब्रूक उन्हें मानसिक तौर पर परेशान करने की कोशिश कर रहे थे. ऐसा लगा कि ब्रूक ‘ट्रिपल सेंचुरी’ को लेकर गिल से कुछ कह रहे थे. इसके जवाब में गिल भी मुस्कराकर कुछ बोले. (Shubman Gill Missed Triple Century)

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और कमेंटेटर माइक एथरटन ने इस बातचीत को इस तरह बताया, कि ब्रूक ने कहा, “290s सबसे कठिन होते हैं.” इसके जवाब में गिल ने पूछा, “तुमने कितनी ट्रिपल सेंचुरी बनाई है?” एथरटन ने बताया कि ब्रूक ने 2024 में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट ट्रिपल सेंचुरी बनाई थी. यह मजाकिया बातचीत भारतीय पारी के 143वें ओवर में हुई और 144वें ओवर की तीसरी गेंद पर शुभमन गिल आउट हो गए. ब्रूक के नाम पर एक तिहरा शतक है, जो उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ बनाया था. 

हालांकि गिल की यह पारी न केवल उनके टेस्ट करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी रही, बल्कि किसी भी भारतीय कप्तान द्वारा टेस्ट में सबसे बड़ा स्कोर और इंग्लैंड में किसी भारतीय बल्लेबाज का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी बन गई. गिल ने रवींद्र जडेजा (89) के साथ छठे विकेट के लिए 203 और वाशिंगटन सुंदर (42) के साथ सातवें विकेट के लिए 144 रन की साझेदारी की, जिससे भारत ने पहली पारी में 151 ओवरों में 587 रन बनाए. इसके बाद गेंदबाजी में भी भारत का दबदबा रहा. जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में मौका पाए आकाश दीप ने 36 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद सिराज को 21 रन पर 1 विकेट मिला. दिन का खेल खत्म होने तक हैरी ब्रूक (30) और जो रूट (18) क्रीज पर मौजूद हैं, लेकिन तीसरे दिन इंग्लैंड के सामने बहुत बड़ी चुनौती है.

रवींद्र जडेजा बनना चाहते थे टीम इंडिया के कप्तान! ख्वाहिश पर ऑलराउंडर ने कही ये बात

रवींद्र जडेजा ने रचा इतिहास, रिकॉर्ड बुक में ऐसी उपलब्धि वाले एकमात्र खिलाड़ी बने

इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने तोड़ा पाकिस्तान का रिकॉर्ड, लेकिन इस मामले में हो गई बड़ी टेंशन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >