जो 150 किमी/घंटे की रफ्तार वाली गेंद नहीं खेले, वो सलाह देते हैं, चिढ़े हुए श्रेयस अय्यर का तंज

Shreyas Iyer: भारतीय टीम में एक साल बाद श्रेयस अय्यर की वापसी हुई है, जिन्हें घरेलू क्रिकेट न खेलने के कारण टीम से बाहर होना पड़ा था. लेकिन उनकी कमजोरी की बड़ी चर्चा हो रही है, जिसमें वे शॉर्ट बॉल के खिलाफ संघर्ष करते नजर आ रहे हैं.

Shreyas Iyer: भारतीय क्रिकेट टीम का चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ऐलान शनिवार को कर दिया गया. भारतीय टीम में एक साल बाद श्रेयस अय्यर की वापसी हुई है, जिन्हें घरेलू क्रिकेट न खेलने के कारण टीम से बाहर होना पड़ा था. श्रेयस अय्यर ने फॉर्म हासिल करने के लिए घरेलू क्रिकेट में वापसी की और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में वापसी करने के लिए सभी प्रारूपों में बड़े रन बनाए. लेकिन उनकी कमजोरी की बड़ी चर्चा हो रही है, जिसमें वे शॉर्ट बॉल के खिलाफ संघर्ष करते नजर आ रहे हैं. इसी की वजह से उन्होंने टेस्ट टीम में भी अपनी जगह खो दी थी. हालांकि उन्होंने इसका बचाव करते हुए कहा कि खिलाड़ियों की आलोचना करने के बारे में बात करना सभी के लिए अधिकार है, लेकिन वे सीधे खिलाड़ियों पर ऐसा नहीं कर सकते.

टीम इंडिया के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने शॉर्ट-पिच गेंदबाजी के खिलाफ अपनी कमजोरी की बाहरी आलोचना के बारे में खुलकर बात की है. 30 वर्षीय श्रेयस अय्यर ने हाल ही में शॉर्ट गेंदों के खिलाफ अपने संघर्ष के बारे में चर्चा पर निराशा व्यक्त करते हुए इंडियन एक्सप्रेस के आइडिया एक्सचेंज में कहा, “यह परेशान करने वाला है, खासकर जब यह उन लोगों से आता है, जिन्होंने 150 किमी प्रति घंटे की गति से गेंद का सामना नहीं किया है, जो आपको एक खास तरीके से खेलने की सलाह देते हैं.” 

श्रेयस ने कहा, “लेकिन मैं कहूंगा कि यह उनकी राय है. उन्होंने कहा, “उन्हें बात करने का पूरा अधिकार है, लेकिन वे सीधे खिलाड़ी से नहीं, बल्कि आपस में बात कर सकते हैं.” हालांकि, चयनकर्ताओं ने 50 ओवर के प्रारूप में उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में चुना है. भारतीय टीम को उम्मीद है कि अय्यर चैंपियंस ट्रॉफी में अपने 2023 वनडे विश्व कप के फॉर्म को दोहराएंगे. स्टाइलिश बल्लेबाज ने 2023 के विश्वकप के दौरान 11 पारियों में 530 रन बनाए, जिसमें दो शतक और तीन अर्द्धशतक शामिल थे.

IND vs ENG: कोलकाता में भिड़ेंगे KKR के पूर्व साथी, गंभीर और मैकुलम के बीच कोचिंग की जंग

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का शेड्यूल

भारत का चैंपियंस ट्रॉफी का सफर 20 फरवरी से शुरू होगा. पहला मैच बांग्लादेश के खिलाफ दुबई में खेला जाएगा. जबकि दूसरा हाई प्रोफाइल मैच पाकिस्तान के साथ 23 फरवरी को होगा. इसके बाद ग्रुप ए में शामिल न्यूजीलैंड के साथ तीसरा मैच 6 दिन बार 2 मार्च को होगा. बीसीसीआई टीम प्रबंधन ने टीम की कमान एकबार फिर रोहित शर्मा को सौंपी है, जबकि टीम का उपकप्तान शुभमन गिल को बनाया गया है.

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा

Champions Trophy: सफेद गेंद के बेताज बादशाह हैं विराट, सौरव गांगुली ने बताया क्यों हैं वो खास

मुंबई स्टेडियम में पत्नी के साथ आए Vinod Kambli, हाथ पकड़कर सहायता करती नजर आईं एंड्रिया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >