शाहिद अफरीदी को मिला पाकिस्तान का दूसरा बड़ा सम्मान, ‘हिलाल-ए-इम्तियाज’ पाने वाले चौथे क्रिकेटर बने

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी को क्रिकेट में शानदार योगदान के लिए पाकिस्तान के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान ‘हिलाल-ए-इम्तियाज’ से सम्मानित किया गया है. वह यह प्रतिष्ठित सम्मान पाने वाले चौथे पाकिस्तानी क्रिकेटर बन गए हैं.

Shahid Afridi: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी शाहिद अफरीदी को पाकिस्तान का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान ‘हिलाल-ए-इम्तियाज’ से सम्मानित किया गया है. उन्हें क्रिकेट में शानदार योगदान के लिए यह सम्मान 13 मई बुधवार को दिया गया।

अफरीदी 1996 से 2015 तक पाकिस्तान के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेले और इस दौरान उन्होंने तीनों फॉर्मेट मिलाकर 500 से ज्यादा मैचों में देश का प्रतिनिधित्व किया. वह अब इमरान खान, वसीम अकरम और वकार यूनिस के बाद यह सम्मान पाने वाले चौथे पाकिस्तानी क्रिकेटर बन गए हैं.

शाहिद अफरीदी को यह सम्मान पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने इस्लामाबाद स्थित ऐवान-ए-सद्र में आयोजित समारोह में प्रदान किया. सम्मान मिलने के बाद अफरीदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि राष्ट्रपति से ‘हिलाल-ए-इम्तियाज’ प्राप्त करना उनके लिए गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि यह सम्मान सिर्फ उनकी उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे पाकिस्तान की कामयाबी का प्रतीक है.

अफरीदी ने यह भी कहा कि उन्हें अपने करियर के दौरान जनता से जो प्यार, दुआएं और समर्थन मिला, यह सम्मान उसी का नतीजा है. उन्होंने यह पुरस्कार पाकिस्तान के शहीदों को समर्पित करते हुए कहा कि देश के लिए जान कुर्बान करने वालों को भी यह सम्मान समर्पित है.

ऐसा रहा अफरीदी का करियर

46 वर्षीय शाहिद अफरीदी ने 2 अक्टूबर 1996 को केन्या के खिलाफ नैरोबी में वनडे क्रिकेट से अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था. हालांकि पहले मैच में उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला, लेकिन दूसरे ही वनडे में उन्होंने इतिहास रच दिया. 4 अक्टूबर 1996 को श्रीलंका के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए अफरीदी ने सिर्फ 37 गेंदों में शतक जड़ दिया. उन्होंने उस मुकाबले में 40 गेंदों पर 102 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 11 छक्के शामिल थे.

अफरीदी ने अपने 19 साल लंबे वनडे करियर में 398 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 8064 रन बनाने के साथ 395 विकेट भी हासिल किए. इसके अलावा उन्होंने 27 टेस्ट और 99 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले. टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 1716 रन और 48 विकेट दर्ज हैं, जबकि टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 1416 रन बनाए और 98 विकेट लिए.

यह भी पढ़ें: Hardik Pandya ने किया 3 घंटे अभ्यास, फिर भी नहीं हैं टीम के साथ; क्या MI से हो चुका है पैकअप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >