सारा तेंदुलकर को ऑस्ट्रेलिया सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, 11,39,76,20,000 रुपये वाले अभियान का बनेंगी हिस्सा

Sara Tendulkar: सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर एंटरप्रेन्योर और सोशल एक्टिविस्ट के रूप में सक्रिय हैं. ऑस्ट्रेलिया सरकार ने उन्हें अपने नए पर्यटन अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाया है. करीब 13 करोड़ डॉलर की लागत वाले इस अभियान का नाम है ‘कम एंड से जी-डे’.

Sara Tendulkar: सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर केवल इंस्टाग्राम पर ही अपनी चमक नहीं बिखेर रहीं. एंटरप्रेन्योर और सोशल ऐक्टिविस्ट के रूप में भी सारा सक्रिय रहती हैं. उनके प्रभाव को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया सरकार ने उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है. ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने विदेशी सैलानियों को अपने देश में छुट्टियां बिताने के लिए आकर्षित करने की एक नई पहल शुरू करने का फैसला किया है. इस खास पर्यटन अभियान के लिए उसने महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर को ब्रांड एंबेसडर बनाया है. करीब 13 करोड़ डॉलर (11,39,76,20,000 रुपये) की लागत वाले इस अभियान का नाम है ‘कम एंड से जी-डे’ (Come and Say G’day).

इस पहल का उद्देश्य दुनिया भर के यात्रियों को ऑस्ट्रेलिया घूमने और वहां छुट्टियां मनाने के लिए प्रेरित करना है. इसका आगाज 7 अगस्त को चीन से होगा और साल के अंत तक यह अभियान भारत, अमेरिका, ब्रिटेन जैसे बड़े बाजारों तक पहुंचेगा. ‘कम एंड से जी-डे’ का यह दूसरा चरण है. पहला संस्करण अक्टूबर 2022 में लॉन्च किया गया था. यह प्रचार कार्यक्रम दो साल तक चलेगा और इसके पूरा होने तक ऑस्ट्रेलियाई सरकार कुल 255 मिलियन डॉलर (25 करोड़ डॉलर) का निवेश कर चुकी होगी.

भारत में इस अभियान का चेहरा सारा तेंदुलकर होंगी, वहीं अमेरिका में मशहूर वाइल्डलाइफ़ कंजर्वेशनिस्ट स्टीव इर्विन के बेटे रॉबर्ट इर्विन को चुना गया है. ब्रिटेन में मशहूर फूड राइटर और टीवी कुक निजेला लॉसन को इसकी ब्रांड एंबेसडर बनाया जाएगा. चीन में योश यू, जो कि एक्टर हैं, कॉमेडियन अबरेरु-कुन को जापान में और ऑस्ट्रेलियाई अभिनेता थॉमस वेदरऑल, स्थानीय टैलेंट ग्रुप में रहेंगे. 

योजना के तहत, हर लक्ष्य देश में वहां की लोकप्रिय हस्तियों को जोड़कर स्थानीय लोगों को लुभाने की कोशिश होगी. इस अभियान के केंद्र में है ऑस्ट्रेलिया का एनिमेटेड मैस्कॉट रूबी द रू, जो इस बार नई टीम के साथ स्क्रीन पर लौट रहा है और हर क्षेत्र के लिए खास तरह का संदेश तैयार करेगा. भारत में सारा तेंदुलकर इस अभियान की अगुवाई करेंगी और टीवी व डिजिटल मीडिया के जरिए ऑस्ट्रेलिया के रंगीन और विविध पर्यटन आकर्षणों को उजागर करेंगी.

इस अभियान की एमडी फिलिपा हैरिसन के मुताबिक, ये अंतरराष्ट्रीय सितारे और स्थानीय टैलेंट मिलकर पांचों बाजारों के लिए खास निमंत्रण तैयार करेंगे, जो हर देश के लिए अनुकूलित होंगे और वहां के यात्रियों को ऑस्ट्रेलिया के पर्यटन अनुभवों से परिचित कराएंगे. सारा तेंदुलकर की भागीदारी से ऑस्ट्रेलिया को उम्मीद है कि वह भारतीय यात्रियों के बीच अपनी अपील को और गहरा करेगा, जहां एक परिचित और आत्मीय चेहरा उसकी पहले से ही आकर्षक प्राकृतिक सुंदरता के साथ जुड़ जाएगा.

ये भी पढ़ें:-

मोहम्मद सिराज के अनजाने में हुए दो ब्लंडर्स, जिसने इंग्लैंड दौरे पर भारत को दिया सबसे बड़ा दर्द

टी20I में पहली बार हुआ ऐसा, ये खिलाड़ी रिटायर्ड आउट होने वाला बना पहला बल्लेबाज

जब मैल्कम मार्शल ने टूटे हाथ से पूरा करवाया शतक और गेंदबाजी में झटके 7 विकेट, विश्व क्रिकेट में फिर ऐसा नहीं दिखा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >