Shikhar Dhawan On MS Dhoni: ‘धोनी की आंखें देखकर डर जाते थे खिलाड़ी’, शिखर धवन ने ‘कैप्टन कूल’ की खोल दी पोल

Shikhar Dhawan On MS Dhoni: टीम इंडिया में गब्बर के नाम से फेमस स्टार खिलाड़ी शिखर धवन ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है. धवन ने बातचीत में बताया कि “धोनी काफी शांत कप्तान थे, लेकिन उनकी आंखें देखकर ही खिलाड़ी डर जाते थे.”

Shikhar Dhawan On MS Dhoni: भारतीय टीम के पूर्व स्टार ऑपनर शिखर धवन ने ‘कैप्टन कूल’ महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की कप्तानी को लेकर बड़ा बयान दे दिया है. ‘गब्बर’ ने बताया कि धोनी और विराट कोहली में कौन सबसे बेहतर कप्तान साबित हुए. अपने करियर में धोनी और कोहली की कप्तानी में खेल चुके धवन ने बताया, “धोनी काफी शांत खिलाड़ी थे. मैच से पहले और बाद में भी धोनी काफी रेलैक्स रहते थे.” एएनआई के साथ बातचीत में धवन ने बताया, “धोनी भाई की प्रेजेंस बहुत स्ट्रांग थी. जब मैं उनके अंडर खेला, तब तक तो वो काफी अनुभवी कप्तान बन चुके थे.”

धोनी को मालूम था, कैसे टीम चलती है, खिलाड़ी कैसे तैयार होते हैं

धवन ने एएनआई से खास बातचीत में कहा, “विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा, वीरेंद्र सहवाग का अपना-अपना स्वभाव है. धोनी बहुत शांत स्वभाव के हैं. वे ज्यादा बात नहीं करते थे. वे मीटिंग के दौरान बात करते थे. मैच से पहले भी हर कप्तान बात करता है. वे बहुत शांत स्वभाव के हैं. मैच के बाद भी वे ज्यादा बात नहीं करते थे. इसलिए धोनी भाई की मौजूदगी बहुत मजबूत थी. उन्हें पता था कि टीम कैसे चलती है और खिलाड़ी कैसे तैयार होते हैं.”

खिलाड़ियों को डराने के लिए धोनी की आंखें ही काफी थी : धवन

टीम इंडिया के पूर्व ओपनर शिखर धवन ने एएनआई के साथ बातचीत में कहा, “महेंद्र सिंह धोनी कैप्टन कुल थे, लेकिन उनकी आंखें ही खिलाड़ियों को डराने के लिए काफी थीं.” धोनी के गुस्से को लेकर पूछ गए सवाल पर धवन ने कहा, “धोनी भाई ने कभी किसी खिलाड़ी पर गुस्सा नहीं दिखाया. मैंने उन्हें कभी चिल्लाते नहीं देखा. यही उनकी ताकत थी. वह बिल्कुल अद्भुत हैं. लेकिन जब आप उनकी आंखों को देखते हैं, तो आप डर जाते हैं.”

यह भी पढ़ें: खतरे में बाबर का ताज, बस एक पंजे से दूर शुभमन गिल, गद्दी से हटाकर बनेंगे किंग

विराट कोहली को लेकर धवन ने क्या दिया बयान

धोनी की कप्तानी के साथ-साथ धवन ने विराट कोहली की कप्तानी को लेकर भी बड़ा बयान दे दिया है. उन्होंने कहा, “धोनी के बाद विराट कोहली ने टीम इंडिया को काफी आगे बढ़ाया. उन्होंने फिटनेस को लेकर कल्चर चेंज किया. टीम को आक्रामक और जुझारू बनाया. विराट बहुत फिट खिलाड़ी हैं. उनमें एक अलग ऊर्जा है. इसलिए टीम में फिटनेस को लेकर अलग कल्चर आई. आपको फिट रहना ही होगा, हमारा यो-यो टेस्ट हुआ. कप्तान के तौर पर भी कोहली परिपक्व होते रहे.”

धोनी की कप्तानी में भारत ने 178 मुकाबले जीते

एमएस धोनी की कप्तानी में भारत ने सभी प्रारूपों में 332 मैच खेले, जिसमें 178 जीते, 120 हारे और 15 ड्रॉ रहे. धोनी ने भारत को 2007 टी20 विश्व कप, 2011 वनडे विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में जीत दिलाई. वहीं विराट कोहली ने 213 मैचों में भारत का नेतृत्व किया, जिसमें 135 जीते, 60 हारे और 11 ड्रॉ रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >