‘उस समय उन्होंने मुझ पर…’ राजस्थान रॉयल्स पर संजू सैमसन ने तोड़ी चुप्पी, खुल कर की बात

Sanju Samson on Rajasthan Royals : आईपीएल 2025 खत्म हुए दो महीने हो चुके हैं, लेकिन राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच संभावित ट्रेड की खबरें सुर्खियों में हैं. सूत्रों के मुताबिक, संजू सैमसन राजस्थान से नाराज़ हैं और 2026 सीजन से पहले रिलीज़ हो सकते हैं. इन अटकलों के बीच, संजू ने राजस्थान रॉयल्स के साथ अपने लंबे जुड़ाव पर दिल से बात की है.

Sanju Samson on Rajasthan Royals : आईपीएल 2025 को समाप्त हुए अभी दो महीने हुए हैं, लेकिन यह अब भी चर्चा में है. खासकर इस सीजन में सबसे नीचे रहने वाली दो टीमों की वजह से. राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच ट्रेड ऑफ की खबरों ने हाल के दिनों में काफी सुर्खियां बटोरी हैं. जहां सीएसके अपने कप्तान धोनी के रिप्लेसमेंट को लेकर  विकल्पों को तलाश रही है, तो संजू राजस्थान रॉयल्स के कथित तौर पर नाराज हैं और फ्रेंचाइजी को छोड़ना चाहते हैं. 2026 आईपीएल सीजन से पहले उनके रिलीज होने की अटकलें तेज हो गई हैं. चर्चाएं जैसी भी हों, लेकिन भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स के साथ अपने लंबे और खास जुड़ाव को लेकर दिल से बात की है.

रविचंद्रन अश्विन से अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत में सैमसन ने रॉयल्स के प्रति गहरी कृतज्ञता जताई. राजस्थान ने 2013 में संजू को तब साइन किया था जब वह किशोर अवस्था में थे. संजू ने कहा, “आरआर मेरे लिए दुनिया के बराबर है. केरल के एक छोटे से गांव का बच्चा, जो अपना टैलेंट दिखाना चाहता था. और फिर राहुल (द्रविड़) सर और मनोज बदाले सर ने मुझे एक मंच दिया, जहां मैं दुनिया को दिखा सकूं कि मैं क्या हूं.” 

सैमसन ने रॉयल्स को अपने करियर के शुरुआती दौर में भरोसा जताने का श्रेय दिया. उन्होंने आगे कहा, “उस समय उन्होंने मुझ पर भरोसा किया. आरआर के साथ सफर शानदार रहा है और मैं ऐसी फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने के लिए बेहद आभारी हूं. इसका मेरे लिए बहुत मतलब है.” 30 वर्षीय सैमसन 2021 में कप्तानी संभालने के बाद से फ्रेंचाइजी का चेहरा बने रहे हैं, 144 आईपीएल पारियों में 4027 रन के साथ टीम के सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ रन-स्कोरर हैं. 

सैमसन की कप्तानी में आरआर 2022 में फाइनल में पहुंची थी, जहां उन्हें गुजरात टाइटंस से हार का सामना करना पड़ा. हालांकि, आईपीएल 2025 चुनौतीपूर्ण रहा, सैमसन साइड स्ट्रेन के कारण पांच मैचों से बाहर रहे और रियान पराग ने स्टैंड-इन कप्तान के तौर पर जिम्मेदारी संभाली. टीम नौवें स्थान पर रही और केवल चार जीत दर्ज कर पाई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसन ने ट्रांसफर की मांग की है और अपने आईपीएल करियर में नया अध्याय शुरू करना चाहते हैं. कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स, जो एमएस धोनी के बाद के दौर की तैयारी कर रही है, उन्हें साइन कर सकती है.

राजस्थान ने यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, संदीप शर्मा और शिमरॉन हेटमायर के साथ सैमसन को पिछली मेगा नीलामी से पहले 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया था. ऐसे में संजू की रकम उनके ट्रेड ऑफ में एक बड़ी बाधा बन सकती है. लेकिन चेन्नई कप्तान के लिए ट्रेड ऑफ के लिए जा सकती है. पूर्व भारतीय बल्लेबाज कृष्णमाचारी श्रीकांत ने भी उन्हें एमएस धोनी का सही उत्तराधिकारी बताया है.

ये भी पढ़ें:-

संजू सैमसन ने वैभव सूर्यवंशी को सचिन और लारा के बराबर खड़ा कर दिया, बताईं अपनी तीन पसंदीदा पारियां

राजा बना खलनायक! ब्रैडमैन का रिकॉर्ड तोड़ने वाला था इंडियन, लेकिन ट्रेन पकड़कर भाग गई टीम

सिर में लगी चोट से दो बॉक्सर्स की हुई मौत, एक ही दिन एक ही रिंग में अलग-अलग लड़ी थी फाइट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >