शोएब अख्तर ने भारतीय टीम को बताया डरपोक, बताया- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कहां हुई चूक

शोएब अख्तर ने कहा, पिछले कुछ वर्षों में टीम इंडिया आईसीसी टूर्नामेंट में ट्रॉफी के काफी करीब पहुंच कर हार जा रही है. भारत के लिए यह बड़ी चिंता की बात है. उन्होंने कहा, भारतीय टीम का लक साथ नहीं दे रहा है.

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम के प्रदर्शन पर नाराजगी जताई है. अख्तर ने फाइनल मुकाबले के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा, भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में निडर खेल नहीं दिखाया. उन्होंने भारतीय टीम को डरपोक करार दिया. हालांकि उन्होंने वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के ओवर ऑल प्रदर्शन की जमकर प्रशंसा की.

किस्मत से भारत फाइनल में नहीं पहुंचा: शोएब अख्तर

पूर्व पाक खिलाड़ी शोएब अख्तर ने कहा, भारत किस्मत से फाइनल में नहीं पहुंचा, बल्कि लड़कर, दिलेरी के साथ फाइनल में पहुंचा. शोएब ने अहमदाबाद की पिच पर सवाल उठाते हुए कहा, मैं खेल के लिए तैयार की गई पिच से काफी निराश था. उन्होंने कहा, भारत को आगे से बेहतर पिच तैयार करना चाहिए और डरपोक दृष्टिकोण से बचे.

ट्रॉफी के करीब पहुंचकर हार जा रही टीम इंडिया: अख्तर

शोएब अख्तर ने कहा, पिछले कुछ वर्षों में टीम इंडिया आईसीसी टूर्नामेंट में ट्रॉफी के काफी करीब पहुंचकर हार जा रही है. भारत के लिए यह बड़ी चिंता की बात है. उन्होंने कहा, भारतीय टीम का लक साथ नहीं दे रहा है.

Also Read: वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों टीम इंडिया की हार की 5 बड़ी वजहें

टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया

पूर्व पाक तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा, वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. लगातार 10 मैच जीतकर फाइनल में भारतीय टीम पहुंची. भारत की गेंदबाजी और बल्लेबाजी इस समय वर्ल्ड क्लास की है. लेकिन ट्रॉफी न जीत पाना काफी दुखद रहा.

ऑस्ट्रेलियाई टीम पूरे प्लान के साथ खेली

शोएब अख्तर ने कहा, ऑस्ट्रेलियाई टीम में कोई तो बात है, तभी 6 बार वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने में कामयाब हुई. उन्होंने फाइनल मुकाबले को लेकर कहा, भारत के खिलाफ मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पूरी योजना के साथ मैदान पर उतरी थी. उसने रोहित शर्मा को फंसाने के लिए प्लान बनाया था और कामयाब हुए.

Also Read: वर्ल्ड कप 2023 में टूटे कई रिकॉर्ड्स, विराट कोहली ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

वर्ल्ड कप नहीं जीत पाने का मलाल, भावुक हुए भारतीय खिलाड़ी

भारतीय टीम के रविवार को आस्ट्रेलिया से विश्व कप फाइनल में हारने के बाद युवा गेंदबाज मोहम्मद सिराज की आंखें भर आयी जिसके बाद जसप्रीत बुमराह उन्हें ढाढस बंधाते नजर आये. सिराज के ओवर की आखिरी गेंद पर मैक्सवेल ने विजयी रन लिया और ऑस्ट्रेलिया ने छठी विश्व कप ट्राफी जीत ली. इसके बाद सिराज की आंखों से आंसू टपकने लगे. बुमराह के बाद विराट कोहली सहित अन्य खिलाड़ी भी उन्हें ढाढस बंधाने लगे. इसके बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की आंखें भी ड्रेसिंग रूम की ओर सीढियां चढ़ते हुए भर आयी थीं.

Also Read: वर्ल्ड कप 2023 में विदेशी खिलाड़ियों के बल्ले से जमकर बरसे रन, टॉप 10 में केवल एक भारतीय

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >