तीसरे टेस्ट के लिए कैप्टन गिल का प्लान, एक शब्द के खुलासे से इंग्लैंड खेमे में मची खलबली

Shubman Gill Confirms Jasprit Bumrah will play IND vs ENG 3rd Test: भारत ने 6 जुलाई को एजबेस्टन में इंग्लैंड को 336 रन से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की और सीरीज 1-1 से बराबर कर ली. अब तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से लॉर्ड्स में खेला जाएगा, जहां टीम इंडिया औ��� भी मजबूत नजर आ सकती है. शुभमन गिल ने तीसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया के प्लान का खुलासा किया है.

Shubman Gill Confirms Jasprit Bumrah will play IND vs ENG 3rd Test: 6 जुलाई को भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में इतिहास रच दिया. इंग्लैंड ने जिस मैदान पर 2022 में अपने टेस्ट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर चेज किया था, उसी मैदान पर भारत ने अपने इतिहास की पहली जीत दर्ज की. 336 रनों से भारत की इस जीत के साथ ही सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है. अब एंडरसन तेंदुलकर ट्रॉफी का तीसरा मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जाएगा. दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय गेंदबाजों ने तहलका मचा दिया और इंग्लैंड के सभी 20 विकेट गिराए. लेकिन तीसरे टेस्ट के लिए शुभमन गिल ने और भी तबाही लाने की सोची है. 

बर्मिंघम टेस्ट में भारत की 336 रन से ऐतिहासिक जीत के बाद पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में कप्तान शुभमन गिल ने खुद इस बात की पुष्टि की कि बुमराह तीसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध रहेंगे. गिल ने कहा, “बिल्कुल (क्या बुमराह लॉर्ड्स में वापस आएंगे?) मैं इस टेस्ट को लेकर बहुत उत्साहित हूं. लॉर्ड्स शायद दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेट स्टेडियम है, और बचपन में हर खिलाड़ी का सपना होता है कि वो वहां खेले. मेरे लिए इससे बड़ा सम्मान कोई नहीं कि मैं अपनी टीम की कप्तानी करते हुए वहां उतरूं.”

वर्कलोड के तहत दिया गया था आराम

जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड में टेस्ट में भारत के लिए तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं. पिछले महीने लीड्स टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने पांच विकेट लिए थे, हालांकि दूसरी पारी में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था. दुनिया के नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच से आराम दिया गया था. यह फैसला टीम मैनेजमेंट ने वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत लिया था. लेकिन 31 वर्षीय अहमदाबाद के इस तेज गेंदबाज की वापसी तीसरे टेस्ट के लिए तय मानी जा रही है, जो 10 से 14 जुलाई के बीच लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा.

आकाशदीप ने नहीं खलने दी कमी

वहीं दूसरे टेस्ट में बुमराह की जगह बिहार के तेज गेंदबाज आकाशदीप को मौका मिला और उन्होंने इस अवसर का पूरा फायदा उठाते हुए मैच में कुल 10 विकेट झटके. वह इंग्लैंड में टेस्ट मैच में 10 विकेट लेने वाले भारत के सिर्फ दूसरे गेंदबाज बने उनसे पहले ये कारनामा चेतन शर्मा ने किया था. आकाशदीप ने पहली पारी में 88 रन देकर 4 और दूसरी पारी में 99 रन देकर 6 विकेट लिए. उनके कुल आंकड़े 10/187 इंग्लैंड में किसी भी भारतीय गेंदबाज द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.

इंडिया की जीत पर सचिन तेंदुलकर गदगद, इस गेंद को बताया ‘बॉल ऑफ द सीरीज’, सिराज को भी दिया नया नाम

‘मेरा फेवरेट पत्रकार कहां है’, एजबेस्टन में इतिहास रचने के बाद कैप्टन गिल ने लिए मजे, ताना मारने वाले अंग्रेज को…

‘वो दो मौके हमसे छूट गए’, बेन स्टोक्स ने बताया इंग्लैंड के लिए कहां से फिसला मैच, शुभमन गिल पर कही ये बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >