सचिन ने युवराज को दिया ऐसा चैलेंज, युवी ने कहा- अब तो मर गए, फैंस दे रहे हैं ऐसी प्रतिक्रियाएं

कुछ दिनों पहले युवराज सिंह ने क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदूलकर को एक चैलेंज दिया था कि कि वो बल्ले के किनारे से गेंद को नॉक करने के लिए कहा था. सचिन ने उसके चैलेंज को स्वीकारते हुए उन्हें दूसरा चैलेंज दे दिया

लॉकडाउन के दौरान सभी खिलाड़ी सोशल मीडिया पर खासा ऐक्टिव दिखाई पड़ रहे हैं, और कुछ न कुछ मस्ती करते देखे जा रहे हैं, वो वीडियो को सोशल मीडिया पर भी शेयर कर रहे हैं. खिलाड़ियों की ये ऐक्टिविटी सभी फैंस को खासा पसंद आ रही है. इसी दौरान कुछ दिनों पहले युवराज सिंह ने क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को एक चैलेंज दिया था कि वो बल्ले के किनारे से गेंद को नॉक करें. इसके साथ ही उन्होंने दो और खिलाड़ियों को इस खेल को पूरा करने की चुनौती दी थी.

और कहा था कि सचिन के लिए यह आसान होगा, रोहित भी शायद इसे आसानी से कर लेंगे, हरभजन के लिए ये काम मुश्किल होगा.” अब सचिन ने युवी के इस चैलेंज को स्वीकार करते हुए वीडियो पोस्ट किया. जिसमें वो बल्ले के किनारे से गेंद को नॉक कर रहे हैं, उनकी आंखों में पट्टी बंधी हुई है. वो उस वीडियो में युवी से कह रहे हैं युवी तुमने मुझे बहुत ही आसान चैलेंज दिया हुआ था, अब तुम ये कर के दिखाओ…. उस वीडियो में सचिन बल्ले के किनारे से बॉल को नॉक रहे हैं. जैसे ही युवराज को ये चैलेंज मिला उन्होंने उस वीडियो का जवाब देते हुए कहा कि अब तो मर गए.

Also Read: तो इस वजह से पीटरसन ने सचिन के बजाय कोहली को अपनी किताब में तरजीह दी

उनके इस चैलेंज पर कई फैंस भी तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. हे प्रभु नाम के एक ट्विटर यूजर ने महाभारत के एक दृश्य का फोटो शेयर करते हुए लिखा कि हम आज से पहले इतना कभी नहीं हंसे. वहीं जैसे ही युवराज ने सचिन को जवाब दिया तो अब्दुल अनवर नामक उनके एक फैंस ने उनकी छोटी सी वीडियो क्लिप शेयर करते हुए लिखा कि कम ऑन युवी. तो दूसरी ओर हर्ष नाम के एक ट्विटर यूजर ने सचिन की फुल फॉर्म ही बता दिया. सचिन के एक फैंस ने ब्रिलिएंट रिप्लाई मास्टर कहते हुए उनकी एक फोटो शेयर की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

Published by: Prabhat Khabar

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >