गिल के दोहरे शतक पर मां ने जताई खुशी, लेकिन पिता…, शुभमन ने बताया किस बात का रह गया मलाल

Shubman Gill’s Father Message after Double Century: टेस्ट क्रिकेट से रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के बाद शुभमन गिल को टीम इंडिया की कमान सौंपी गई थी. कप्तान बनने के बाद गिल ने पहले टेस्ट में शतक और दूसरे टेस्ट में दोहरा शतक जड़कर शानदार प्रदर्शन किया. एजबेस्टन टेस्ट की इस पारी से वे इंग्लैंड में दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बने.

Shubman Gill’s Father Message after Double Century: टेस्ट क्रिकेट से रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के बाद जब शुभमन गिल को भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी सौंपी गई. उस समय तमाम सवाल उठाए गए. लेकिन दोनों मैचों में उनके बल्ले ने सारा जवाब दे दिया है. इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ने के बाद गिल ने एजबेस्टन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में तो कमाल ही कर दिया. उन्होंने मैच के दूसरे दिन शानदार दोहरा शतक ठोककर इतिहास रच दिया. यह उनके टेस्ट करियर का पहला डबल सेंचुरी है और वे इंग्लैंड की सरजमीं पर दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं. हालांकि इस शतक के बाद उनके पिता ने ट्रिपल सेंचुरी से चूकने के पर मलाल जताया. 

गिल के पिता ने किया एक मलाल का जिक्र

मैच के बाद बीसीसीआई ने शुभमन गिल का एक इंटरव्यू लिया, जिसमें उन्होंने अपने माता-पिता के भेजे मैसेज सुनाए. गिल ने बताया कि भले ही उन्होंने दोहरा शतक लगाया हो, लेकिन उनके पिता को इस बात का अफसोस है कि वह तिहरा शतक नहीं बना सके. गिल ने पिता के मैसेज को सुनाया, उनके पिता लखविंदर सिंह ने कहा, “बेटा, आज तेरी बैटिंग देखकर दिल खुश हो गया. जैसे तू अंडर-16 और अंडर-19 में खेलता था, वैसी ही झलक आज दिखी. मुझे बहुत गर्व हो रहा है.”

गिल की मां ने भी बेटे की तारीफ करते हुए कहा, “बहुत अच्छा लगा बेटा, तेरी बैटिंग देखकर. ऐसे ही आगे बढ़ते रहो, ढेर सारी शुभकामनाएं.” इन संदेशों को पढ़कर गिल भावुक हो गए और कहा, “ये मैसेज मेरे लिए बहुत मायने रखते हैं. मैं अपने पिता के लिए ही क्रिकेट खेलता हूं. मेरे पिता और मेरे बेस्ट फ्रेंड से ही क्रिकेट की बातों को सुनता हूं और उनकी राय पर गौर करता हूं. लेकिन उन्हें इस बात की कसक है कि मैं ट्रिपल सेंचुरी नहीं बना पाया.”

गिल की ऐतिहासिक पारी से भारत मजबूत स्थिति में

एजबेस्टन टेस्ट में शुभमन गिल ने अपने करियर की सबसे यादगार पारी खेली. इस इनिंग में उन्होंने बेहद संयम और समझदारी से शॉट्स खेले. गिल ने करुण नायर और ऋषभ पंत के साथ 50+ रनों की साझेदारी की, वहीं रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर 203 रन जोड़े. फिर वाशिंगटन सुंदर के साथ उन्होंने 144 रन की साझेदारी की. इन मजबूत साझेदारियों के दम पर भारत ने पहली पारी में 587 रन बना डाले. जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत लड़खड़ा गई और दूसरे दिन स्टंप्स तक मेजबान टीम ने 77 रन पर अपने तीन विकेट गंवा दिए. अब तीसरे दिन भारत जल्द से जल्द विकेट लेकर इंग्लैंड पर दबाव बनाने का प्रयास करेगा. 

चालबाजियों में फंस गए गिल, वरना हो जाती ट्रिपल सेंचुरी, हैरी ब्रूक ने शुभमन गिल के साथ खेल दिया माइंडगेम

इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने तोड़ा पाकिस्तान का रिकॉर्ड, लेकिन इस मामले में हो गई बड़ी टेंशन

इंग्लैंड में इंडियन बैट्समैन, डबल सेंचुरी और गजब संयोग, गिल ने पूरा किया द्रविड़ और गावस्कर का चक्र

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >