दो गेंदों में क्लीन बोल्ड हुए श्रेयस अय्यर, तो खुशी से उछल पड़ीं मां, वायरल हुआ वीडियो

Shreyas Iyer Playing with his Mother: शानदार घरेलू और आईपीएल प्रदर्शन के बावजूद श्रेयस अय्यर को भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज की टीम में जगह नहीं मिली. वे इन दिनों मैदान से दूर हैं, लेकिन क्रिकेट से नहीं. हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वे अपनी मां के साथ घर में क्रिकेट खेलते दिखे, जिससे यह पल फैंस के बीच चर्चा में आ गया.

Shreyas Iyer Playing with his Mother: भारत और इंग्लैंड सीरीज के लिए जब इंडियन टीम का सेलेक्शन किया गया, तो उसमें श्रेयस अय्यर का नाम नहीं था. घरेलू क्रिकेट, चैंपियंस ट्रॉफी और आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद उन्हें टीम में जगह नहीं मिली. हालांकि इससे पहले उनका बीसीसीआई सेंट्रल कांट्रैक्ट जरूर वापस आ गया. लेकिन भारतीय टीम में उनका शामिल न होना अचरज भरा रहा. अय्यर मुंबई टी20 लीग के फाइनल में भी अपनी टीम को पहुंचाने में कामयाब रहे, लेकिन यहां भी आईपीएल की ही तरह उन्हें शिकस्त मिली. फिलहाल वे क्रिकेट मैदान से दूर हैं, लेकिन क्रिकेट से नहीं. अपने परिवार के साथ उनका समय बीत रहा है, लेकिन बैट और बॉल अब भी उनके आस पास है. इस बार उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपनी मां के साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं.  

बल्लेबाज श्रेयस अय्यर इस समय अपने परिवार के साथ घर पर सुकून के पल बिता रहे हैं. अय्यर का एक वीडियो उनकी आईपीएल 2025 फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स ने शेयर किया. इस वीडियो में वे अपनी मां के साथ घर के लिविंग रूम में क्रिकेट खेलते देखा गया, जहां उनकी मां रोहिणी अय्यर की एक गेंद ने उनका डिफेंस तोड़ दिया और वह बोल्ड हो गए. पंजाब किंग्स ने यह वीडियो के कैप्शन में लिखा, “एकमात्र मौका जब सरपंच बोल्ड होकर बुरा नहीं मानेंगे!” वीडियो में उनकी मां खुशी से चिल्लाती हैं “आउट!” 

श्रेयस और उनके माता-पिता के बीच बेहद प्यारा और सहज रिश्ता है. श्रेयस शायद एकमात्र भारतीय क्रिकेटर हैं, जिन्हें आज भी एयरपोर्ट छोड़ने उनके दोनों माता-पिता साथ जाते हैं. दोनों के बीच बॉडिंग भी काफी भावुक करने वाली है. दोनों के बीच खेल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, लोगों को काफी पंसदी भी आ रहा है.

IPL में शानदार रहा अय्यर का प्रदर्शन

भारत की 18 सदस्यीय टेस्ट टीम से श्रेयस अय्यर को बाहर रखने पर सवाल उठने लगे हैं. यह फैसला उनके टेस्ट करियर के भविष्य को लेकर और भी शंकाएं खड़ी करता है. आईपीएल 2025 में श्रेयस अय्यर जबरदस्त फॉर्म में थे और पंजाब किंग्स को रनर-अप तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने इस सीजन में 50 से ऊपर की औसत और 175.07 की स्ट्राइक रेट से 604 रन बनाए, जिसमें 39 छक्के शामिल थे. यह उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ आईपीएल प्रदर्शन रहा.

2024 में खेला था आखिरी टेस्ट

इसके अलावा, उन्होंने रणजी ट्रॉफी में भी शानदार प्रदर्शन किया और दिसंबर 2024 में मुंबई को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जिताने में कप्तानी भूमिका निभाई. उन्होंने ईरानी कप समेत कुल 9 प्रथम श्रेणी मैचों में दो शतक और तीन अर्द्धशतक की मदद से कुल 699 रन बनाए. फिर भी, यह सब टेस्ट टीम में वापसी के लिए पर्याप्त नहीं रहा. स्टार भारतीय बल्लेबाज अय्यर ने 2021 में कानपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना टेस्ट क्रिकेट डेब्यू किया था. अपने करियर में उन्होंने अब तक 14 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 36.86 की औसत से एक सेंचुरी और पांच फिफ्टी के साथ 811 रन बनाए हैं. भारत के लिए आखिरी बार उन्होंने 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में खेला था.

IND vs ENG 2nd Test मैच जीतने के लिए शुभमन गिल को क्या करना चाहिए? रवि शास्त्री ने दी ये सलाह

OMG लौट आए स्टेन और वार्न! उसी तेजी और टर्न से उड़े स्टंप्स-बिखरी गिल्लियां, गेंदों से बरपा कहर; विश्वास करना मुश्किल

वैभव सूर्यवंशी का प्रयास बेकार, आखिरी ओवरों में इंग्लैंड ने पलट दी बाजी, टीम इंडिया से ऐसे छीन ली जीत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >