World Cup 2023: सारा तेंदुलकर की ये दोस्त भी है ग्लैमरस, शुभमन गिल को करती है फॉलो

सारा ने अलीशा के साथ कई तस्वीरें भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में पोस्ट की है. अलीशा ने भी अपने इंस्टा पोस्ट में सारा के साथ तस्वीरें शेयर की हैं.

वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया के स्टार ओपनर शुभमन गिल शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. बल्ले के साथ-साथ अपनी बेहतरीन फील्डिंग से सभी का मन मोह लिया है. हालांकि डेंगू के कारण वर्ल्ड कप के दो मैचों में वो नहीं खेल पाए, लेकिन उसके बाद उन्होंने शानदार वापसी की है. गिल के साथ-साथ इस वर्ल्ड कप में सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर भी काफी चर्चा में हैं.

बांग्लादेश के खिलाफ पुण में जब भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ मैच खेल रही थी, तो स्टेडियम में मौजूद सारा ने दर्शकों का खूब दिल जीता. जब भी शुभमन गिल अच्छा प्रदर्शन करते सारा ने जमकर जश्न मनाया. सारा की कई तस्वीरें वायरल भी हुईं.

इस बीच सारा के साथ-साथ उसकी दोस्त भी सुर्खियों में आ गई है. लोग उसकी खूबसूरती के दीवाने हो रहे हैं. सारा की दोस्त का नाम अलीशा है.

सारा और अलीशा की दोस्ती कोई नई नहीं है, बल्कि दोनों की दोस्ती 20 साल पुरानी है. इस बात की जानकारी खुद सारा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये दी है.

सारा ने अलीशा के साथ कई तस्वीरें भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में पोस्ट की है. अलीशा ने भी अपने इंस्टा पोस्ट में सारा के साथ तस्वीरें शेयर की हैं.

ये तो बात हो गई सारा और अलीशा की दोस्ती के बारे में, लेकिन बड़ी बात ये है कि वो भी टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल को फॉलो करती है. अलीशा केवल दो लोगों को इंस्टा पर फॉलो करती है. एक सारा को और दूसरा गिल को.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >