शुभमन गिल ने BCCI के लिए खड़ी की मुसीबत, इस हरकत से हो सकता है करोड़ों का नुकसान

Shubman Gill act may cost Crores to BCCI: भारत ने एजबेस्टन में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर इंग्लैंड को 336 रन से हराया, जो शुभमन गिल की कप्तानी में टीम की पहली जीत रही. इससे न केवल भारत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में खाता खोला, बल्कि गिल को भी कप्तान के रूप में पहली सफलता मिली. हालांकि, गिल की एक हरकत बीसीसीआई को करोड़ों का नुकसान पहुंचा सकती है, जिससे मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

Shubman Gill act may cost Crores to BCCI: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया. एजबेस्टन के मैदान पर आज तक कभी न जीतने वाली टीम इंडिया ने जीत का सुनहरा परचम लहराया. शुभमन गिल की कप्तानी ने भारत ने इस सीरीज में पहली जीत दर्ज की. यह गिल के लिए भी कप्तान के तौर पर पहल जीत है, साथ ही विश्व टेस्ट चैपियनशिप 2025-27 में भी भारत ने अपना खाता खोल लिया है. हालांकि 336 रन से मिली जीत बीसीसीआई के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है और इसकी वजह भी कप्तान शुभमन गिल बन गए. 

दूसरे टेस्ट मैच में शुभमन एक अलग वजह से चर्चा में आ गए हैं. खेल के चौथे दिन जब गिल ने भारत की दूसरी पारी घोषित की, तब वो नाइकी ब्रांड की काली बनियान पहने हुए कैमरे में नजर आए. अब यही जेस्चर विवाद की वजह बन गया है, क्योंकि भारतीय क्रिकेट टीम के किट प्रायोजक एडिडास हैं, जिनसे BCCI ने 2023 में पांच साल की डील साइन की थी. अब स्पोर्ट्स की दुनिया में तो ये दोनों प्रतिद्वंद्वी हैं, यह किसी से छुपा नहीं है, ऐसे में विवाद तो होना ही था. 

सोशल मीडिया पर इस घटना के वीडियो वायरल हो रहे हैं और कई यूजर्स ने गिल की आलोचना करते हुए इसे ब्रांड एग्रीमेंट का उल्लंघन बताया है. कुछ यूजर्स ने तो एडिडास को टैग करते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग भी कर डाली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एडिडास ने इस मामले पर BCCI को एक सख्त ईमेल भी भेज सकता है, जिसमें ब्रांड पॉलिसी के उल्लंघन को लेकर आपत्ति जताई जा सकती है. हालांकि अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक सूचना नही आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर खूब चर्चाएं हुईं.

गौरतलब है कि बीसीसीआई और एडिडास के बीच यह करार भारतीय पुरुष, महिला और अंडर-19 टीमों की जर्सी और किट की आपूर्ति को लेकर हुआ है, जिसके तहत सभी आधिकारिक मौकों पर खिलाड़ियों को एडिडास ब्रांड पहनना जरूरी है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि बीसीसीआई इस नियम उल्लंघन को अनजानी गलती मानती है या फिर गिल के खिलाफ कोई आधिकारिक कार्रवाई करती है.

दूसरा टेस्ट हारते ही इंग्लिश टीम में बदलाव, इस तेज गेंदबाज को स्क्वॉड में किया शामिल

WTC प्वॉइंट्स टेबल में बड़ा फेरबदल, इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद भारत इस पायदान पर

ICC में पहुंचा एक और भारतीय, CEO के पद पर संजोग गुप्ता की हुई नियुक्ति, जानें कौन हैं ये मीडिया दिग्गज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >