SA vs PAK: फुस्स हुए बाबर, IPL 2025 के तीसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी ने किया शिकार, पहले टी20 में द. अफ्रीका ने पाकिस्तान को हराया

SA vs PAK: द. अफ्रीका ने पाकिस्तान को पहले टी20 में डेविड मिलर की धुआंधार पारी और लिंडे के हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर 11 रन से हरा दिया. बाबर आजम (Babar Azam) को क्वेना मफाका (Kwena Maphaka) ने शून्य के स्कोर पर चलता किया.

SA vs PAK: पाकिस्तान और द. अफ्रीका के बीच किंग्समीड डरबन में तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच किंग्समीड, डरबन में खेला गया. इस मैच में द. अफ्रीका ने पाकिस्तान को 11 रन से हरा दिया. पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम इस मैच में 0 के स्कोर पर आउट हो गए. आईपीएल 2025 की नीलामी में बिकने वाले दूसरे सबसे कम आयु के खिलाड़ी में क्वेना मफाका ने बाबर को एंडिल सिमलेन के हाथों कैच कराया.

बाबर आजम के लिए यह साल किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है. पहले उन्होंने वर्कलोड का हवाला देकर कप्तानी छोड़ी और अब पिछले 10 टी20 मुकाबले में एक भी पचासा नहीं मार पाए हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तो तीन मैचों में केवल 47 रन बना पाए थे. इस मुकाबले में भी वे 4 गेंद में बिना कोई रन बनाए आउट हो गए. क्वेना मफाका ने तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर बाबर आजम को कैच आउट करवाया. मफाका की शॉर्ट पिच गेंद ऑफ स्टंप के बाहर थी, जिसे बाबर ने अपर कट लगाने की कोशिश की. लेकिन उनका शॉट अनियंत्रित हो गया और वे सीधे थर्ड मैन पर एंडिल सिमलेन के हाथों कैच आउट हो गए.

IPL 2025 में तीसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने क्वेना

क्वेना मफाका इस बार 2025 के आईपीएल नीलामी में बिकने वाले तीसरे सबसे कम आयु के खिलाड़ी हैं. वे 18 साल 246 दिन के हैं. हालांकि वे 2024 में आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे. इस बार उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 1.50 करोड़ में अपनी टीम के साथ जोड़ा है. क्वेना इस साल के U19 विश्व कप के दौरान 21 विकेट लेकर चमके थे. इस बार सबसे कम आयु के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी रहे, जो 14 साल से कम आयु के हैं. उन्हें भी राजस्थान रॉयल्स ने ही 1.10 करोड़ में खरीदा है. जबकि दूसरे सबसे कम आयु के खिलाड़ी सी आंद्रे सिद्धार्थ हैं, जिन्हें चेन्नई सुपरकिंग्स ने 30 लाख की बेस प्राइस में अपनी टीम में जोड़ा. सिद्धार्थ 18 साल और 104 दिन के हैं.

मिलर के तूफान में उड़ गए पाकिस्तानी गेंदबाज

पहले टी20 मुकाबले में द. अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. शुरुआत में 10 रन के भीतर ही उसने अपने 2 विकेट गंवा दिए. लेकिन उसके बाद बल्लेबाजी करने आए डेविड मिलर ने अपने उपनाम ‘किलर मिलर’ को सिद्ध करते हुए धुआंधार पारी खेली. उन्होंने पाकिस्तानी गेंदबाजों की बखिया उधेड़ते हुए 40 गेंद में 8 छक्के और 4 चौकों की मदद से 82 रन ठोक दिए. उनके अलावा जॉर्ज लिंडे ने भी 24 गेंद में 48 रन की पारी खेली. इन दो पारियों की बदौलत अफ्रीकी टीम ने 20 ओवर में 183 रन बनाए. 

184 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मोहम्मद रिजवान के नेतृत्व वाली पाकिस्तान की टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए. 16 रन पर बाबर के आउट होने के बाद विकेट पर एक छोर पर टिके रिजवान ने बहुत धीमा खेल दिखाया. उन्होंने 64 गेंद में 73 रन बनाए लेकिन उनकी पारी भी काम न आई और पाकिस्तान 20 ओवर में 172 रन ही बना सका. बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी अपना जलवा बिखेरने वाल जॉर्ज लिंडे को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया. लिंडे ने 4 ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट लिए.

अद्भुत! उत्तराखंड की क्रिकेटर ने रचा इतिहास, दोहरा शतक लगाकर विश्व क्रिकेट में मचाया तहलका, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >