शिखर धवन और आयशा मुखर्जी का तलाक, कोर्ट ने माना पत्नी ने मानसिक क्रूरता की, बेटे से मिलने की इजाजत

कोर्ट ने शिखर धवन को बड़ी राहत देते हुए, बेटे जोरावर से भारत और ऑस्ट्रेलिया में नियत समय के लिए मिलने की इजाजत दे दी है. साथ ही कोर्ट ने धवन को बेटे के साथ वीडियो कॉल में बात करने का भी अधिकार दे दिया है.

टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज शिखर धवन को पत्नी आयशा मुखर्जी से तलाक मिल गई है. दिल्ली की पटियाला हाउस की फैमली कोर्ट ने धवन और आयशा के तलाक को मंजूरी दी. फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने माना धवन की पत्नी ने क्रिकेटर के साथ मानसिक क्रूरता की.

कोर्ट ने बेटे जोरावर से नहीं मिलने देने पर लगाई फटकार

कोर्ट ने सुनवाई करते हुए शिखर धवन की पत्नी आयशा मुखर्जी को फटकार लगाई और कहा, आयशा ने धवन को अपने इकलौते बेटे से वर्षों तक अलग रहने के लिए मजबूर किया, जिससे क्रिकेटर को मानसिक पीड़ा से गुजरना पड़ा.

बेटे जोरावर से धवन को मिलने की इजाजत

कोर्ट ने शिखर धवन को बड़ी राहत देते हुए, बेटे जोरावर से भारत और ऑस्ट्रेलिया में नियत समय के लिए मिलने की इजाजत दे दी है. साथ ही कोर्ट ने धवन को बेटे के साथ वीडियो कॉल में बात करने का भी अधिकार दे दिया है. साथ ही छुट्टियों में कम से कम आधी अवधी के लिए जोरावर को धवन और उनके परिचार के साथ रात भर रहने और मुलाकात करने के लिए भारत लाने का आदेश दिया है. कोर्ट ने कहा, शिखर धवन एक स्टार क्रिकेटर हैं और एक पिता और नागरिक के तौर पर उन्हें अपने बेटे से मिलने का पूरा अधिकार है.

Also Read: शिखर धवन के लिए बंद हुए टीम इंडिया के दरवाजे! चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने दिए संकेत

बेटे जोरावर की कस्टडी पर लटका मामला

कोर्ट में बेटे जोरावर की कस्टडी पर कोर्ट ने कोई फैसला नहीं किया. कोर्ट ने बेटे पर स्थायी अधिकार पर आदेश पारित करने से इनकार कर दिया.

कोर्ट ने धवन के पत्नी पर लगाए सभी आरोपों को सही ठहराया

फैमिली कोर्ट के जज हरीश कुमार ने टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज शिखर धवन की तलाक याचिका में पत्नी पर लगाए सभी आरोपों को सही पाया. कोर्ट ने कहा, धवन की पत्नी आयशा ने या तो सभी आरोपों को स्वीकार कर लिया है या फिर अपना बचाव करने में असमर्थ रही हैं.

2012 में हुई थी धवन और आयशा की शादी

शिखर धवन और आयशा मुखर्जी 2012 में शादी के बंधन में बंधे थे. टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने धवन और आयशा की दोस्ती कराई थी. दरअसल आयशा भज्जी की फेसबुक फ्रेंड थी. आयशा को देखते ही धवन उनपर फिदा हो गए और फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी. उसके बाद दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया. आयशा से उम्र में 10 साल छोटे धवन ने 2009 में सगाई कर ली. बाद में 2012 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए. यह आयशा मुखर्जी की दूसरी शादी थी. आयशा की पहली शादी ऑस्ट्रेलिया के बिजनेसमैन से हुई थी, जो टूट गई. आयशा और उनके पहले पति की दो बेटियां हैं जिनका नाम रेया और आलिया है. आयशा और धवन का एक बेटा है, जिसका नाम जोरावर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >