‘सत्यानाश कर दिया फ्यूचर का’, मो. शमी हुए भयंकर गुस्सा, वाह महाराज… कह जमकर लगाई लताड़

Mohammed Shami Blast over Retirement Speculation: छह दिन के अंदर रोहित शर्मा (7 मई) और विराट कोहली (12 मई) ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया. इसके तुरंत बाद मोहम्मद शमी के संन्यास की अफवाहें सामने आईं, जो पूरी तरह निराधार थीं. इंग्लैंड दौरे को लेकर चयन संबंधी खबरों पर शमी ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी.

Mohammed Shami Blast over Retirement Speculation: भारतीय टीम के दो दिग्गजों ने 6 दिन के अंदर ही संन्यास की घोषणा कर दी. पहले रोहित शर्मा ने 7 मई को, तो विराट कोहली ने 12 मई को टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया. इन दोनों की विदाई की खबर शांत भी नहीं हुई थी कि अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के संन्यास की खबर आई. हालांकि यह पूरी तरह निराधार थी. उन रिपोर्ट्स पर शमी ने तीखी प्रतिक्रिया दी, जिनमें यह दावा किया गया था कि इंग्लैंड दौरे के लिए उनका चयन इस बात पर निर्भर करेगा कि वे लंबे समय तक स्पेल फेंकने में सक्षम हैं या नहीं. 

इन अटकलों पर चुप्पी तोड़ते हुए शमी ने इंस्टाग्राम पर एक लेख का स्क्रीनशॉट साझा किया और भड़की हुई प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा, “बहुत बढ़िया लिखा है महाराज. अब गिनना शुरू करो कि तुम्हारे नौकरी छोड़ने के कितने दिन बचे हैं, उसके बाद हमारे बारे में सोचना. तुम जैसे लोगों ने हमारा भविष्य खराब किया है. कभी-कभी कुछ अच्छा भी लिखा करो. आज का सबसे खराब स्टोरी, सॉरी.”

मोहम्मद शमी की इंस्टाग्राम स्टोरी.

शमी ने भारत के लिए आखिरी बार सफेद जर्सी में गेंदबाजी 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में की थी. वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद से चोट के कारण वह लंबे समय तक टीम से बाहर रहे. हालांकि, उन्होंने घरेलू क्रिकेट में वापसी की और बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी में हिस्सा लिया. अपने अनुभव का फायदा उठाते हुए उन्होंने मध्य प्रदेश के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए सात विकेट हासिल किए थे.

इस बीच अफवाहें थीं कि वह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान वापसी करेंगे, लेकिन पूरी सीरीज़ बीत गई और शमी की वापसी नहीं हो पाई. 34 वर्षीय शमी ने 2025 में भारत के लिए सभी फॉर्मेट्स में नई गेंद से गेंदबाज़ी की है. वह भारत की चैंपियंस ट्रॉफी विजेता टीम का हिस्सा भी रहे और आईपीएल के 18वें सीज़न में सनराइजर्स हैदराबाद का प्रतिनिधित्व किया.

शमी ने भारत के लिए अब तक 64 टेस्ट मैच खेले हैं और 27.1 की औसत से 229 विकेट झटके हैं, जिसमें छह बार पांच विकेट लेने का कारनामा शामिल है. विराट कोहली और रोहित शर्मा के टेस्ट से संन्यास के बाद टीम इंडिया अनुभव की कमी से जूझ रही है. भारत के पिछले ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान ही दिग्गज ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था.

हालांकि शमी की बढ़ती भागीदारी के बावजूद, रिपोर्ट्स का कहना है कि इंग्लैंड दौरे में उनकी भूमिका इस बात पर निर्भर करेगी कि वे टेस्ट क्रिकेट की मांगों को कितनी अच्छी तरह संभाल सकते हैं. यह दौरा 20 जून से शुरू हो रहा है. इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया को पांच टेस्ट मैच खेलनें हैं, जिसके साथ ही भारत का विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का 2025-27 का साइकल भी शुरू हो जाएगा. भारतीय टीम की घोषणा 20-23 मई तक होने की संभावना है, जिसके लिए पहले खबर आई थी कि बीसीसीआई ने इसके लिए 35 खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया है. 

दुनिया के सबसे सफल टेस्ट कप्तान ग्रीम स्मिथ vs विराट कोहली? टोटल रिकॉर्ड्स पर एक नजर

‘चिंतित हैं? तो अब उप-कप्तान सावधानी से चुनें’, हैरान मांजरेकर की इंग्लैंड दौरे के लिए नसीहत

‘जोश और जज्बे की कमी होती है…’, विराट को पसंद नहीं थे ये मैच, पूर्व कोच का खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >