संजू सैमसन ने वैभव सूर्यवंशी को सचिन और लारा के बराबर खड़ा कर दिया, बताईं अपनी तीन पसंदीदा पारियां

Sanju Samson on Vaibhav Suryavanshi : आईपीएल 2025 में 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू की पहली गेंद पर छक्का और 35 गेंद में शतक जड़कर सनसनी मचा दी. हाल ही में पसंदीदा क्रिकेट पलों पर संजू सैमसन ने सचिन, लारा के साथ वैभव की इस पारी का जिक्र किया. संजू ने माना कि करियर में कम ही पारियां उन्हें इतनी चौंका पाईं, जितनी यह पारी.

Sanju Samson on Vaibhav Suryavanshi : आईपीएल 2025 में वैभव सूर्यवंशी ने तहलका मचा दिया था. उन्होंने करियर की पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर अपने आने की सूचना जग जाहिर कर दी थी. 35 गेंद पर शतक आया तो दुनिया में बस उनका ही नाम छा गया था. हाल ही संजू सैमसन उनके पसंदीदा क्रिकेटिंग पलों के बारे में पूछा गया, चाहे वो अतीत के हों या हाल की. संजू ने इसमें सचिन और लारा के साथ वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) की पारी को शामिल किया.  संजू सैमसन ने अपने करियर में कई यादगार पारियां देखी हैं, लेकिन कुछ ही पारियां उन्हें उतना चौंका पाईं जितना 14 साल के वैभव सूर्यवंशी की पारी ने.

ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान जब सैमसन ने अतीत से दो ऐतिहासिक पारियां चुनीं. पहली 1998 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) की ‘डेजर्ट स्टॉर्म’ पारी और 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ ब्रायन लारा (Brian Lara) की नाबाद 400 रन की पारी. जब बात वर्तमान की आई, तो सैमसन ने बिना झिझके कहा, “वो युवा खिलाड़ी जो राजस्थान रॉयल्स के लिए पूरे मैदान में शॉट मार रहा है वैभव सूर्यवंशी.” 

मुस्कुराते हुए उन्होंने आगे कहा, “जब उसने पहली गेंद पर छक्का मारा, तो मैंने सोचा, ठीक है, किस्मत अच्छी है. लेकिन फिर वह लगातार ऐसा करता रहा और जिन क्वालिटी के शॉट्स वो खेल रहा था, उसने मुझे सच में चौंका दिया.”

अपनी पारी को भी किया याद

सैमसन ने अपने करियर के एक खास पल को भी याद किया जब उन्होंने पहली बार राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की थी. यह पंजाब किंग्स के खिलाफ एक हाई-स्कोरिंग चेज था, जिसमें टीम को जीत के लिए 222 रन चाहिए थे. सैमसन ने शानदार 119 रन बनाए, लेकिन आखिरी गेंद पर तब आउट हो गए जब जीत के लिए 5 रन चाहिए थे. हालांकि हाल के दिनों में संजू सैमसन और राजस्थान रॉयल्स आईपीएल के ट्रेड चर्चा में छाए हुए हैं. क्या राजस्थान के कप्तान फ्रेंचाइजी के साथ बने रहेंगे या रॉयल्स उन्हें ट्रेड करेगी या रिलीज करेगी, ये आसान सवाल नहीं हैं.

राजस्थान रॉयल्स के साथ संबंधों की वजह से छाए हैं संजू

रिपोर्ट्स के अनुसार, सैमसन और टीम प्रबंधन के बीच गंभीर मतभेद पैदा हो गए हैं, जिसके चलते उन्होंने ट्रेड या रिलीज के लिए औपचारिक अनुरोध किया है. संजू को अपने साथ जोड़ने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकात नाइट राइडर्स ने जोर लगाया है. हालांकि अभी तक कोई सौदा पक्का नहीं हुआ है. फिलहाल, रॉयल्स के पास फैसला लेने की ताकत है कि वे अपने कप्तान को बनाए रखें, क्यों कि उन्होंने आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी से पहले उन्होंने संजू को 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया था, ऐसे में वे उन्हें तीन साल तक बनाए रख सकते हैं. 

ये भी पढ़ें:-

सिर में लगी चोट से दो बॉक्सर्स की हुई मौत, एक ही दिन एक ही रिंग में अलग-अलग लड़ी थी फाइट

राजा बना खलनायक! ब्रैडमैन का रिकॉर्ड तोड़ने वाला था इंडियन, लेकिन ट्रेन पकड़कर भाग गई टीम

द हंड्रेड के चैंपियंस ने चुनी लीग की अल्टीमेट XI, विराट नहीं भारत से इन 3 खिलाड़ियों को किया शामिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >