संजीव गोएनका ने जिस 21 करोड़ी खिलाड़ी को नहीं बनाया कैप्टन, उसी ने 2025 में मुंबई इंडियंस को बनाया चैंपियन

Nicholas Pooran’s MINY won MLC 2025: आईपीएल 2025 में एलएसजी ने 27 करोड़ के हीरे यानी ऋषभ पंत को कप्तानी दी. जबकि पूरन ने आईपीएल में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया लेकिन नेतृत्व का मौका उन्हें नहीं मिला. अब पूरन ने एमएलसी 2025 में कप्तानी करते हुए मुंबई इंडियंस न्यूयॉर्क को चैंपियन बना दिया है।

Nicholas Pooran’s MINY won MLC 2025: आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने सबसे बड़ा दांव खेला था. ऋषभ पंत को 27 करोड़ में खरीदकर उन्हें कप्तान बनाया. लेकिन पंत न तो ढंग से बल्लेबाजी कर सके और न ही टीम का नेतृत्व. हालांकि अंतिम मैच में शतक लगाकर एलएसजी के मालिक संजीव गोएनका का दिल जरूर हल्का कर दिया. एलएसजी ने स्ट्रेटजी के तहत 21 करोड़ में रिटेन हुए निकोलस पूरन को उपकप्तान बनाया. उन्होंने यहां पर अपने बल्ले से जरूर शानदार खेल दिखाया, लेकिन टीम को तो पंत ही लीड कर रहे थे. हालांकि अब पूरन ने टीम को लीड करते हुए मुंबई इंडियंस को जीत दिला दी है. 

निकोलस पूरन ने मुंबई इंडियंस न्यूयॉर्क को मेजर लीग क्रिकेट 2025 का चैंपियन बना दिया. अपनी कप्तानी में पूरन ने MI न्यूयॉर्क को वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ खिताबी जीत दिलाई. वॉशिंगटन के खिलाफ खेले गए फाइनल में पूरन की टीम ने 5 रन से रोमांचक जीत दर्ज की और दूसरी बार MLC ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. पहले बल्लेबाजी करते हुए MINY की शुरुआत जबरदस्त रही. क्विंटन डिकॉक (77 रन) और मोनांक पटेल (28 रन) ने 72 रनों की ओपनिंग साझेदारी कर टीम को मजबूत आधार दिया. हालांकि मिडिल ऑर्डर में विकेट गिरते रहे, लेकिन कप्तान पूरन ने 21 रन की अहम पारी खेली और टीम को 180 रनों तक पहुंचाया. 

वॉशिंगटन फ्रीडम की शुरुआत बेहद खराब रही और पहले ही ओवर में दोनों ओपनर पवेलियन लौट गए. हालांकि रचिन रविंद्र (70 रन) ने जीत की उम्मीद जगाई, लेकिन 16वें ओवर में उनके आउट होते ही वाशिंगटन की उम्मीदें भी टूट गईं. आखिरी ओवर में वॉशिंगटन को 12 रन चाहिए थे, लेकिन रुषिक उगरकर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 6 रन दिए और जीत MINY की झोली में डाल दी.

पूरन को इसी सीजन कीरोन पोलार्ड के स्थान पर कप्तान बनाया गया था. उन्होंने अपने सेलेक्शन को सही साबित करते हुए MI न्यूयॉर्क को दोबारा चैंपियन बनाया. निकोलस पूरन ने मैच के बाद कहा, “ये हमारी छठी आखिरी ओवर में जीत है और इस पर हमें गर्व है. MI और जीत यह रिश्ता शानदार है. हम ऊंचे मानक तय करते हैं और इसीलिए ये दुनिया की सबसे सफल फ्रेंचाइजी है.”

एमआई ने साल का तीसरा और कुल 13वां खिताब जीता

मुंबई इंडियंस ने टी20 क्रिकेट में अपना दबदबा एक बार फिर साबित करते हुए MLC 2025 जीतकर कुल 13वां टी20 खिताब हासिल किया. इस ��ाल फ्रेंचाइजी ने SA20, WPL और अब MLC तीन बड़ी ट्रॉफियां अपने नाम की हैं. 2011 में चैंपियंस लीग टी20 से शुरू हुआ यह सफर अब तक 5 आईपीएल, 2 CLT20, 2 WPL और 2 MLC टाइटल तक पहुंच चुका है. दुनिया की कोई अन्य टीम अब तक टी20 में दोहरे अंकों में ट्रॉफी नहीं जीत सकी है, जो MI की बादशाहत को ही दिखाता है. 

आईपीएल 2025 में निकोसल पूरन का प्रदर्शन

अगर बात करें निकोलस पूरन के आईपीएल 2025 में प्रदर्शन की, तो यह सीजन उनके बल्लेबाजी के लिहाज से बेहद प्रभावशाली रहा. उन्होंने 14 मैचों में 2 बार नॉटआउट रहते हुए कुल 524 रन बनाए और उनका औसत 43.67 का रहा. इस दौरान पूरन ने 267 गेंदों का सामना कर 196.25 की शानदार स्ट्राइक रेट से रन बनाए. हालांकि उनके बल्ले से शतक नहीं निकला, लेकिन उन्होंने 5 अर्धशतक जरूर जड़े. उन्होंने 45 चौके और 40 छक्के लगाए, जो उनके आक्रामक अंदाज को दर्शाता है. साथ ही उन्होंने फील्डिंग में भी योगदान देते हुए 8 कैच पकड़े. 

110 सालों के क्रिकेट इतिहास का ‘बादशाह बॉलर’, बुमराह से भी बड़ा बना ये गेंदबाज

Video: ‘हो गया इसका, अब नहीं चलेगा’, शुभमन गिल को स्लेज करने लगे बेन डकेट, फिर हुआ ये

‘चेक क्यों नहीं करते, क्या दिक्कत है?’ अंपायर से लड़े पैट कमिंस, रनआउट न देने पर दिखाया गुस्सा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >