SA vs SL: अतुलनीय! चुस्त कीपर ने पकड़ा दुरुस्त कैच, बल्लेबाज भी हैरान, देखें वीडियो

SA vs SL: द. अफ्रीका के विकेट कीपर काइल वेरेन्ने ने विकेट के पीछे से ऐसा शानदार कैच पकड़ा, कि गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों ही हैरान रह गए.

SA vs SL: श्रीलंका और द. अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है. द. अफ्रीका ने श्रीलंका के सामने 347 रन का लक्ष्य रखा है. अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका ने मैच के चौथे दिन 5 विकेट खोकर 205 रन बना लिए हैं. इसी पारी के दौरान बल्लेबाजी करने आए कमिंदु मेंडिस 35 रन बनाकर खेल रहे थे. कमिंदु विकेट पर सेट हुए ही थे कि केशव महाराज ने उन्हें कैच आउट करा दिया. 

ग्केबरहा में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दौरान दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रहे कमिंदु मेंडिस केशव महाराज की गेंद पर रक्षात्मक शॉट लगाया लेकिन गेंद घूम गई. चुस्त और चौकन्ना विकेट कीपर काइल वेरेन्ने ने डाइव मारते हुए गेंद को लपक लिया. काइल के कैच करने के बाद कमिंदु मेंडिस भौचक्क रहे गए. उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ कि वे कैच आउट हो गए. देखें वीडियो-

पांचवें दिन रहेगा कांटेदार मुकाबला

 द. अफ्रीकी टीम के कप्तान टेंबा बावुमा ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 358 रन बनाए. रेयान रिकलटन और काइल वेरेन्ने ने शतक लगाया. जिसके जवाब में श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 328 रन बनाए. द. अफ्रीका ने दूसरी पारी ने कप्तान बावुमा के शानदार 66 रन की बदौलत 317 रन बनाए और श्रीलंका के लिए 347 रन का लक्ष्य तय किया. मैच के चौथे दिन लंकाई बल्लेबाजों ने भी धैर्य का परिचय देते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 205 रन बना लिए हैं. पांचवें और अंतिम दिन उसे जीत के लिए 143 रन चाहिए, जबकि द. अफ्रीका को 5 विकेट की दरकार रहेगी.

भारत के लिए श्रीलंका की जीत जरूरी

दो टेस्ट मैचों की सीरीज में पहला टेस्ट जीतकर द. अफ्रीका 1-0 से आगे है. उसने पहला टेस्ट जीतने के बाद WTC के प्वाइंट्स टेबल में तहलका मचाते हुए ऑस्ट्रेलिया को तीसरे नंबर पर धकेल दिया था. वह अब भी दूसरे नंबर पर है. अगर अफ्रीकी टीम यह मैच भी जीत लेती है तो उसका विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने का दावा और भी मजबूत हो जाएगा. जबकि भारत के लिए श्रीलंका का जीतना आवश्यक होगा, क्योंकि भारत एडिलेड टेस्ट में हार के बाद तीसरे स्थान पर खिसक गया है.

WTC रैंकिंग की मौजूदा स्थिति

टीममैच खेलेजीतहारड्रॉप्वाइंट्सजीत प्रतिशत
ऑस्ट्रेलिया1494110260.71
दक्षिण अफ्रीका95316459.26
भारत1696111057.29
श्रीलंका105506050
इंग्लैंड21119111445.24
न्यूजीलैंड136706944.23
पाकिस्तान104604033.33
बांग्लादेश124804531.25
वेस्ट इंडीज112723224.24

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >