Samit Dravid Health Update: राहुल द्रविड़ के बेटे समित को कहां आई चोट? अंडर 19 मैच से हो सकते हैं बाहर

Samit Dravid Health Update: भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ चोटिल हैं. आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के अंडर 19 मैच से वे बाहर हो सकते हैं.

Samit Dravid Health Update: भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ के बेटे ऑलराउंडर समित द्रविड़ घुटने की चोट की वजह से परेशानी में हैं. चोटिल समित सोमवार से आस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रहे भारत के अंडर 19 चार दिवसीय दो मैचों से बाहर रह सकते हैं. घुटने की चोट से जूझ रहे समित इस वक्त राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में हैं.

समित द्रविड़ का पुडुच्चेरी में भारत की अंडर 19 टीम में पदार्पण तय लग रहा था लेकिन वह तीन युवा वनडे मैच नहीं खेल सके. भारत ने सीरीज 3-0 से जीत ली है. मुख्य कोच रिषिकेश कानिटकर ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से बातचीत करते हुए कहा कि वह फिलहाल एनसीए में है और घुटने की चोट से उबर रहा है. अभी कुछ कह नहीं सकते. उसका खेलना मुश्किल है.

अंडर 19 स्तर पर खेलने का आखिरी मौका है समित के पास

भारत के पूर्व कप्तान और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के बेटे समित के पास यह अंडर 19 स्तर पर खेलने का आखिरी मौका है. वह 11 अक्टूबर को 19 साल के हो जायेंगे और आईसीसी अंडर 19 विश्व कप 2026 भी नहीं खेल सकेंगे. दूसरा चार दिवसीय मैच चेपॉक पर 7 अक्टूबर से खेला जायेगा.

Read Also: Samit Dravid: टीम इंडिया को बहुत जल्द मिलेगा दूसरा ‘दीवार’, समित द्रविड़ की भारतीय टीम में एंट्री

वीवीएस लक्ष्मण ने क्या दी प्रतिक्रिया

भारत के पूर्व बल्लेबाज और एनसीए प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि वे 2026 T-20 विश्व कप के लिए प्रतिभा पूल का चयन करने के बजाय खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर देने को प्राथमिकता दे रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >