शुभमन गिल हुए बीमार; दलीप ट्रॉफी से बाहर, टेंशन में BCCI, जानें क्या खेल पाएंगे एशिया कप?

Shubman Gill fallen ill ahead of Asia Cup 2025: भारत को एशिया कप 2025 से पहले झटका लगा है. टी20 टीम के उपकप्तान शुभमन गिल अस्वस्थ होने के कारण दलीप ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं. नॉर्थ जोन के कप्तान नियुक्त गिल इस समय चंडीगढ़ स्थित अपने घर पर आराम कर रहे हैं.

Shubman Gill fallen ill ahead of Asia Cup 2025: भारत की टी20 टीम के उपकप्तान शुभमन गिल इस हफ्ते बेंगलुरु में शुरू होने वाले दलीप ट्रॉफी से बाहर हो सकते हैं. गिल को नॉर्थ जोन टीम का कप्तान बनाया गया था, लेकिन बीमार होने की वजह से गिल इस टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे. फिलहाल शुभमन गिल चंडीगढ़ स्थित अपने घर पर आराम कर रहे हैं. एशिया कप से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है. शुभमन गिल की हाल ही में फिजियो द्वारा जांच की गई और बीसीसीआई को एक दिन पहले उनकी तबीयत की जानकारी दी गई. 

25 वर्षीय गिल को भारत की टी20 टीम में उपकप्तान बनाया गया है. हालांकि उनके एशिया कप तक फिट होने की उम्मीद है, लेकिन बीमारी के चलते वे दलीप ट्रॉफी से पूरी तरह बाहर हो गए. गिल अगर फिट होते तो भी दलीप ट्रॉफी नहीं खेल पाते, क्योंकि घरेलू टूर्नामेंट 28 अगस्त से 15 सितंबर तक खेली जाएगी. ऐसे में गिल की उपलब्धता सिर्फ शुरुआती मैच तक ही सीमित रहती, क्योंकि एशिया कप (9 सितंबर से यूएई में) में राष्ट्रीय जिम्मेदारी के कारण वह पूरा टूर्नामेंट नहीं खेल पाते. 

गिल का रिप्लेसमेंट 

नॉर्थ जोन चयन समिति ने पहले से ही इस स्थिति की आशंका जताते हुए शुभम रोहिल्ला को गिल का रिप्लेसमेंट रखा था. उपकप्तान अंकित कुमार को अब गिल की गैरहाजिरी में कप्तानी सौंपी जाएगी. गिल के अलावा नॉर्थ जोन टीम में शामिल एशिया कप के लिए चुने गए दो और भारतीय खिलाड़ी, तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा शुरुआती राउंड में खेल सकते हैं. इसके बाद वे यूएई रवाना होंगे, जहां एशिया कप खेला जाएगा

एशिया कप में भारत का शेड्यूल

गिल इस महीने इंग्लैंड दौरे से लौटे, जहां उन्होंने एंडरसन–तेंदुलकर ट्रॉफी की पांच टेस्ट मैचों में 754 रन बनाए. इसी शानदार फॉर्म की वजह से उन्हें एशिया कप की भारतीय टी20 टीम में जगह मिली है और उन्हें उपकप्तान भी बनाया गया है. एशिया कप 9 सितंबर से शुरू होगा, जहां पहला मुकाबला अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच अबू धाबी में होगा. वहीं भारत का पहला मुकाबला 10 सितंबर  को यूएई के खिलाफ होगा, वहीं  पाकिस्तान के खिलाफ हाई वोल्टेज मुकाबला 14 सितंबर को होगा. 

ये भी पढ़ें:-

डल झील की लहरों पर उड़ी मछुआरे की बेटी, पिता बिस्तर पर, 9 साल की उम्र में मां का निधन, अब सोने से चमकाई सालों की मेहनत

Asia Cup 2025: बांग्लादेश और हांगकांग की टीम का ऐलान, लिटन और यासिम के नेतृत्व में इन खिलाड़ियों को मिला मौका

अजीत अगरकर की सेलेक्शन टीम में बदलाव, इन दो खिलाड़ियों के शामिल होने की संभावना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >